19 नवंबर – आज का इतिहास
आज अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस
👨 अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरुआत 1999 में त्रिनिदाद एवं टोबागो से हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष 19 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस दुनिया के 30 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इसे मान्यता देते हुए इसकी आवश्यकता को बल दिया और पुरजोर सराहना एवं सहायता दी है।
19 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🎸 रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में 1824 में आये बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।
🎸 फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने 1895 में पेंसिल का पेंटेट कराया।
🎸 तुर्की के युवराज अब्दुल मजीद द्वितीय को 1922 में खलीफा चुन लिया गया।
🎸 यूरोपीय देश स्पेन में 1933 में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
🎸 अमेरिका ने 1951 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
🎸 स्पेन 1952 में यूनेस्को का सदस्य बना।
🎸 नौवें एशियाई खेल 1982 में दिल्ली में शुरु।
🎸 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में लागू हुआ।
🎸 भारत की ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
🎸 कर्णम मल्लेश्वरी ने 1995 में भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
🎸 कल्पना चावला 1997में अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2000 में 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।
🎸 आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का 2002 में लास एंजिल्स में निधन।
🎸 पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2005 में भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
🎸 भारत ने 2006 में परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
🎸 अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में 2007 में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
🎸 संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
19 नवंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🎸 विश्व शौचालय दिवस,
🎸 अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस
🎸 कौमी एकता सप्ताह (19 नवंबर से 25 नवंबर)