Month: December 2023

  • कुनिहार में आयोजित होगा किसान मेला

    कुनिहार में आयोजित होगा किसान मेला

    अर्की आज तक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण(आत्मा) जिला सोलन के सौजन्य से 27 दिसम्बर 2023 को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के खेल मैदान में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है।किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि संजय अवस्थी मुख्य संसदीय सचिव प्रदेश सरकार एवं अर्की विधान सभा क्षेत्र के विधायक शिरकत करेंगे।
    विकास गुप्ता विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विभाग ने कार्यक्रम सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया,कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय किसान मेले में आत्मा प्रोजेक्ट के तहत प्राकृतिक खुशहाल खेती सम्बन्धी प्रदर्शनी लगाई जाएगी व मेहनतकश किसानों को कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से प्राकृतिक खेती सम्बंधित अनेक लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। विकास गुप्ता ने इस जिला स्तरीय किसान मेले में जिला के किसानों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है,ताकि वे प्रदेश सरकार की कृषि सम्बंधित योजनाओं का लाभ उठा सके।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    26 दिसंबर – आज का इतिहास

    26 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? शेक्सपियर ने 1606 में अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया था।

    ???? फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हालैंड को लेकर समझौते पर 1748 में हस्ताक्षर किये गये।

    ???? दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रास कंट्री मोटरकार रैली का 1904 में उद्घाटन।

    ???? तुर्की में 1925 में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।

    ???? भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 1925 में स्थापना।

    ???? सोवियत संघ ने 1977 में पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

    ???? भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1978 में जेल से रिहा किया गया।

    ???? उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की 1997 में स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।

    ???? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने 2002 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।

    ???? शेन वार्न ने 2006 में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

    ???? तुर्क विमानों ने 2007 में इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।

    ???? चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को 2012 में खोला गया।

  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़े अपना राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (26-12-2023)

    मेष
    26-12-2023

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस में आपकी किसी सहकर्मी से दोस्ती हो सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    वृष
    26-12-2023

    अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। आज के दिन दूसरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    मिथुन
    26-12-2023

    आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, आज का दिन आपके फेवर में है। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    कर्क
    26-12-2023

    किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ऐसा लगता है कि आपका जीवनसाथी आपसे निराश है और आपको यह बात मालूम होने वाली है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    सिंह
    26-12-2023

    आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। लेन-देन के मामलों से आपको बचना चाहिए। आपको फालतू विवादों से भी दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। आपको जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। अपनी निजी बात दूसरों से शेयर करने से बचें। पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप बेहतर महसूस करेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    कन्या
    26-12-2023

    ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अगर आपने सही समय पर ध्यान न दिया तो आपका जीवनसाथी रौद्र रूप धारण कर सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    तुला
    26-12-2023

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे, तो आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में कुछ रूकावट आ सकती है। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। किसी जरूरी काम पर आपको पूरी तरह विचार करना चाहिए। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, धन संबंधी परेशानी खत्म होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    26-12-2023

    अपने परिवार के हितों के ख़िलाफ़ काम न करें। मुमकिन है कि आप उनके नज़रिए से सहमत न हों, लेकिन निश्चित तौर पर आपके काम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए, जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करे। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

    —————————————

    धनु
    26-12-2023

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आप ऑफिस की किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। आपके काम की तारीफ भी होगी। परिवार से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। आप किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। कुत्ते को रोटी खिलाएं, सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मकर
    26-12-2023

    परिवार वालों के साथ आपका रुख़ा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    कुंभ
    26-12-2023

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी व्यक्ति को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, लाभ के अवसर मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

    —————————————

    मीन
    26-12-2023

    सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय। किसी और की लापरवाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दाड़लाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। वाजपेयी कुशल वक्ता के साथ साथ प्रखर लेखक,पत्रकार,कवि और कोमल हृदय के इंसान थे। देश के प्रति उनकी देशभक्ति कूट कूट कर भरी हुई थी। वो विपक्ष में रहकर भी अपनी भूमिका बखूबी निभाते थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर जगदीश्वर शुक्ला,भीम शर्मा,पवन गौतम,महेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

  • नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर खो-खो प्रतियोगिता में लेंगे भाग

    नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर खो-खो प्रतियोगिता में लेंगे भाग

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन के दो खिलाड़ी उमा और कार्तिक राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों का चयन हिमाचल टीम के लिए हुआ है जिसका ट्रायल देहरा में हुआ। ट्रायल में विद्यालय के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें उमा और कार्तिक का चयन 42वीं खो खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो कि छत्तीसगढ़ में खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह दोनों बच्चे इस वर्ष स्कूली खेलों में भी राज्य स्तर पर भाग ले चुके हैं और उम्मीद है कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों को इस भागीदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि बच्चों की मेहनत का नतीजा है जिस कारण यह बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे स्कूल स्टाफ,अभिभावक वर्ग और पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है की धुन्दन क्षेत्र के दो बच्चे राष्ट्रीय स्तर खो खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर कोंग्रेस ने किया बूथ स्तर पर मनाने का फैसला

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर कोंग्रेस ने किया बूथ स्तर पर मनाने का फैसला

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर बूथ स्तर पर मनाने का फैसला लिया है। ब्लाक कांग्रेस अर्की के मीडिया अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक रोशन ठाकुर ने बताया कि ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस अर्की कमेटी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी 132 बूथ कमेटियों,पंचायत कमेटियो,जॉन कमेटियों तथा कांग्रेस अर्की के सभी अग्रणी संगठनों को निर्देश जारी कर दिया है कि बूथ स्तर पर 28 दिसंबर 2023 को कांग्रेस पार्टी के 139 वर्ष में प्रवेश होने पर पार्टी ध्वजारोहण एवं बैठक का आयोजन का कार्यक्रम आयोजित करे। रोशन ठाकुर ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश की सबसेपुरानी पार्टी है जिसने अंग्रेज़ो के औपनिवेशिक शासन से भारत को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेताओं ने ब्रिटिश शासन की गुलामी के खिलाफ आवाज उठाई तथा वर्षों तक जेलों में अंग्रेजों के उत्पीड़न को सहा तथा आजादी के पश्चात भारत को लोकतांत्रिक गणराज्य एवं भारतीय संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रोशन ठाकुर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं से कांग्रेस पार्टी द्वारा चलायें जा रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के क्राउड फंडिंग कैंपेन “डानेंट फॉर देश कैंपेन” में अधिक से अधिक धन दान करने की अपील की।

  • अर्की विश्राम गृह में हुई हिमाचल अंबेडकर सभा की बैठक कार्यकारिणी का भी किया गया  गठन

    अर्की विश्राम गृह में हुई हिमाचल अंबेडकर सभा की बैठक कार्यकारिणी का भी किया गया गठन

    अर्की आज तक

    हिमाचल अंबेडकर सभा की महत्वपूर्ण बैठक प्रोफेसर डॉ पी एन बंसल की अध्यक्षता में विश्राम गृह अर्की में आयोजित की गई । बैठक में अर्की तहसील के बहुत से लोगों ने भाग लिया तथा बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के विचारों और संविधान के बारे में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए । मुख्य वक्ताओं में सी डी बंसल, सरदार बद्री सिंह, कैलाश भाटिया, मस्त राम पंवर राकेश चौहान और डा पी एन बंसल रहे । इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमे निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए । बैठक में सी डी बंसल अध्यक्ष, मस्त राम पंवर और राकेश चौहान उपाध्यक्ष , बलदेव चौहान महासचिव , गंगा राम सचिव,संत राम पंवर कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार सह सचिव, डॉ पी एन बंसल सलाहकार , जिया लाल लेखा परीक्षक और हरीश कुमार,प्रेम धीमान,लेख राम और कैलाश भाटिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया । ततपश्चात कार्यकारिणी को पंजीकरण से संबंधित औपचारिकताओं को पूर्ण करने हेतु अधिकृत किया गया ।

