27/07/2024 1:49 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

राजेश कुमार शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) द्वारा हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन व जिला ऊना में कांग्रेस पार्टी को संगठित करने तथा मजबूती प्रदान करने के लिए किया प्रभारी नियुक्त

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला पुजारिया के राजेश कुमार शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) द्वारा हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन व जिला ऊना में कांग्रेस पार्टी को संगठित करने तथा मजबूती प्रदान करने के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे व आईपीएच पीडब्ल्यूडी अन्य सरकार विभाग के नियोक्ता प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने राजेश शर्मा के नाम पर इस जिम्मेवारी हेतु अपनी मुहर लगाई है। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने इस नियुक्ति पर राजेश शर्मा को बधाई दी है। ताजपोशी के लिए नवनियुक्त प्रभारी सोलन व ऊना राजेश शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष-इंटक चन्द्रशेखर दुबे,प्रदेश अध्यक्ष एचपीसीसी प्रतिभा सिंह,मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,प्रदेश अध्यक्ष इंटक महिमन चंद्र,आईपीएच पीडब्ल्यूडी अन्य सरकार विभाग के नियोक्ता प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी का आभार जताया है।

Leave a Reply