27/07/2024 2:19 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

केसा रहेगा वीरवार का दिन देखे राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (30-11-2023)

मेष
30-11-2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से भी भला बुरा बोल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

वृष
30-11-2023

वृषभ राशि वाले अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। आपको थकान महसूस हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरूकता में वृद्धि करेंगे। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। आय में बढ़ाेतरी होगी। परिवार के कुछ लोगों से आपकी अनबन हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मिथुन
30-11-2023

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे जिससे आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिए हाथ बढ़ाएगा। आज आप अपनी पर्सनालिटी में अच्छे सुधार लाएंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो छात्र मास कम्युनिकेशन कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कर्क
30-11-2023

आज आपको अपने परिवार अथवा नौकरी में कोई उपहार आदि प्राप्त हो सकता है, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने कि आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान को यदि आज आप विदेश से पढ़ाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पुराने किए गए निवेशकों से आज आपको लाभ मिलेगा व आपके संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

सिंह
30-11-2023

आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा। आप थोड़े मूडी संवेदनशील हो सकते हैं। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

कन्या
30-11-2023

आज आपको जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा जो विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा नजर आएगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। वाहन लेने के योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

तुला
30-11-2023

नौकरी कर रहे जातकों को आज उनकी इच्छाओं के विरुद्ध कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह सहज महसूस करेंगे, लेकिन आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। संतान पक्ष की द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
30-11-2023

आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। भवन निर्माण संबंधी कार्य होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। पुरानी बातें याद करके आप खुश हो सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना है। आपके स्वभाव में गंभीरता आएगी। व्‍यापारिक योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। जमीन-जायदाद की बिक्री से फायदा होने के योग हैं। नाराज लोगों को मनाने में सफल होंगे। घर में अतिथियों का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

धनु
30-11-2023

आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें, समय की बचत होगी। अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने साथ माता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी दोस्त से कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो समाप्त हो जाएगा। भाई-बहन के साथ रिश्तें और बेहतर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग

—————————————

मकर
30-11-2023

आज का दिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण आप उसे काफी हद तक उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिर दर्द आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
30-11-2023

नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव से बचें। आलस्य के कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। फिजूल की बहसबाजी से बचें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मीन
30-11-2023

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्र आपने करीयर में सफलता के बेहद करीब रहेंगे। महिलाएं किट्टी पार्टी में जाएंगी। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तें में और मिठास आएगा। घर में किसी रिश्तेदार का अगमान होगा। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। लवमेट्स लंच का प्लान बनाएंगे। आज आप अनचाहे ख़यालों को दिमाग में न आने दें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गुलाब का रंग

Leave a Reply