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :26 – 12 – 2023(मंगलवार)
    सूर्योदय :07.10 am
    सूर्यास्त :05.44 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :05.06 pm
    चंद्रास्त :07.24 am
    चन्द्र राशि :वृषभ 09:57 AM तक, बाद में मिथुन
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 14
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 29
    पक्ष :शुक्ल पूर्णिमा
    तिथि :चतुर्दशी 05:47 AM तक, बाद में पूर्णिमा
    नक्षत्र :म्रृगशीर्षा 10:21 PM तक, बाद में आद्रा
    योग :शुक्ल 03:21 AM तक, बाद में ब्रह्म
    करण :विष्टि 05:51 PM तक, बाद में बव 06:03 AM तक, बाद में बालव
    राहु काल :3.00 – 4.30 pm
    कुलिक काल :12.00 – 1.30 pm
    यमगण्ड :9.00 – 10.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :12:06 PM – 12:48 PM
    दुर्मुहूर्त :09:16 AM – 09:59 AM, 11:06 PM – 12:00 AM

  • बॉक्सिंग डे पर आयोजित मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता कुनिहार प्रैस क्लब ने।

    बॉक्सिंग डे पर आयोजित मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता कुनिहार प्रैस क्लब ने।

    कुनिहार
    कुनिहार प्रैस क्लब ने मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ कुनीहार आकृति ठाकुर व गणपति एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने शिरकत की।क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एसडीएम इलेवन,बीडीओ इलेवन,बाघल इलेवन व कुनिहार प्रैस ने भाग लिया।
    बीडीओ इलेवन व कुनिहार प्रैस इलेवन के मध्य फाइनल मैच खेला गया।बीडीओ इलेवन ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया।पहले खेलते हुए बीडीओ इलेवन 12 ओवर में 66 रन बनाए।महेंद्र ने टीम की ओर से 17 रन बनाए,जबकि कुनिहार प्रैस क्लब की ओर से सतिंदर ने 5 रन देकर 3 विकेट लिये व सुनील ने 2 विकेट लिये। वन्ही कुनिहार प्रैस क्लब ने लक्ष्य को 6 ओवर में 70 रन बना कर ट्रॉफी अपने नाम की।क्लब के बलेबाज संजय जोशी ने 45 रन बना कर मैच को एकतरफा जीत में बदल दिया।
    मुख्य अतिथि रोशन लाल शर्मा व आकृति ठाकुर खण्ड विकास अधिकारी ने मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये कुनिहार प्रैस क्लब को बधाई दी व विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

  • कुनिहार प्रैस क्लब ने जीता मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता

    1. अर्की आज तक
      कुनिहार/अक्षरेश शर्मा
      कुनिहार प्रैस क्लब ने मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ कुनीहार आकृति ठाकुर व गणपति एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने शिरकत की।क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एसडीएम इलेवन,बीडीओ इलेवन,बाघल इलेवन व कुनिहार प्रैस ने भाग लिया।
      बीडीओ इलेवन व कुनिहार प्रैस इलेवन के मध्य फाइनल मैच खेला गया।बीडीओ इलेवन ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया।पहले खेलते हुए बीडीओ इलेवन 12 ओवर में 66 रन बनाए।महेंद्र ने टीम की ओर से 17 रन बनाए,जबकि कुनिहार प्रैस क्लब की ओर से सतिंदर ने 5 रन देकर 3 विकेट लिये व सुनील ने 2 विकेट लिये। वन्ही कुनिहार प्रैस क्लब ने लक्ष्य को 6 ओवर में 70 रन बना कर ट्रॉफी अपने नाम की।क्लब के बलेबाज संजय जोशी ने 45 रन बना कर मैच को एकतरफा जीत में बदल दिया।
      मुख्य अतिथि रोशन लाल शर्मा व आकृति ठाकुर खण्ड विकास अधिकारी ने मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये बधाई दी व विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।