27/07/2024 12:50 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आपतक राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज तक राशिफल (25-04-2023)

मेष
25-04-2023

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार के मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे, बच्चें भी आपके साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई घरेलू काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

वृष
25-04-2023

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में चल रही चिंताओं के कारण आपको बहुत कुछ सोच विचार करना होगा। कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ेगा। मन में खुशी और प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और उल्टा सीधा भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मिथुन
25-04-2023

मिथुन राशि वाले अपने निरंतर प्रयासों के साथ प्रयास करते रहें, सफलता निश्चित रूप से आपके पास आएगी। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। धन संपत्ति को लेकर थोड़े सतर्क रहें। ध्यान रखें कि आपकी जिद से कोई काम नहीं बनने वाला। यदि शेयर बाज़ार में निवेश कर रहे हैं तो आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गुलाब का रंग

—————————————

कर्क
25-04-2023

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप उसे इग्नोर करें। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों का काम परिवार के किसी सदस्य की मदद से पूरा होगा। बार-बार मेहनत करने के बाद भी सफलता पाने में आ रही बाधाएं आज समाप्त हो जायेंगी। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

सिंह
25-04-2023

आज का दिन आपको बुलंदियों पर पहुंचाने वाला होगा। आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी। आपके कुछ नये आईडिया भी आपके काम के मामले में आएंगे। आपकी इनकम आगे बढ़ने की ओर रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको काम में आनंद आएगा। इससे अच्छी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन कुछ अच्छा रहेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

कन्या
25-04-2023

सेहत पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों से मनमुटाव हो सकता है, परंतु यह परिस्थिति थोड़े समय के लिए ही रहेगी, बाद में सबकुछ ठीक हो जाएगा। आप एक प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ने के लिए अपने खाली समय का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। किसी अनचाहे स्त्रोत से पैसे आने की संभावना है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

तुला
25-04-2023

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में किसी के साथ बहस हो सकती है। महिलाओं को कार्यों में आज बच्चें सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज अपने करियर को और बेहतर बनाने की योजना बनायेंगे। आज किसी बचपन के मित्र से फ़ोन पर बात होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
25-04-2023

आज का दिन आप की सेहत को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं। ससुराल से कोई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन फिर भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी को प्रेम करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों के झगड़े में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला रंग

—————————————

धनु
25-04-2023

कारोबार में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आप एक साहसी तथा अनुभवी व्यक्ति हैं। इसलिए घर परिवार के स्थितियों को अनुकूल बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। भक्ति में मन लगा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। उम्मीद और सकरात्मकता रखने से आपका दिन अच्छा बितेगा। नयी तकनीक को अपनाने से आपके फायदा होगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मकर
25-04-2023

आज स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। आज आप घर पर कुकिंग का आनंद उठाएंगे। बच्चें भी आपकी सहायता करेंगे। आज घर पर ही परिवार सहित डिनर करने का प्लान बनायेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखे। नियमित व्यायाम करने से चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देने का वादा कर सकते है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

कुंभ
25-04-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपनी संतान के बारे में सोचेंगे। उनके भविष्य की चिंता होगी। पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपनी बात को कुछ अलग अंदाज में कहना बहुत बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को खास तरीके से मार्केटिंग करना सफलता दिलाएगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

मीन
25-04-2023

आज आपके निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच बहुत से झगड़ों और बहस बाज़ी के कारण आपके परिवार में तनाव रहेगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। हनुमान जी को फूल अर्पित करें, सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

Leave a Reply