आजतक राशिफल (22-04-2023)
मेष
22-04-2023
मेष राशि वाले ऋण के मामलों में परेशान रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई भी काम सोच समझकर करें, और कोई भी बात सोच-समझकर कहें, वरना आपको बार-बार खेद जताना प़ड़ सकता है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है।प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा कहा जाएगा ।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
वृष
22-04-2023
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर आप किसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन प्यार के मोर्चे पर आप कामयाब रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम के अवसर बढ़ेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। कुछ खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम बेहतर रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे होंगे और आप उनसे संतुष्ट होंगे। आपकी सेहत मजबूत होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
मिथुन
22-04-2023
आज आपाके कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज नौकरीपेशा लोगों को वर्क फ्रॉम होम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का मन आज अध्ययन में लगेगा। साथ ही आपकी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से शुभ समाचार मिलाने से आज पुरे परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। कार्यों में आज आपको अनुभवों का लाभ मिल मिलेगा। परिवार सहित हनुमान जी की पूजा करें, भय से छुटकारा मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
कर्क
22-04-2023
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। आपका मन काम में नहीं लगेगा और आप बार-बार आती बाधाओं से परेशान महसूस करेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। थकान और हल्का बुखार रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
सिंह
22-04-2023
आपके लिए आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने का दिन है। आप अपने भाग्य पर ज्यादा भरोसा करेंगे, इसलिए कामों में शिथिलता आएगी।आलस्य से दूर रहना आपके लिए लाभकारी होगा। इनकम बढ़ेगी और काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने ऑफिस के लोगों से बात करके आपको अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज अच्छा रहेगा। उन्हें सुख मिलेगा और परिवार के लोगों के साथ आपकी किसी प्रकार की झड़प हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
कन्या
22-04-2023
आज आपका दृष्टिकोण सकरात्मक रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे। साथ ही आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आज आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। नियमित व्यायाम करने से छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं अपने आप ही दूर हो जायेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को किसी सवाल को समझने के लिए अपने शिक्षक की सहायता लेनी पड़ेगी। बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
तुला
22-04-2023
आपकी कुंडली में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से और सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधियो से कष्ट मिल सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। आप जिस भी बात को लेकर परेशान थे, आज उसे लेकर सारी तस्वीर आपके सामने स्पष्ट होगी। छोटी सी भी बात बड़ी हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
वृश्चिक
22-04-2023
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बाहुबल पर भरोसा रखेंगे और उससे आपके कामों में सफलता मिलेगी। दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल देगा। अपने साथ काम कर रहे लोगों पर ज्यादा डिपेंड ना रहें।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और बातों का सिलसिला आगे बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग
—————————————
धनु
22-04-2023
आज अनुभवी लोगों की राय आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। जिससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज मेहनत के बल पर अपने लिए नाम और शोहरत हासिल करने में सफल होंगे। शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————
मकर
22-04-2023
आज आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता है। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। लापरवाही न करें। निवेश शुभ रहेगा। आज आपकी अपने ही परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग
—————————————
कुंभ
22-04-2023
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन तो करेगा घर से बाहर जाने के लिए लेकिन ऐसे विचार को मन से निकाल देंगे तो ही अच्छा होगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी अधिक होने से आपको कुछ परेशानी होगी लेकिन धैर्य बनाए रखें। धीरे-धीरे स्थितियाँ आपके पक्ष में आ जाएंगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा जातकों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग
—————————————
मीन
22-04-2023
आज जिस काम को करने की कोशिश करेंगे उस काम में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील हाथ लगेगी। आज घर में अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। शनि देव के मंत्र- ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः’ का 21 बार जप करें, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन बढ़िया रहने वाला है। आज आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकती हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग
————————————–