27/07/2024 2:21 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (19-07-2023)

मेष
19-07-2023

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल पहले से और बढ़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
19-07-2023

आज आपको वे काम करने चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य और सौन्दर्य में सुधार करने में मदद करें। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। निजी जीवन की प्राथमिकताओं को भी साथ ही साथ समझने की कोशिश कर लें। किसी प्यार के रिश्ते को सँभालने में कोई कमी न रखें। दांपत्‍य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

मिथुन
19-07-2023

आज आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए, क्योंकि आज आप समस्याओं का सामना कर सकतें हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है अथवा आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य एव शांति बनाये रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप व्यावासिक सन्दर्भ में नुकसान उठा सकतें है। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समय नए रिश्ते में जुड़ने के लिए अच्छा नहीं है। यदि आप पारिवारिक सदस्यों को पूरा समय दें, तो पारिवारिक जीवन सामान्य तथा जीवनसाथी का मूड खराब नहीं होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कर्क
19-07-2023

आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। आपको अच्छा लगेगा। साथ ही आप दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, लेकिन फिर से दोहरा दूं कि किसी से भी अपना प्लान शेयर ना करें। आप कन्फ्यूज हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

सिंह
19-07-2023

आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी के दौरान सहजता महसूस कर सकते हैं। आमदनी या धनागमन में गतिशीलता बनी रहेगी। कोई नया अनुबंध भी मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज कारोबार के लिए शुभ योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

कन्या
19-07-2023

आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नयी साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है, जो भविष्य में अति लाभदायक साबित होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे। पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगें। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और बच्चे के विवाह या जन्म जैसी शुभ घटना घट सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

तुला
19-07-2023

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम में रूकावट डाल सकता है। आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। ध्यान रहे काम के चक्कर में खाना ना भूलें, आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपको थकान महसूस हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

वृश्चिक
19-07-2023

आज आपके आसपास के लोग आपसे किसी न किसी मामले पर सलाह ले सकते हैं। मित्रजनों से संबंध मधुर होंगे। व्यापार के साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। आज ऑफिस में काम करने वालों को बॉस से भी तारीफ सुनने को मिल सकती है। दिन आपका अनुकूल साबित हो सकता है। कला के प्रति आपको बहुत कुछ मिल सकता है। नई सम्भावना बन रही है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

—————————————

धनु
19-07-2023

आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मकर
19-07-2023

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गेरुआ रंग

—————————————

कुंभ
19-07-2023

आज घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। आज प्रॉपर्टी में मिले-जुले असर के बावजूद प्रोफेशन और आर्थिक मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। योजनाओं में व्यवहारिता को इग्नोर न करें। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधो में गिरावट आ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मीन
19-07-2023

व्यावसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण सभाओं का मुख्य आकर्षण बन सकते हैं, जिससे आप अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। आप रोमांटिक संपर्क के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आपके आवेगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी अपने जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

Leave a Reply