27/07/2024 1:37 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

श्रुति शर्मा की एल्बम हिमाचली नाटी “साजना” हुई रिलीज

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक (ब्यूरो)

दाड़लाघाट,सोलन जिला के दाड़लाघाट में रहने वाली व अपने गीतों से श्रोताओं का दिल जीतने वाली श्रुति शर्मा की एक और एल्बम हिमाचली नाटी “साजना” रिलीज हो गई। इस हिमाचली नाटी को श्रुति शर्मा के ऑफिसियल यू ट्यूब पर कदम रखते ही श्रुति की इस नाटी को खूब वाहवाही मिल रही है। इस नाटी के एल्बम साजना की गायिका श्रुति शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में पिरोया है। श्रुति शर्मा ने बताया कि गीत में नाटी की कलाबाजीया श्रुति शर्मा और उसकी बड़ी बहना स्मृति शर्मा ने दिखाई है। वहीं नाटी में कर्ण प्रिय संगीत नवीन नेगी एवं राजेश गंधर्व द्वारा दिया गया है। नाटी में मिक्स एंड मास्टर नवीन नेगी,गीतकार और संगीतकार कश्यप साब व मेकअप आर्टिस्ट हर्षा शर्मा द्वारा किया है। श्रुति शर्मा ने बताया कि वीडियो का संपादित मिंक्स मीडिया क्रिएशन,डीओपी राजीव रघुवंशी ने अपना सहयोग दिया है। गीत के निर्माता हंसराज शर्मा,सुनीता शर्मा है। उन्होंने बताया कि इस गीत में प्रस्तुति लक्की चांदला व वीडियो का निर्देशन मिंक चांदला के द्वारा किया गया है। यह गीत के यू ट्यूब पर आने के बाद खूब धूम मचा रहा है। उभरती युवा गायिका श्रुति शर्मा ने अब तक कई गीतों को अपनी मधुर आवाज देकर अपनी अपना जादू बिखेरा है,दर्शकों ने भी श्रुति के गीत खूब पंसद किए हैं। घगरु” हिमाचली गीत,दरवाजा खोल दिल का पहाड़ी गीत,मेरे सज्जन आदि प्रमुख गीतों की प्रस्तुति दे चुकी है। श्रुति शर्मा को विश्वास है कि दर्शक इस खूबसूरत वीडियो गीत को देखकर उसे पहले से बढ़कर प्यार व आशीर्वाद देंगे। श्रुति शर्मा संगीत की दुनिया में इस कामयाबी हेतु अपने गुरुओं व माता पिता को पूर्ण श्रेय देती है।

Leave a Reply