Month: December 2023

  • अंबुजा फाउंडेशन की ओर से किसानो को दो दिवसीय प्रशिक्षण हेतु कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए बुधवार को दाड़लाघाट से किया गया रवाना

    अंबुजा फाउंडेशन की ओर से किसानो को दो दिवसीय प्रशिक्षण हेतु कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए बुधवार को दाड़लाघाट से किया गया रवाना

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा फाउंडेशन की ओर से किसानो को दो दिवसीय प्रशिक्षण हेतु कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए बुधवार को दाड़लाघाट से रवाना किया। कार्यक्रम प्रबंधक एसीएफ भूपेंद्र गांधी ने बताया कि दाड़लाघाट में कृषि कार्यक्रम व जीवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत किसानों को लाभ पहुंचाने और स्थायी कृषि को अपनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। 2005-06 में एक छोटी प्रयास के रूप में शुरू हुआ यह कार्यक्रम अब 108 गांवों को संपादित कर रहा है और 4710 से अधिक किसानों को सहायता प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य ध्यान विविध फसलों जैसे गेहूं,मक्का,धान,दालें और सब्जियों के उत्पादन पर होता है। इसके अलावा यह प्राकृतिक खेती तकनीकों,बैकयार्ड पोल्ट्री,मधुमक्खी पालन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की प्रदर्शनी और प्रशिक्षण पर भी बल देता है। इन उद्यमों की सफलता के लिए 20 किसानों को दो दिनों के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भेजा गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य ध्यान बैकयार्ड पोल्ट्री,मधुमक्खी पालन और प्राकृतिक खेती पर है। यह प्रशिक्षण किसानों को नवाचारी तकनीकों,नई विधियों और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने बताया की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का यह लक्ष्य है किसानो की आय को दुगना करे। ऐसी उद्देश्य के लिए ये कार्यक्रम किए जा रहे है। इस प्रशिक्षण में डमरास,बागा,नौणी,कोटला,कंसवाला,ठेरा,चंडी,बनाली व् बड़ोग बरयाली,चल्यावण के किसान भाग लेंगे।

  • अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला का आयोजन

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    कौशल विकास युवाओं की आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,इसी के अंतर्गत अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का कोर्स चलता है जिसमें छोटा-मोटा व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवसाय की बारीकियां में कुशल बनाया जाता है ताकि वे सही तरीके से अपना व्यवसाय आगे बढ़ा सके। इसी के अंतर्गत अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोऑर्डिनेटर विनोद नेगी ने व्यवसाईयों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट और बिजनेस प्लान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में 20 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और विषय के बारे में गतिविधियों के माध्यम से बहुत सही तरीके से सीखा। कार्यशाला में संस्थान के प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षुओं के बेहतर भविष्य की कामना की और भविष्य में किसी भी तरह के सहयोग के लिए तैयार रहने का वचन दिया। इसके साथ-साथ विनोद नेगी ने भी उन्हें बिजनेस प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए यदि भविष्य में आवश्यकता हो तो सहयोग देने के लिए कहा।

  • चंंडी विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत नवीं से बाहरवीं कक्षा तक के 50 छात्र छात्राओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

    चंंडी विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत नवीं से बाहरवीं कक्षा तक के 50 छात्र छात्राओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंंडी अर्की में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत नवीं कक्षा से बाहरवीं कक्षा तक के 50 छात्र छात्राओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पर्यटन विषय की शिक्षिका रेहा शर्मा के मार्गदर्शन में होटल एकांत बाड़ीधार अर्की में कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक के 50 विद्यार्थियों को होटल के स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। होटल एकांत में जीवेश शर्मा मैनेजर और वहां के समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा। होटल के विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों के सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों के साथ पर्यटन विषय की अध्यापिका रेहा शर्मा पर्यटन विषय की प्रभारी कुमारी अमिता कौशल एवं ओम प्रकाश शर्मा उक्त प्रशिक्षण संस्थान पर उपस्थित रहे।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    7 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस

     

    ???? सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र सेना के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन का संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

    7 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? भाप से चलने वाला पहला जहाज इंटरप्राइज 1825 में कोलकाता पहुंचा।

