27/07/2024 2:15 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आपका आजका राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज का राशिफल

मेष
18-06-2023

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में रहकर नाम कमाने के लिए रहेगा। कला कौशल में वृद्धि होगी और कुछ नए कार्यों को गति मिलेगी। आपके अपने कुछ अनोखी कोशिश से आगे बढ़ेंगे। साथियों से सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको खुशी होगी और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और उछाल देखने को मिलेगा। आपको धन संबंधित किसी भी समस्या को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करेंगे तभी वो किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
18-06-2023

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपने पारिवारिक रिश्तों में मिठास को बनाएं रखेंगे। लेनदेन के मामले में आपकी रूचि बढ़ेगी और अपनों की खुशी के किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने खर्चों पर लगाम लगा लें नहीं तो बाद में वह काबू से बाहर हो सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विवाहितों को संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मिथुन
18-06-2023

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी रहेगी और आपकी किस पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप कोई काम आज बहुत ही सोच विचारकर करें नहीं तो यदि आपने किसी काम को कल पर छोड़ा तो इससे आपको समस्या हो सकती है लेकिन आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कर्क
18-06-2023

मुमकिन है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाब का रंग

—————————————

सिंह
18-06-2023

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा जिससे आप किसी काम में अच्छा धन खर्च करेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने ऊपर ध्यान बनाए रखें और किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि बनी रहेगी और मनोरंजन के कार्यक्रमों में आज आप सम्मिलित होंगे और किसी व्यापार में आज आपके लाभ में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कन्या
18-06-2023

आज का दिन आपके लिए किसी परिजन की सीख पर चलकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप विभिन्न कार्यों में धैर्य बनाए रखें। समय की नजाकत को पहचानकर आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है लेकिन किसी काम में आप जोखिम उठाने से बचें। आपके परिजनों से यदि संबंधों में दरार चल रही थी तो वह भी दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

—————————————

तुला
18-06-2023

आज का दिन आपके लिए किसी निजी संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा और व्यापार की कार्य योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी और कामकाज में यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें लेकिन किसी काम में आज पार्टनरशिप ना करें। आपका कोई मामला यदि लंबे समय से रुके पड़े थे तो आज वह काम पूरा हो सकता है। आपको सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाबी मिलेगी और व्यापार कर रहे लोगों को कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
18-06-2023

आज के दिन आपके लिए मेहनत से ही राह आसान होगी। आप अपने आय और व्यय में संतुलन बना कर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप अंकुश बनाए रखें और व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल ना हों। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी काम में लापरवाही दिखाई तो आपको समस्या हो सकती है। कुछ अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन आज आप किसी से उधार लेने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

धनु
18-06-2023

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप सभी कामों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप अपनी बुद्धि के बल से वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी और कुछ नया सीखने की कोशिश में भी आज आप लगे रहेंगे लेकिन आप अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

मकर
18-06-2023

आज आपको शीघ्रता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भौतिक साधनों में आज वृद्धि होगी और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निजी जीवन में आप प्रभावी रहेंगे और आप अपनों को समय देने में पूरी कोशिश करेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कुंभ
18-06-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्को से लाभ लेकर आने वाला है। सामाजिक विषयों पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपको किसी सूचना के मिलने से उसे इधर-उधर नहीं करना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने कार्य को गति देंगे और सबको बचाने की कोशिश में आगे बढ़ेंगे। आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ नए अनुभवों का लाभ उठाएंगे और धार्मिक काम करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में यदि किसी व्यक्ति से करियर में सलाह करना पड़े तो अपने भाइयों से करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

—————————————

मीन
18-06-2023

व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आप अपने काम को बेहतर बनाने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन आप परंपराओं का पूरा पालन करेंगे और आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बचत की योजना में धन लगाने को मिल सकता है और आज किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

—————————————

Leave a Reply