27/07/2024 2:23 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

लोगो को पर्यावरण बचाने के लिये प्रेरित कर रहे राकेश शर्मा

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

पृथ्वी बचाओ मिशन के तहत सोलन जिला के अर्की के भूमती निवासी सेवानिवृत्त प्राध्यापक राकेश शर्मा ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। यह पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अधिक पेड़ उगाने के लिए प्रेरित करने के लिए वृक्षारोपण अभियानों में से एक है। इस पहल का उद्देश्य व्यक्तियों को पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने और हरित पृथ्वी के लिए प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा विभाग में 22 वर्षों की सेवाएं प्रदान करने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में भौतिक विज्ञान के पद से राकेश शर्मा सेवानिवृत्त हुए हैं। राकेश शर्मा ने धरती व जलवायु परिवर्तन को बचाने के लिए अपने गांव भूमती से धरती बचाओ अभियान शुरू किया। ताकि जलवायु परिवर्तन को रोका जा सके। राकेश शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि उन्होंने अपने गांव से पौधारोपण शुरू कर इस प्रकार प्रदेश व देश में पौधे लगाने का प्रयास भी किया जाएगा। राकेश शर्मा कहते है कि उन्हें जब भी समय मिलता है वह पौधा रोपण करते हैं। राकेश शर्मा गरीब रोगियों का निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा,गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे इस अभियान में उनका भरपूर साथ दे रहे है। राकेश शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए दुनिया भर में प्रयास भी किए जा रहे हैं,लेकिन समस्या कम होने के बजाय साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। शर्मा के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग से जलवायु परिवर्तन हो रहे हैं। जिनमें तापमान में ग्रीन होम गैस के कारण वृद्धि तूफान आना अत्यधिक सूखा पड़ना समुद्र तल में बढ़ोतरी होना,विभिन्न प्रजातियों का लुप्त होना,पर्याप्त मात्रा में भोजन ना मिलना,बीमारियों का प्रकोप गरीबी प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी होना आम बात हो गयी है। पेड़ लगाकर जलवायु परिवर्तन को पूरी तरह रोकना तो असंभव है,परंतु काफी हद तक इसे कम भी किया जा सकता है। शर्मा ने बताया कि हमें जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को भी कम करना होगा,अगर ऐसे ही तापमान में वृद्धि होती रही तो पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में हो जाएगा,जिसे रोकना अति आवश्यक है।

Leave a Reply