26/10/2024 1:03 am

आपतक राशिफल

[adsforwp id="60"]

आपतक राशिफल (21-04-2023)

मेष
21-04-2023

आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई योजना बनानी चाहिए, जिससे व्यापार में लाभ के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। पेट में किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है इसलिए ध्यान रखें। थोड़ा-सा तनाव रहेगा, लेकिन बिल्कुल हताश न हों।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृष
21-04-2023

आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। खर्चे काफी रहेंगे और मानसिक तनाव भी ज्यादा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन आपके मन को हल्का रखेगा। आप फोन पर काफी बिजी रहेंगे और अपने प्रिय से लगातार बात करने में काफी समय लगाएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ नए सिरे की फायदेमंद योजनाएं आपके दिमाग में आ सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मिथुन
21-04-2023

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कर्क
21-04-2023

आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे। थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो भी आप खुशी से उनका सामना करेंगे। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाब का रंग

—————————————

सिंह
21-04-2023

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य का बहुत मजबूत रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलती चली जाएगी और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका मन करेगा कि आप अपने काम को जल्द से जल्द और बेहतर तरीके से करें। इससे आपकी छवि भी मजबूत होगी और आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन मान सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

कन्या
21-04-2023

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे, साथ ही आपके घर वाले भी इसपर विचार करेंगे। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

तुला
21-04-2023

आज बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आज आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। आप बुद्धि से अपने काम को पूरा करवा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृश्चिक
21-04-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपको रोमांस के खूब अवसर मिलेंगे।जीवन साथी खुश रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके पक्ष में खड़ी होगी जिससे काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बन सकते हैं मानसिक तनाव से दूर रहें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

धनु
21-04-2023

आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहें सहकर्मी आपसे फ़ोन पर सहायता लेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मकर
21-04-2023

मकर राशि वाले मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आज घर में बड़ा विवाद हो सकता है। आपको अपने बड़ों की सलाह पर गौर करने की जरूरत है। आपकी बुद्धि विवेक, नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। लव लाइफ में उतार चढ़ाव के बाद भी प्रेम बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कुंभ
21-04-2023

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में चले आ रहे उतार-चढ़ाव से आज थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। केवल आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बेवजह के खर्चों से परिवार का माहौल खराब ना हो।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

मीन
21-04-2023

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। परिवार के मामलों में अवांछित तर्क हो सकते हैं। शांत रहने और चीजों को शांत मन में संभालना अच्छा होगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

Leave a Reply