    ???? देश में 1856 में पहली बार आधिकारिक रूप से हिंदू विधवा का विवाह कराया गया।

    ???? अमेरिका 1917 में प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा बना और उसने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमला किया।

    ???? ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्लिंगटन 1936 में लगातार चार टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. इनमें से 3 शतक दक्षिण अफ्रीका और 1 इंग्लैंड के खिलाफ आया।

    ???? दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1941 में आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर मशहूर हवाई हमला किया।

    ???? जनरल रादेस्कू ने 1944 में रोमानिया में सरकार का गठन किया।

    ???? सन 1949 से आज के दिन भारतीय सशस्‍त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है।

    ???? पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच 1970 में संबंध सामान्य हुए।

    ???? पाकिस्तान में 1971 में राष्ट्रपति याहया खान ने गठबंधन सरकार बनाने का ऐलान किया जिसमें नुरुल अमीन पीएम तो जुल्फीकार अली भुट्टो उप-प्रधानमंत्री बने।

    ???? अमेरिका ने 1972 में चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

    ???? सन 1992 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया।

    ???? भारत ने 1995 में संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

    ???? अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो 1995 में बृहस्पति पहुँच गया।

    ???? अर्मेनिया में 1988 में आये 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।

    ???? तालिबान ने कई दिनों तक चली लड़ाई के बाद 2001 में अफगानिस्तान के कांधार पर कब्जा छोड़ा।

    ???? विक्रमसिंघे 2001 में श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

    ???? तुर्की की आजरा अनिन 2002 में मिस वर्ल्ड बनीं।

    ???? रमन सिंह 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

    ???? हामिद करजई ने 2004 में अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

    ???? हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने 2008 में चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया।

    ???? भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने 2008 में जापान टूर का ख़िताब जीता।

    ???? डेनमार्क के कोपेनहेगन में 2009 में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

    7 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? सशस्त्र सेना झंडा दिवस

    ???? तर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस

  • कैसा रहेगा आज का दिन देखिये अपना राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (07-12-2023)

    मेष
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको किसी को पार्टनर बनने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के कहने में आकर किसी बड़े निवेश को कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी नौकरी के साथ-साथ किसी अन्य काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी अजनबी के बातों में आकर किसी से वाद विवाद में ना पड़ें।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृष
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि आपने किसी नए मकान,दुकान आदि को खरीदने का सोचा है, तो उसमें आपको पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, तभी आप कोई निर्णय लें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे खुशियां बनी रहेगी। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    मिथुन
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको अधिकारियों से माफी मांगनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद रंग

    —————————————

    कर्क
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिसके लिए आपने अत्यधिक मेहनत की थी, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। जो लोग कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे हैं, तो वह अपने माता-पिता से पूछ कर जाए, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, इसलिए उसे कोई जरूरी जानकारी ना दें।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    सिंह
    07-12-2023

    आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं, लेकिन आप उन्हें खुशी-खुशी करेंगे, क्योंकि बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जो उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको अपने घर की साज सज्जा की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कन्या
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। उलझन में रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों में कुछ समस्या आ सकती है, जिसके लिए उन्हें अपने साथियों से सलाह मशवरा करना होगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आप माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    तुला
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगी। आपको किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम को लेकर छोटी दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, जिसके कारण आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल आवश्यक करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा होगा और किसी बड़े निवेश के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    धनु
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके चोरी होने का भय सता रहा है। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि करने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अकस्मात धन लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    मकर
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपने किसी काम के लिए भी बातचीत कर सकते हैं। पिताजी से आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

    —————————————

    कुंभ
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी बातों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को लेकर परेशान रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मीन
    07-12-2023

    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें घर से दूर भी जाना पड़ेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर ही कोई काम करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। आप किसी नई रिसर्च में भी शामिल हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :07 – 12 – 2023(गुरुवार)
    सूर्योदय :06.59 am
    सूर्यास्त :05.36 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :01.33 am
    चंद्रास्त :01.51 pm
    चन्द्र राशि :कन्या
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 24
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 10
    पक्ष :कृष्ण 10
    तिथि :नवमी 03:04 AM तक, बाद में दशमी
    नक्षत्र :उत्तर फाल्गुनी 06:28 AM तक, बाद में हस्त
    योग :आयुष्मान 12:00 AM तक, बाद में सौभाग्य
    करण :वणिज 04:09 PM तक, बाद में विष्टि 05:06 AM तक, बाद में बव
    राहु काल :1.30 – 3.00 am
    कुलिक काल :9.00 – 10.30 am
    यमगण्ड :6.00 – 7.30 am
    अभिजीत मुहूर्त :11:56 AM – 12:39 PM
    दुर्मुहूर्त :10:31 AM – 11:14 AM, 02:46 PM – 03:29 PM

  • कोंग्रेस सरकार हर ओर विफल : भाजपा मण्डल अर्की

    कोंग्रेस सरकार हर ओर विफल : भाजपा मण्डल अर्की

    अर्की आजतक

    अर्की

     भाजपा  मंडल अर्की की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में अर्की मंडल के अध्यक्ष  राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल विशेषतौर पर मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान काँग्रेस सरकार का एक वर्ष 11 दिसम्बर को पूर्ण होगा। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में किसी भी सरकार का इतना नाकारा समय नहीं रहा जितना वर्तमान कांग्रेस सरकार का रहा।  सुखविन्द्र सिंह सरकार जिसने एक वर्ष में प्रदेश के विकास को बन्द कर दिया, कानून व्यवस्था पूरी तरह तार-तार कर दी, सब ओर नशे की प्रवृत्ति का फैलाव हो रहा है। डीजल, पैट्रोल, खाद्य तेल, दाले व बिजली मंहगी करके जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया और पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 1500 संस्थान बंद कर दिए गए है। गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को एक लाख सरकारी नौकरियां और 5 लाख रोजगार देने का झूठा वायदा किया, 22 लाख बहनों को 1500 रू० महीना देने की झूठी गारंटी दी, किसानो को, बेरोजगारों को, झूठे वायदे करके ठगा। श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार का यह एक वर्ष पूरी तरह से नाकामयाबियों और विफलताओं से भरा हुआ वर्ष रहा है। इस एक वर्ष में कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हो गई और सरकार इस एक साल के पूर्ण होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। यह एक साल विकास के मामले में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। भारतीय जनता पार्टी 11 दिसम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी। झूठी गारंटियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालय सोलन में भी 11 दिसंबर को होगा। मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि अर्की विधानसभा में भी जिन्ह कार्यालयों को सुख्खू सरकार द्वारा बंद किया गया है जिसके खिलाफ जनता में भी काफी रोष है और अब जनता सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगी । 11 दिंसबर को अर्की मंडल से भी लगभग 500 लोग जिला मुख्यालय सोलन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे । इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद राम, ओ.पी गांधी, जयनंद शर्मा, जिला सचिव राकेश गौतम, मंडल महामंत्री पुरूषोतम ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष नीमचंद ठाकुर, यशपाल, मंडल सचिव अनूप चौहान, बाबूराम , रमेश, ओ.बी.सी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी, ओ.बी.सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुन्तराम, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार और भुवनेश्वरी शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक आसिफ चौधरी और जिला सह संयोजक अभिषेक कौड़ल, मंडल सोशल मीडिया संयोजक देव शर्मा, आई.टी सैल संयोजक सागर शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जुग्गल किशोर और राजेशपूरी, योगेश गौतम, जगदीश गर्ग, मनसा राम, अश्वनी, मदन, मनसा, करतार, नरेश बबलू, पिंका ठाकुर आदि मौजूद रहे।

     

  • नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में विशेष बैठक की गई आयोजित

    नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में विशेष बैठक की गई आयोजित

    अर्की आजतक

    अर्की

    नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज नगर पंचायत कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस समर्थित चार पार्षद उपस्थित रहे जबकि तीन अन्य पार्षद इस बैठक में नहीं पहुंचे।
    जानकारी देते हुए एसडीएम अर्की यादविंदर पॉल ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें सात पार्षदों में से चार पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया । जिसकी सूचना उपायुक्त सोलन को दी जाएगी । उनके दिशा निर्देशों के उपरांत ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

    वहीं पूर्व में नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष व पार्षद अनुज गुप्ता ने कहा कि अर्की में विकास कार्यों के ठप्प पड़ने व सभी पार्षदों को विश्वास में न लेने के कारण अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था । उन्होंने कहा कि आज अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है व जल्द ही नोटिफिकेशन होने के उपरांत अध्यक्ष के चुनाव होंगे । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के विकास कार्यो को करवाने के लिए तेजी लाई जाएगी व हर वार्ड का समान विकास करवाया जाएगा।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    6 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा दिवस

     

    ???? भारत में 6 दिसंबर 2019 को नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। प्रति वर्ष दिवस मनाया जाता है। दिन का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और नागरिक सुरक्षा के महत्व को उजागर करना है। नागरिक सुरक्षा एक स्वैच्छिक संगठन है। यह संकट के समय नागरिक आबादी के रक्षक के रूप में कार्य करता है। नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड देश की रक्षा के लिए जुड़वा स्वैच्छिक संगठन हैं। ये संगठन आम आदमी की सुरक्षा की अवधारणा पर आधारित हैं।

    6 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना 1907 में चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

    ???? फिनलैंड ने 1917 में रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

    ???? फ़िराक़ गोरखपुरी 1926 में अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।

    ???? इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम 1958 में आरंभ हुआ।

    ???? यूरोपीय देश स्पेन में 1978 में संविधान को अंगीकार किया गया।

    ???? इजरायल की राजधानी यरुशलम में 1983 में हुए एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।

    ???? युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने 1990 में इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

    ???? भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा 1992 में गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।

    ???? क्योटो (जापान) में 1997 में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

    ???? बैंकॉक में 1998 में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

    ???? ह्यूगो शावेज 1998 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।

    ???? सन 1999 में इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।

    ???? अफ़ग़ानिस्तान में 2001 में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।

    ???? स्पेन के कार्लोस मोया को 2002 में एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर ख़िताब दिया गया।

    ???? नासा ने 2006 में मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया।

    ???? ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में 2007 में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

    ???? केन्द्रीय बैंक ने 2008 में रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।

    ???? मिस्र में 2012 में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

    6 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? नागरिक सुरक्षा दिवस

    ???? बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

    ???? महापरिनिर्वाण दिन

  • कैसा रहेगा बुधवार का दिन जाने अपने राशिफल में

     

    आज के लिए राशिफल (06-12-2023)

    मेष
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने शिकवे ना उखाड़े। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

    —————————————

    वृष
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम होते-होते लटक सकता है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। आपको अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए किसी से पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे दूर करने के लिए आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों की किसी अन्य कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    मिथुन
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपको समस्या हो। आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    कर्क
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे। संतान आपसे कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप अपनी जेब देखकर ही पूरी करें। आपको नौकरी के साथ-साथ किसी और काम को करने के लिए भी समय निकालना होगा, तभी आप अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह ना उलझें, नहीं तो वह आपके लिए कोई नहीं समस्या खड़ी कर सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    सिंह
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें समस्या हो सकती है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी को किसी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : सफेद चंदन रंग

    —————————————

    कन्या
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपसी होड़ के कारण आपसे कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। संतान से यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : तोता हरा रंग

    —————————————

    तुला
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें। आप अपने घर को रिनोवेट करने को भी आप अच्छा खासा ध्यान देंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि मित्र के रूप में आपके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी टेंशन भी थोड़ा कम होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    धनु
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपके कई काम एक साथ हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कहीं घूमने फिरने की योजना को बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से पूछकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    मकर
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है, लेकिन आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपका किसी पुराने लंबे समय से रुके हुए काम पूरा हो सकता है। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कुंभ
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपका कोई काम पूरा न होने से आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और यदि आपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा किया, तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : हल्का हरा रंग

    —————————————

    मीन
    06-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है और आपके सामने कुछ ऐसी समस्याएं आएंगी, जिन्हें देखकर आपको कोई निर्णय लेने में समस्या होगी, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग