27/07/2024 12:09 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

24 सितंबर – आज का इतिहास

आज आरती साहा जी का जन्मदिन

 

👤 आरती साहा (जन्म- 24 सितम्बर, 1940, कोलकाता; मृत्यु- 23 अगस्त, 1994) भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं। वे भारत तथा एशिया की ऐसी पहली महिला तैराक थीं, जिसने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था। आरती साहा ने यह करनामा वर्ष 29 सितम्बर, 1959 में कर दिखाया था और 1960 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। आरती साहा पद्मश्री प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं। उनको हिंदुस्तानी जलपरी कहा जाता है।

24 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎯 फ्रांस ने 1688 में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

🎯 ईस्ट इंडिया कंपनी को 1726 में बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

🎯 अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय 1789 को बनाया गया।

🎯 फ्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई 1805 में समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी जिसमे फ्रांस की भारी जीत हुई।

🎯 मौसम का दूसरा तूफान 1923 में आया। हिस्पनियोला के उत्तर में एक बड़ा तूफान आया।

🎯 डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में दलितों के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर 1932 में एक विशेष समझौता हुआ।

🎯 बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार 1932 में देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

🎯 होंडा मोटर कंपनी की स्थापना 1948 में हुई।

🎯 यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता 1965 में हुआ।

🎯 दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में 1968 को शामिल हुआ।

🎯 ब्रिटेन ने 1971 को जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

🎯 गुलामी में दास व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने 1974 को पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

🎯 पूर्व सोवियत संघ ने 1978 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

🎯 घाना ने 1979 में संविधान अपनाया।

🎯 पूर्वी जर्मनी ने 1990 में खुद को वारसा संधि से अलग किया।

🎯 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1996 को संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

🎯 व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर 1996 में हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।

🎯 फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 2003 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

🎯 आई.ए.ई.ए. ने 2005 में ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

🎯 म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में 2007 को एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।

🎯 चीन और नेपाल ने 2008 को दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।

🎯 भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने 2008 को एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।

🎯 मद्रास उच्च न्यायालय ने 2008 को राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।

🎯 देश के पहले चन्द्रयान-1 ने 2009 में चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।

🎯 उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान शहरयार को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा 2010 में की गई।

🎯 पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 2013 को 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

🎯 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

Leave a Reply