08/09/2024 7:28 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

रामशहर से दिगल वाया मटुली सड़क मार्ग खस्ता हाल।ग्रामीणों का भाजपा कांग्रेस दोनों सरकारों पर अनदेखी का आरोप।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामशहर से दिगल वाया मटुली का 18 किलोमीटर का सफर वाहन चालकों को जोखिम भरा बन गया है। इस मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे होने से सफर करना जान हथेली पर रख कर चलना है। करीब 10 -12 वर्षो से लोक निर्माण विभाग भी इस मार्ग की सुध नही ले रहा।दिगल से वाया झान्डू अधिकांश ट्रैफिक चलने से भी इस मार्ग की कोई सुध नही ले रहा।
विदित रहे,कि इस मार्ग पर ही 90 के दशक में पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने वाले केपीएस गिल का गुप्त ठिकाना भी रहा है। अर्ध सैनिक बल के जवान आज भी यंहा तैनात मिलेंगे।परन्तु मार्ग की अनदेखी से इस मार्ग पर पड़ने वाली हजारों की आबादी परेशानी झेलने को मजबूर है।ग्रामीण परिवेश होने के कारण खेती बाड़ी ही लोगो का मुख्य पेशा है व किसानों का जीवन नगदी फसलों पर ही निर्भर है।सोशल मीडिया पर पेशे से ड्राइवर दो युवक इस सड़क मार्ग की दुर्दशा बारे बात कर रहे हैं,जिसमे कांग्रेस व भाजपा सरकार दोनों के ही प्रतिनिधियों के कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।इन के मुताबिक भाजपा शासन में पेच वर्क तो हो जाता था,परन्तु कांग्रेस राज में तो गड्ढो को मिट्टी से भी नही भरा जा रहा। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द इस मार्ग को दरुस्त करने की मांग की है,ताकि वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को भी राहत मिल सके।

Leave a Reply