27/07/2024 2:02 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

देव हरसंग धार (हरसंग धार बाघल भज्जी) की धार्मिक उत्थान एवं कल्याण सभा की समिति के चुने गए नये प्रधान परस राम ठाकुर

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

सोलन व शिमला जिला की सीमा पर चंडी (अर्की) के समीप स्थित देव हरसंग धार में देव हरसंग धार (हरसंग धार बाघल भज्जी) की धार्मिक उत्थान एवं कल्याण सभा की ओर से एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में देव हरसंग धार मंदिर प्रबंधक समिति का त्रैवार्षिक चुनाव पुजारी मुंशी राम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से समिति प्रधान परस राम ठाकुर को चुना गया। उपप्रधान खूब चंद शर्मा व दिला राम शर्मा,महासचिव श्याम लाल शर्मा,सह सचिव जय प्रकाश शर्मा,कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद ठाकुर,सह कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा व कुलदीप शर्मा को शामिल किया। इसके इलावा मुख्य सलाहकार काहन चंद शर्मा,सलाहकार पुरूषोत्तम ठाकुर व नोख राम शर्मा सहित लेखा परीक्षक बाबू राम शर्मा व विनोद शर्मा को कार्यकारणी में जिम्मेवारी सौपी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भविष्य की योजनाओ के बारे में विचार विमर्श कर इस दिव्य स्थान को देव कृपा से और आकर्षक बनाने पर चर्चा की। बैठक में नई समिति के समस्त पदाधिकारियो ने इस स्थान की परंपरा बनी रहे,इस पर विशेष जोर दिया,क्योंकि विकास के साथ-साथ प्राचीन मर्यादाओं का पालन करना व करवाना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply