Month: December 2023

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :10 – 12 – 2023(रविवार)
    सूर्योदय :07.01 am
    सूर्यास्त :05.37 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :04.10 am
    चंद्रास्त :03.30 pm
    चन्द्र राशि :तुला 06:11 AM तक, बाद में वृश्चिक
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 27
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 13
    पक्ष :कृष्ण 12
    तिथि :द्वादशी 07:13 AM तक, बाद में त्रयोदशी
    नक्षत्र :स्वाति 11:50 AM तक, बाद में विशाखा
    योग :अतिगण्ड 0:34 PM तक, बाद में सुकर्मा
    करण :तैतिल 07:13 AM तक, बाद में गर 07:17 PM तक, बाद में वणिज
    राहु काल :4.30 – 6.00 PM
    कुलिक काल :3.00 – 4.30 pm
    यमगण्ड :12.00 – 1.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:58 AM – 12:40 PM
    दुर्मुहूर्त :04:12 PM – 04:55 PM

  • इतिहास के पन्नो से -आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस

     

    आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस

    ???? अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस पर्तिवर्ष 9 दिसम्बर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। 31 अक्टूबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र ने एक भ्रष्टाचार-निरोधी समझौता पारित किया था और तभी से यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए सरकारी, निजी एवं गैर सरकारी संस्थाओं समेत नागरिक समाज को भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु संयुक्त रुप से कार्यवाही करने हेतु प्रेरित करना है।

    9 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? हालैंड और इंग्लैंड के बीच 1625 में सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।

    ???? भारत में मदरास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध 1758 में आरंभ हुआ।

    ???? ब्रिटिश संसद ने 1762 में पेरिस संधि को स्वीकार किया।

    ???? हिज एक्सेलेंसीजार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने 1873 में म्योर कॉलेज की आधारशिला रखी।

    ???? बेलूर मठ की 1898 में स्थापना।

    ???? फ्रांसीसी सेनाओं ने 1910 में मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।

    ???? जनरल अलेनबाय केनेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने 1917 में यरुशलम पर कब्जा किया।

    ???? हालैंड और हंगरी के बीच 1924 में व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।

    ???? जापानी सेना ने 1931 में चीन के जेहोलप्रांत पर हमला किया।

    ???? चीन ने 1941 में जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    ???? संविधान सभा की पहली बैठक 1946 में नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।

    ???? फ्रांसीसी मजदूर संघ ने 1947 में हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।

    ???? लिबरेशन वॉर केदौरान भारतीय सेना ने 1971 में हवाई अभियान मेघना हेली ब्रिज छेड़ा था।

    ???? प्रिंस चार्ल्सऔर प्रिंसेस डायना ने 1992 में अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।

    ???? आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने 1998 में एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में श्रीलंका दौरे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।

    ???? यूनाइटेड नेशनलपार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने 2001 में श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

    ???? तालिबान में 2001 में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त,21 मरे।

    ???? जॉन स्नो 2002 में अमेरिका के नयेवित्तमंत्री बने।

    ???? पाकिस्तान ने 2006 में परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र हत्फ़-3 ग़ज़नवी का परीक्षण किया।

    ???? पूर्वप्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने 2007 में पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने कीघोषणा की।

    ???? इसरो ने 2008में यूरोप केप्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।

    ???? मेक्सिको में 2012 में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।

    ???? इंडोनेशिया मेंबिनटारो के समीप 2013 में ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।

    9 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक दिवस

  • केसा रहेगा शनिवार देखे राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (09-12-2023)

    मेष
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको वरिष्ठजनों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पद प्रतिष्ठा से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बेवजह लड़ाई झगडे़ में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    वृष
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढे़गी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से आपको सता रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद रंग

    —————————————

    मिथुन
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रक्त संबन्धी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति आप सतर्क रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

    —————————————

    कर्क
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप मेहनत और विश्वास से किसी लक्ष्य पर चलेंगे। दान धर्म के कार्य में आपके पूरी रुचि रहेगी। निजी मामलों में आपको सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।आप पर सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    सिंह
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने की योजना यदि आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, तो वह कोशिश आज कामयाब रहेगी। मित्रों व सहकर्मियों का आप पर पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    कन्या
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी उलझन भरे कार्य को करने से बचने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर यदि कोई अहम फैसला ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से राय अवश्य लें। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    तुला
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। कामकाज के मामले में आप किसी आप किसी पर भरोसा ना करें। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है, जिसमें आप धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। घर परिवार में आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आवश्यक कामों पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी किसी समस्या को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    धनु
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढे़गी और भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मकर
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बड़ों के साथ में सम्मान बनाए रखें। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ेंगे। आप कुछ पुराने रीति रिवाजों को छोड़कर आज नए को अपना सकते हैं, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दे, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके घर ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जिससे आप कोई भी जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कुंभ
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। सबके हित का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग व्यापार में कुछ नये उपकरणों को ला सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मीन
    09-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आप अपने सभी कर्तव्यों को जिम्मेदारियों से पूरा करें। दान धर्म के कार्य में भी आप आगे रहेंगे, जिससे आपके अच्छे कामों से आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनके लिए आपको कुछ प्लानिंग करनी होगी, तभी आप उन्हें कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको सजगता से आगे रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

