27/07/2024 1:46 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (30-07-2023)

मेष
30-07-2023

आज किसी से मतभेद हो सकता है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

वृष
30-07-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपके परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने निवेशो पर भी रोक लगाएंगे। भाइयों के साथ जो भी आपके संबंधों में विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आप मिलकर प्रेम से रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि दिया धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको किसी आस-पड़ोस में विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मिथुन
30-07-2023

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

कर्क
30-07-2023

विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। आज आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिमेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं कर पाएंगे। इस राशि के विवाहितों का भविष्य उज्जवल रहेगा। कोई जरूरी प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

सिंह
30-07-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आपके जीवन साथी से कुछ नोंकझोंक हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अपने घर व नौकरी में सतर्क रहना होगा और अपने मन का भेद किसी को नहीं बताना होगा, नहीं तो आज आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपकी प्रगति में बाधा डाल सकता है। पिताजी को यदि आंखों से संबंधित कोई रोग चल रहा है, तो आज उसके कष्टो के कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : आसमानी रंग

—————————————

कन्या
30-07-2023

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

तुला
30-07-2023

आज आप अपने दोस्तों के साथ आप अहम पल बिता सकते है। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी जिसके चलते दान-पुण्य और धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। बच्चे दोस्तों के साथ पिकनिक या छुट्टी की योजना बना सकते हैं। जुए और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें, तो अच्छा होगा। प्यार तथा रोमांस का अवसर मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
30-07-2023

आज आपके ऊपर ढेरों जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज घर के सभी पुराने व लंबे समय से लटके हुए कार्य को आज पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने व्यापार में धन आगमन की योजनाओं को किसी से शेयर ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके कार्य की प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस में आपको किसी भी तरह के जोखिम को उठाने से बचना होगा, तभी फायदा मिलता दिख रहा है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

धनु
30-07-2023

आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफहमी से भी बचना चाहिए।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

मकर
30-07-2023

आज वाहन चलते वक्त थोड़ी सी सावधानी रखें। आज व्यवसाय में धन की प्राप्ति का दिन है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। शादिशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। कार्य स्थल पर आपके कार्य की प्रशंशा कर सकते है। सेवा का प्रतिफल मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कुंभ
30-07-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेगे, लेकिन आज उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। यदि आज ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात चल रही है, तो आपको अपने मन की प्रसंता को लोगों को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके शत्रु इसमें कोई बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मीन
30-07-2023

आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

 

Leave a Reply