26/10/2024 1:03 am

कुनिहार:- बी एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सदनों की 28 वीं शपथ समारोह किया गया आयोजन।

[adsforwp id="60"]

कुनिहार(अक्षरेश शर्मा)
बी एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सदनों की 28 वीं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की इस समारोह पर राजेश शर्मा ( आई ऍफ़ एस ) राज्य परियोजना निदेशक एवं राज्य समग्र शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्यातिथि व् विद्यालय पी टी ऐ अध्यक्ष रतन तंवर ने विशिष्ट अथिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ जिला परियोजना प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा , एस बी आई मेनेजर कुनिहार पंकज पाल , जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट कुनिहार भी मौजूद रहे । मंच का संचालन करते हुए सभी सदनों के प्रभारी शिवानी शर्मा ने मुख्यातिथि राजेश शर्मा का स्वागत किया । उसके उपरान्त चारो सदनों भाभा सदन , साहा सदन, रमन सदन व् बोस सदन के बच्चों ने अपनी -2 टुकड़ियों में मार्च पास्ट में भाग लिया । मनोनीत सभी सदनों के कप्तान और उपकप्तान ने विद्यालय प्रांगण में शपथ ग्रहण की। विद्यालय के अध्यक्ष ने भी मुख्यातिथि का स्वागत किया व् शौल, टोपी व् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की स्कूल में बच्चो को सदनों में बाँटने से बच्चो में अनुशाशन और अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मंच प्रदान करता है । उसके उपरान्त मुख्यातिथि राजेश शर्मा , विद्यालय अध्यक्ष और विद्यालय पुर्शोतम लाल ने चारो सदनों के विद्यार्थियों को कर्तव्य एवं अनुशाशन परायणता की शपथ दिलाई। स्कूल कप्तान लड़कों में शिवांश शर्मा और लड़कियों में उपकप्तान श्रेया मेहता चुनी गयी, खेल कप्तान लड़कों में यश शर्मा और खेल उपकप्तान लड़कियों में दीपांशी , संगीत कप्तान लड़कियों में ज्योत्सना संदल और संगीत उपकप्तान लड़कों में आकर्ष को चुना गया, अनुसाशन कप्तान लड़कों में आशीष वर्मा और लड़कियों में उपकप्तान गरिमा मित्तल चुनी गयी, एन एस एस कप्तान लड़कों में साहिल ठकुर और लड़कियों में उपकप्तान कोमल चुनी गयी, एन सी सी कप्तान लड़कों में विशाल और लड़कियों में उपकप्तान सानवी चुनी गयी , लायन एको क्लब कप्तान लड़कों में अमन मेहता और लड़कियों में उपकप्तान समीक्षा चुनी गयी और स्काउट्स एंड गाइड्स कप्तान लड़कों में मुकुल और लड़कियों में उपकप्तान रुमेहा चुनी गयी । साहा सदन कप्तान लड़कियों में ऐडविल और लड़कों में सिद्धांत ठाकुर, बोस सदन कप्तान लड़कियों में भव्य सिंह और उप कप्तान लड़कों में ध्रुव तंवर, रमन सदन कप्तान लड़कियों में सुहानी शर्मा और उपकप्तान लड़कों में पारस पाल, भाभा सदन कप्तान लड़कियों में पारुल शर्मा और उपकप्तान लड़कों में अर्नव चुने गए । मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग व् बच्चों को शपथ समारोह की बधाई दी।

Leave a Reply