  • धुन्दन विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    धुन्दन विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय कला उत्सव और राज्य स्तरीय सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय कला उत्सव में हीना ने पारंपरिक लोकगीत में प्रथम स्थान,रिया ने शास्त्रीय संगीत में द्वितीय स्थान,अक्षिता ने एकल अभिनय में द्वितीय स्थान,भास्कर कपिल ने शास्त्रीय संगीत में द्वितीय और पारंपरिक लोकगीत में गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि इसी कड़ी में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। छात्र वर्ग में समूहगान में प्रथम स्थान तथा शास्त्रीय संगीत में भास्कर कपिल ने द्वितीय स्थान और रिया ने शास्त्रीय संगीत में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उत्कृष्ट राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार के साथ सहयोगी टीम हेमंत,कुलवंत और सुमन का धन्यवाद कर पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी।

  • कल शनिवार 9 दिसम्बर का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :09 – 12 – 2023(शनिवार)
    सूर्योदय :07.00 am
    सूर्यास्त :05.37 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :03.15 am
    चंद्रास्त :02.54 pm
    चन्द्र राशि :तुला
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 26
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 12
    पक्ष :कृष्ण 12
    तिथि :एकादशी 06:31 AM तक, बाद में द्वादशी
    नक्षत्र :चित्रा 10:43 AM तक, बाद में स्वाति
    योग :शोभन 11:36 PM तक, बाद में अतिगण्ड
    करण :कौलव 06:58 PM तक, बाद में तैतिल
    राहु काल :9.00 – 10.30 am
    कुलिक काल :6.00 – 7.30 am
    यमगण्ड :1.30 – 3.00 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:57 AM – 12:40 PM
    दुर्मुहूर्त :08:25 AM – 09:07 AM

  • हनुमान बड़ोग विधालय में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

    हनुमान बड़ोग विधालय में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने की। कला अध्यापक व पूर्व सैनिक विनोद कुमार ने बताया कि यह दिवस सशस्त्र सेनाओं के बलिदान और त्याग को नमन करते हुए उन पर आश्रित परिवार जनों के कल्याण हेतु एकजुटता से धन संग्रह किया जाता है। हम सभी को भी इस पुण्य कार्य में भागीदार बन राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। यही शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान और श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि इस बार का थीम ” देश की सशस्त्र सेनाएं हमारी शक्ति” है।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    8 दिसंबर – आज का इतिहास

    8 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में 1863 में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।

    ???? यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में 1881 में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

    ???? जर्मनी और अमेरिका के बीच 1923 में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

    ???? अमेरिका और ब्रिटेन ने 1941 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    ???? ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 1956 में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।

    ???? पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को 1967 में सेना में शामिल किया गया।

    ???? अमेरिका ने 1976 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

    ???? संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को 1980 में इसी दिन में न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी।

    ???? ब्रितानी उच्चसदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने 1983 में सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष मेंमतदान किया था।

    ???? विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने 1987 में ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।

    ???? पूर्वलेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज 1998 में वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

    ???? ओलंपिक के इतिहासमें 1998 में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।

    ???? ब्रिटेन और रूसके बीच 2000 में रक्षा समझौता सम्पन्न, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार गोलनेटमाइन खोजा।

    ???? भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुनके बाद गौमूत्र को 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

    ???? निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने 2003 में राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।

    ???? वसुन्धरा राजे 2003 में सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

    ???? उमा भारती 2003 में मध्य प्रदेश केमुख्यमंत्री पद पर आसीन।

    ???? पाकिस्तान ने 2004 में 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

    ???? रेडक्रास और रेडक्रीसेंट सोसाइटी ने 2005 में सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल कोनये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।

    ???? अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने 2007 में दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

  • कैसा रहेगा शुक्रवार देखे राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (08-12-2023)

    मेष
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है और आप कर्तव्य के प्रति सजग रहेंगे। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनों पर भरोसा बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। व्यापार करने के लोग कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    वृष
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णयों के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर से मदद की आवश्यकता होगी। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे खुशियां बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    मिथुन
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबके हित की बात करेंगे और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने करियर को लेकर अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको बिजनेस की योजनाओं में आगे बढ़ना होगा। भौतिक विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

    —————————————

    कर्क
    08-12-2023

    आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। निजी बातों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप बिजनेस में किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    सिंह
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी साथ और सम्मान में वृद्धि होगी। आप कुछ पुराने रीति-रिवाजों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे। धन संपदा में आप शिष्टता से चले। महत्वपूर्ण मामले आपके पक्ष में रहेंगे, लेकिन निजी संबंधों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपकी छोटी सी गलती से दरार पैदा हो सकती है। आपको आय व्यय के लिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा, तभी आप किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपका काम आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : क्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    कन्या
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कुछ नया करने की सोच विचार करते रहेंगे। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी और आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    तुला
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कामकाज में संतुलन बनाए रखें। अति उत्साहित होने से बचें। आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। संबंधों के प्रति आपका पूरा झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेनदेन के मामलों को आपको धैर्य से निपटना होगा और उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढे़ं, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको शेयर मार्केट से भी अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको कुछ कामों में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपकी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप आज घरेलू मुद्दों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हल्का हरा रंग

    —————————————

    धनु
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि किसी काम को करने में समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आप उन्नति के किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका काम लटक सकता हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    मकर
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको रिश्तों को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला रंग

    —————————————

    कुंभ
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं के कारण चिंता ला सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें और आपको घर बाहर जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए, उसे पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और रक्त संबंधी रिश्तों में आपको तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने करीबियों पर अत्यधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मीन
    08-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुबंधों से लाभ लेकर आने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और आप अपने मामलों में समानता से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब देखकर ही खर्च करें।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :08 – 12 – 2023(शुक्रवार)
    सूर्योदय :07.00 am
    सूर्यास्त :05.37 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :02.23 am
    चंद्रास्त :02.21 pm
    चन्द्र राशि :कन्या 09:53 PM तक, बाद में तुला
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 25
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 11
    पक्ष :कृष्ण 11
    तिथि :दशमी 05:06 AM तक, बाद में एकादशी
    नक्षत्र :हस्त 08:54 AM तक, बाद में चित्रा
    योग :सौभाग्य 12:04 AM तक, बाद में शोभन
    करण :बव 05:54 PM तक, बाद में बालव 06:31 AM तक, बाद में कौलव
    राहु काल :10.30 am – 12.00 pm
    कुलिक काल :7.30 – 9.00 am
    यमगण्ड :3.00 – 4.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:57 AM – 12:39 PM
    दुर्मुहूर्त :09:07 AM – 09:49 AM, 12:39 PM – 01:22 PM

  • 11 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार बनाएगी एक साल का जश्न ओर भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन।

    11 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार बनाएगी एक साल का जश्न ओर भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन।

    बुधवार को भाजपा अर्की मंडल की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में अर्की मंडल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान काँग्रेस सरकार का एक वर्ष 11 दिसम्बर को पूर्ण होगा। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में किसी भी सरकार का इतना नाकारा समय नहीं रहा जितना वर्तमान कांग्रेस सरकार का रहा। सुखविन्द्र सिंह की सरकार जिसने एक वर्ष में प्रदेश के विकास कार्य को बन्द कर दिया, कानून व्यवस्था पूरी तरह तार-तार कर दी, सब ओर नशे की प्रवृत्ति का फैलाव हो रहा है। डीजल, पैट्रोल, खाद्य तेल, दाले व बिजली मंहगी करके जनता पर महंगाई का बोझ तले दबा दिया है । पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 1500 संस्थान बंद कर दिए गए है। गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को एक लाख सरकारी नौकरियां और 5 लाख रोजगार देने का झूठा वायदा किया, 22 लाख बहनों को 1500 रुपये महीना देने की झूठी गारंटी दी, किसानो को, बेरोजगारों को, झूठे वायदे करके ठगा। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार का यह एक वर्ष पूरी तरह से नाकामयाबियों और विफलताओं से भरा हुआ वर्ष रहा है। इस एक वर्ष में कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हो गई और सरकार इस एक साल के पूर्ण होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। यह एक साल विकास के मामले में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। भारतीय जनता पार्टी 11 दिसम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी। मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि अर्की विधानसभा में भी जिन्ह कार्यालयों को सुख्खू सरकार द्वारा बंद किया गया है जिसके खिलाफ जनता में भी काफी रोष है और अब जनता सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगी । 11 दिंसबर को अर्की मंडल से भी लगभग 500 लोग जिला मुख्यालय सोलन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे । इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद राम शर्मा, ओ.पी गांधी, जयनंद शर्मा, जिला सचिव राकेश गौतम, मंडल महामंत्री पुरूषोतम ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष नीमचंद ठाकुर, यशपाल, मंडल सचिव अनूप चौहान, बाबूराम , रमेश, ओ.बी.सी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी, ओ.बी.सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुन्तराम, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार और भुवनेश्वरी शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक आसिफ चौधरी , जिला सह संयोजक अभिषेक कौड़ल, मंडल सोशल मीडिया संयोजक देव शर्मा, आई.टी सैल संयोजक सागर शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जुग्गल किशोर और राजेशपूरी, योगेश गौतम, जगदीश गर्ग, मनसा राम, अश्वनी, मदन, मनसा, करतार, नरेश बबलू व पिंका ठाकुर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।