अर्की आजतक राशिफल (13-04-2023)
मेष
13-04-2023
पैसे की ज्यादा उम्मीद लगाने से नुकसान की परिस्तिथियां बन सकती है। आज युवाओं को कारोबार, नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। आज मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से संबंधों में सुधार होगा। व्यस्त दिनचर्या के चलते सेहत पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग
—————————————
वृष
13-04-2023
खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे और अच्छा खासा खर्चा भी कर सकते हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छा समय मिलेगा और उनका प्रिय उनसे बातें करेगा और अपने मन की सभी समस्याओं को उनके सामने रखेगा, जिससे एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————
मिथुन
13-04-2023
आज कई दिनों से चली आ रही उलझन समाप्त हो जायेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से आप अपने कार्य समय से पहले पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या से आज छुटकारा मिलेगा। अगर आपने ट्रांसफर की अर्जी दी है, तो आज वो मंजूर हो जायेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। देवी लक्ष्मी की आरती करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
कर्क
13-04-2023
आज किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत है। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में अचानक कोई सफलता मिल सकती है। आज आप कोई बात मन में न रखें, बात कह देने से आपको ही फायदा होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
सिंह
13-04-2023
खर्चों में अधिकता होने से मन पर एक बोझ बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। किसी काम में मन कम लगेगा लेकिन भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे। पिता का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है ।अपने प्रिय को मिलने के लिए आप काफी उत्सुक रहेंगे लेकिन यह मुलाकात अभी संभव नहीं होगी। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
कन्या
13-04-2023
आज कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। कार्यों में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। परिवार में अविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। विद्यार्थियों को और मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन खुशियों आयेंगी। किसी से चल रहा मन मुटाव आज समाप्त होगा। धरती मां को छूकर प्रणाम करें, लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
तुला
13-04-2023
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। आज शरीर में आलस रहने के कारण आप अपने कार्यों को सही तरीके से पूरा नहीं कर पायेंगे। बेहतर होगा कि आराम करके ही कोई काम प्रारंभ करें। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
वृश्चिक
13-04-2023
यात्रा पर जाने के लिए समय शुभ नहीं है, दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए ना जाएं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन आपका प्रिय किसी बात को पकड़कर खींचेगा, जिससे झगड़ालू रवैया नजर आ सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार भी फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग
—————————————
धनु
13-04-2023
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। आज जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे है। आज आपके अंदर थोडा चिड़चिड़ापन आयेगा। लेकिन बच्चों के साथ समय बिताने से सब ठीक हो जायेगा। परिवार सहित देवी लक्ष्मी की पूजा करें, आय के नये स्त्रोत मिलेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
मकर
13-04-2023
आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। परिवारजनों और भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को खुद पर छाने न दें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
कुंभ
13-04-2023
कहीं दूर जाने का विचार बनाएंगे लेकिन फिलहाल के लिए यह सब रद्द कर दें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार आपका दिल जीत लेगा, इसलिए परिवार के साथ वक्त बिताएं। अच्छा भोजन करेंगे। जीवन साथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
मीन
13-04-2023
आज कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीज़े खाने से बचें, नहीं तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आज आप अपने कार्यों की रूप रेखा तैयार करेंगे, जिसका आपको फायदा भी होगा। बच्चें आज घर में ही खेल-कूद करते रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। घर के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————