27/07/2024 1:08 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (27-07-2023)

मेष
27-07-2023

आज किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। रोजगार मिलेगा। कपड़ों का व्‍यवसाय करते हैं तो आज आपको लाभ म‍िलने का योग है। आज क‍िसी म‍ित्र की मदद से आपकी लाइफ में कोई बड़ी खुशी भी दस्‍तक दे सकती है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। वित्तीय कार्यों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृष
27-07-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार में प्रगति के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। आर्थिक कारणों से अथवा घर में कोई नुकसान होने से किसी परिजन से आज बहसबाजी हो सकती हैं। आज आपको आप का रुका हुआ धन अधिक परिश्रम के बाद ही मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मिथुन
27-07-2023

आज आपका दिन ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ो से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत है । अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे । कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह जरूर लें। संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

कर्क
27-07-2023

आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक से आपकी ऊर्जा का स्तर काफ़ी नीचे जा सकता है, जिसके चलते आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। परिजनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। दफ्तर में काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

सिंह
27-07-2023

आज आप अपने नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे। यदि आज आप अपने मन की बात किसी को बताएंगे, तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगा। नौकरी में आज आपको पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं और वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने परिवार के छोटे बच्चों के करियर की चिंता सता सकती है। आज आप अपने लिए समय निकाल कर कुछ शॉपिंग करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कन्या
27-07-2023

जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से काम बनेंगे। किसी कागजात पर बिना देखे हस्ताक्षर न करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

तुला
27-07-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। आज आप अपनी धन संबंधी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आज आपको किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदे को देखते हुए इसमें नुकसान भी हो सकता है। आजाद आप सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना भी बनाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
27-07-2023

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा । आज आप सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे । आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे । आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी । स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा । प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है। आज आपके सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी ।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

धनु
27-07-2023

आज किसी दोस्त से दिल की बात कहन के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। गाय को रोटी खिलाने से आपके भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। सरकारी काम में लापरवाही न बरतें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

मकर
27-07-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप नौकरी में माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसका लाभ भी उठाएंगे। आज आपको किसी नए कार्य को करने अथवा कहीं निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो आप किसी बड़े नुकसान का हिस्सा बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें, उसके वापस मिलने की संभावना कम है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

—————————————

कुंभ
27-07-2023

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा । आज विद्यार्थी अपने गुरु की मदद से किसी टॉपिक को समझने में कामयाब होंगे । आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। आज आपको धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है । घर के बुजुर्गों का खास ख्याल रखें ।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मीन
27-07-2023

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा। आपको जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक होने के साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। माता-पिता को सुख और सहयोग देखकर आपको मानसिक खुशी प्राप्त होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

 

Leave a Reply