27/07/2024 1:40 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

14 अक्टूबर – आज का इतिहास

आज गौतम गंभीर जी का जन्मदिन

 

👤 गौतम गंभीर (जन्म 14 अक्टूबर 1981)भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिये क्रिकेट के सभी प्रारूप में खेला हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। गंभीर की कप्तानी में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता और 2014 में फिर से खिताब जीता। अक्टूबर 2018 में, 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के दौरान, उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना 10,000वां रन बनाया। दिसंबर 2018 में, उन्होंने क्रिकेट के सभी रूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। 2019 में, वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा के लिए चुनाव लड़, सांसद चुने गये।

14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाये

📌 हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने 1066 में इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।

📌 स्कॉटलैंड की सेना ने 1322 में अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई।

📌 शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना 1882 को की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

📌 वर्ष का चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान 1923 को पनामा के ठीक उत्तर में आया।

📌 जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा 1933 को की।

📌 जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा 1943 में की।

📌 हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर 1946 को हस्ताक्षर किए गए।

📌 इजरायल और मिस्र के बीच 1948 को जबरदस्त लड़ाई शुरु।

📌 भारत में 1953 को संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।

📌 डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने 1956 में अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।

📌 होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति 1981 में बने।

📌 जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन 1979 में किया।

📌 ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने 1997 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

📌 परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में 1999 को नामंजूर।

📌 संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 2000 को पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।

📌 कतर में मिलने के वायदे के साथ 2002 को 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।

📌 पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 2004 में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

📌 अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को 2007 में मंजूरी प्रदान की।

📌 भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा 2008 में की।

📌 राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 2010 में हुआ।

📌 नाइजीरिया की एक मस्जिद में 2012 को बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

Leave a Reply