27/07/2024 11:53 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

21 नवंबर – आज का इतिहास

आज विश्व नमस्कार दिवस (हैलो दिवस)

 

🎉 21 नवंबर 1973 में पहली बार विश्व हैलो दिवस मनाया गया था, जो अब 180 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। दरअसल, 1973 में इजरायल और मिस्र के बीच लंबे समय से चला आ रहा संघर्ष समाप्त होते ही जिस शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल किया गया था वो था हैलो। दुनिया में शांति और मित्रता का प्रसार करने के लिए विश्व हैलो दिवस की मनाने की शुरुआत की गई। हर साल 21 नवंबर को विश्व हैलो दिवस मनाया जाता है। विवादों को खत्म करने और ताकत या हिंसा का उपयोग किए बिना बातचीत शुरू करने के लिए अभिवादन के तौर पर हैलो यानी नमस्कार शब्द का उपयोग किया जाता है।

21 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎆 प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने 1877 में विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।

🎆 चीन ने 1906 में अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।

🎆 प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) 1921 में पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।

🎆 आजादी के बाद 1947 में देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।

🎆 एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को 1956 में स्वीकृति दी गई थी।

🎆 भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने 1962 में संघर्षविराम का ऐलान किया।

🎆 केरल के थुंबा क्षेत्र से 1963 में रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।

🎆 सन 1963 में भारत का नाइक-अपाचे नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।

🎆 मक्का में काबा मस्जिद पर 1979 में मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।

🎆 मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे 1986 में संविधान अंगीकार किया।

🎆 चीन द्वारा 1999 में अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान शेनझू का प्रक्षेपण किया गया।

🎆 संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।

🎆 बुल्गारिया, इस्तोनिया,लातविया,लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लेवानिया को 2002 में नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।

🎆 मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली 2002 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।

🎆 श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

🎆 भारत और चीन ने 2006 में नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

🎆 पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को 2007 में अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

🎆 प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2008 में वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8�रहने की सम्भावना व्यक्त की।

21 नवंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎆 विश्व हेलो डे(विश्व नमस्कार दिवस)

🎆 विश्व टेलीविज़न डे

🎆 विश्व दूरदर्शन दिवस

🎆 विश्व मत्स्य दिवस(वर्ल्ड फिशरीज डे)

🎆 कौमी एकता सप्ताह (19 नवंबर से 25 नवंबर)

Leave a Reply