27/07/2024 7:17 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो में आज का दिन

[adsforwp id="60"]

 

22 अक्टूबर – आज का इतिहास

आज अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ जी का जन्मदिन

 

👤 अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ (22 अक्टूबर 1900 – 19 दिसम्बर 1927) भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के स्वतंत्रता सेनानी थे। खान को 19 दिसम्बर 1927 को फ़ैज़ाबाद कारावास में फ़ांसी की सजा दी गयी। उनके क्रान्तिकारी व्यक्तित्व, प्रेम, स्पष्ट सोच, अडिग साहस, दृढ़ निश्चय और निष्ठा के कारण लोगों के लिए वो शहीद माने गये।

22 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाये

🌺 सेन हाउटन 1836 में टेक्सास गणराज्य के पहले राष्ट्रपति बने।

🌺 नेश्नल यूनिवर्सिटी आफ कोलंबिया की आधारशिला 1867 में रखी गयी।

🌺 अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात 1875 में हुई।

🌺 सेलफोर्ट में पहली बार रगबी मैच ब्राउटन और स्वींटन के बीच 1878 में खेला गया।

🌺 ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा 1879 को बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।

🌺 बॉस्टन सिंफनी आर्केस्ट्रा ने पहला संगीत समारोह 1881 में किया।

🌺 न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन 1883 में हुआ।

🌺 टोस्टमास्टर्स (Toastmasters) क्लब की स्थापना 1924 में की गई।

🌺 भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल राष्ट्र को 1962 में समर्पित की गई।

🌺 फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने 1964 में नोबेल पुरस्कार ठुकराया।

🌺 वीनस-9 अंतरिक्षयान का 1975 को शुक्र ग्रह पर अवतरण।

🌺 तुर्की के राजनयिक की 1975 को वियना में गोली मारकर हत्या।

🌺 अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में 2004 को भारत 14 वें स्थान पर।

🌺 सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने 2004 में आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।

🌺 अफ़ग़ानिस्तान में 2006 को अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।

🌺 चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने 2007 में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।

🌺 इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण 2008 में किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।

🌺 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण 2008 में किया गया।

🌺 माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर 2014 को हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी अौर तीन अन्य घायल हो गये।

🌺 भारत ने 2016 में कबड्डी विश्व कप जीता।

Leave a Reply