27/07/2024 1:44 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

संजय अवस्थी ने बनिया देवी,कोठी,टुकाड़ी,बडोरी सहित कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं की।एक एक वोट भविष्य के विकास की गाथा लिखती है

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
सीपीएस प्रदेश सरकार व विधायक संजय अवस्थी ने आज कुनिहार क्षेत्र की पंचायतों का दौरा किया।इस दौरान कोठी,बनिया देवी,टुकाड़ी,बडोरी सहित कई गांवों में नुक्कड़ चुनावी सभाएं की।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।उन्होंने शिमला संसदीय सीट से काँग्रेस प्रत्यासी विनोद सुल्तानपूरी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा,कि आपका एक एक वोट भविष्य के विकास की गाथा लिखती हैं।युवाओं का भविष्य बनता है,मातृ शक्ति के लिए प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य कर रही है।गाय का दूध 45 व भैंस का दूध 50 रु किया है व भविष्य में 70 रु तक किया जा सकता है।युवाओं के लिये सौर ऊर्जा प्लांट के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं ला रही है।मेधावी बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए सरकार 20 लाख रु का ऋण 1 प्रतिशत ब्याज पर देने का फैसला किया है।15 माह में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा किया है। प्रदेश के हर एक सरकारी स्कूल में इंग्लिश माध्यम में कक्षाएं शुरू कर दी है। आपदा प्रभावित परिवारों को करोड़ो रु की राशि दी है प्रदेश सरकार ने।मुख्यमंत्री ने अपनी निजी कोष से आपदा में मदद की है।
इन नुक्कड़ सभाओं के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप,कुनिहार यूनिट प्रधान राजेन्द्र शर्मा,वरिष्ठ नेता सूर्य कांत जोशी,लक्ष्मी कांत जोशी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply