Month: December 2023

  • केसा रहेगा आज का दिन पढ़े अपना राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (28-12-2023)

    मेष
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। घुमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वह दूर होंगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृष
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अपने कामों पर फोकस करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगारों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करें

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मिथुन
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कर्क
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आप साझेदारी में कोई काम ना करें और परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें। सोच समझ से आपके काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी नई योजना का पूरा लाभ मिलेगा। किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    सिंह
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, जो आपको परेशान करेगा और लेनदेन के मामले में आप अपनी आंख, कान खुले रखें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपका कोई शारीरिक कष्ट फिर से उभर सकता है, जिसमें आपने यदि ढील दी, तो वह बाद में कोई बड़ी समस्या बन सकता है। आपको किसी काम के चलते यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनका पढ़ाई में मन कम लगेगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    कन्या
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, क्योंकि व्यापार में आपको किसी पुराने निवेश से कोई नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकलने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए आपको अपने कामों पर पूरा फोकस करना है। पारिवारिक सदस्यों को लेकर चल रही कलह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके अच्छे कामों से उनकी छवि और निखरेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    तुला
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आप माता-पिता को आज किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मामा पक्ष की तरफ से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको यदि किसी काम को आज भाग्य के भरोसा करेंगे तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अध्यात्मिक विषय में आप अपनी पूरी रुचि बनाए रखें। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे तो आप काफी कामों को समय रहते निपटा पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं और अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें ताकि आप शारीरिक समस्याओं से दूर रह सके। आपके कामों में कुछ रुकावटें तो आएंगी, लेकिन आप उन्हे अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर पाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में किसी योजना को पूरा करने के लिए किसी को पार्टनर बनना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    धनु
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो आपका वह मामला लंबा चल सकता है। आप यदि किसी काम के पूरा न होने के कारण लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा होगा। आज आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपका किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    मकर
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, उसे किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर में किसी शादी, नामकरण मुंडन, जन्मदिन, रिसेप्शन आदि की पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनो का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी बहुत ही देखभाल कर करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला रंग

    —————————————

    कुंभ
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग यदि कोई परिवर्तन करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह कर सकते हैं और आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप धन बहुत ही सोच विचार कर लगाये। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मीन
    28-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी नए काम को लेकर परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अपने कामों को किसी दूसरे पर नहीं टालना है, नहीं तो समस्या बन सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : चांदी का रंग

    —————————————

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :28 – 12 – 2023(गुरुवार)
    सूर्योदय :07.10 am
    सूर्यास्त :05.45 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :07.00 pm
    चंद्रास्त :09.02 am
    चन्द्र राशि :मिथुन 06:38 PM तक, बाद में कर्क
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 16
    पूर्णिमांत महीना :पौष 2
    पक्ष :कृष्ण 2
    तिथि :प्रतिपदा 06:46 AM तक, बाद में द्वितीया
    नक्षत्र :पुनर्वसु पूरा दिन
    योग :इन्द्र 02:23 AM तक, बाद में वैधृति
    करण :तैतिल 07:19 PM तक, बाद में गर
    राहु काल :1.30 – 3.00 am
    कुलिक काल :9.00 – 10.30 am
    यमगण्ड :6.00 – 7.30 am
    अभिजीत मुहूर्त :12:06 PM – 12:49 PM
    दुर्मुहूर्त :10:42 AM – 11:24 AM, 02:56 PM – 03:38 PM

  • अनुज गुप्ता बने दूसरी बार अर्की नगर पंचायत के अध्य्क्ष

    अनुज गुप्ता बने दूसरी बार अर्की नगर पंचायत के अध्य्क्ष

    अर्की आजतक

    अर्की(शहनाज)

    नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पश्चात आज नगर पंचायत कार्यालय में उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार एक विशेष बैठक व चुनाव का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर पंचायत अर्की के कांग्रेस समर्थित पार्षद अनुज गुप्ता, रुचिका गुप्ता,पदम् कौशल, निर्मला देवी व भाजपा समर्थित भारती वर्मा उपस्थित रहे ।
    जानकारी देते हुए एसडीएम अर्की यादविंदर पॉल ने कहा कि उपयुक्त सोलन के निर्देशानुसार नगर पंचायत अर्की के वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पश्चात चुनाव करवाया गया जिसमें नगर पंचायत के पांच पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा दो पार्षद अनुपस्थित रहे। जिससे कोरम पूरा होने पर उपस्थित पार्षदों द्वारा सर्व सम्मति से वर्तमान पार्षद अनुज गुप्ता को अध्यक्ष नगर पंचायत अर्की नामित किया गया।

    वहीं पूर्व में नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष, पार्षद व पुनः अध्यक्ष पद पर नामित अनुज गुप्ता ने कहा कि अर्की में विकास कार्यों के ठप्प पड़ने व सभी पार्षदों को विश्वास में न लेने के कारण अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था । जो कि पास हो गया है व जल्द ही नोटिफिकेशन होने के उपरांत अध्यक्ष पद हेतु चुनाव करने की मांग की गई थी । उसके चलते आज उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार एसडीएम अर्की की निगरानी में चुनाव करवाये गए जिसमे सात में से चार पार्षद उपस्थित रहे। जिन्होंने उन्हें पुनः अध्यक्ष नामित कर उन पर विश्वाश जताया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के विकास कार्यो को करवाने के लिए तेजी लाई जाएगी व हर वार्ड में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समान विकास करवाया जाएगा। तथा वह सभी के विश्वाश पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
    इस मौके पर अर्की विधायक व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी पहुंचे। उन्होंने उपस्तिथ लोगो को आश्वाशन दिया कि नगर पंचायत अर्की में जो भी विकास कार्य हेतु सहयोग होगा उसके लिए वह हर तरह से अनुज गुप्ता के साथ है।

  • भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ के सदस्य मिले सीपीएस संजय अवस्थी से ,की कुनिहार क्षेत्र की जन समस्याओं पर चर्चा।

    भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ के सदस्य मिले सीपीएस संजय अवस्थी से ,की कुनिहार क्षेत्र की जन समस्याओं पर चर्चा।

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    अर्की आज तक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    कुनिहार लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह मे अर्की विधान सभा क्षेत्र के विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी से भारतीय राज्य पैन्शनर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा की अध्यक्षता मे भेंट की व उनसे सिवल हस्पताल कुनिहार मे एक मैडिसन एमडी को अति शीघ्र दिये जाने की मांग की।प्रेस को जारी बयान मे इन्दर पाल् शर्मा ने कहा कि इस सम्बंध मे संघ के द्वारा सी,पी,एस,को पुर्व मे 2 बार मिलकर ज्ञापन दिया गया था। अवस्थी ने हस्पताल मे एक मैडिसन एमडी को शीघ्र दिये जाने का सार्वजनिक आस्वासन दिया।इस के अतिरिकत उनसे यहा पर उप तहसील कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को तुरंत शुरू करवाये जाने पर भी विस्तृत चर्चा की। इस पर उन्होने कहा कि इसका कार्य जल्दी ही आरम्भ करवाया जायेगा।उन्होने यहा पर हस्पताल के नये भवन को बनाये जाने के लिये उपस्थतित सभी अन्य स्थानिय लोगो से इसके लिये उचित स्थान का चयन करने को कहा तथा उसके लिये एम्ं,एल,ए, प्राथमिकता से बजट उप्लब्ध करवाने को कहा।उन्होने प्रतिनिधि मंडल को उपरोकत मांगो पर शीघ्र उचित कार्या वाही किये जाने का सार्वजनिक तौर पर आश्वासन दिया।इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग,श्यामा नंद, गर्ग,चेत राम तंवर,गोपाल कृष्ण,भवानी प्रसाद,सत पाल शर्मा,जगदीश चंदेल,रविन्दर कुमार, दीप राम चौहान् ,देविंदर कालिया,सुशील शर्मा,उपस्थति रहे।

  • किसान मेले जैसे आयोजनों से किसानों को मिलती आधुनिक कृषि सम्बंधित जानकारियां–संजय अवस्थी

    किसान मेले जैसे आयोजनों से किसानों को मिलती आधुनिक कृषि सम्बंधित जानकारियां–संजय अवस्थी

    अर्की आज तक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण(आत्मा) जिला सोलन के सौजन्य से छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के खेल मैदान में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया कृषि विभाग द्वारा किया गया।किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि संजय अवस्थी मुख्य संसदीय सचिव प्रदेश सरकार एवं अर्की विधान सभा क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक पहंचे। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संजय अवस्थी का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
    इस दौरान मुख्य अतिथि ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय किसान मेले में आत्मा प्रोजेक्ट के तहत प्राकृतिक खुशहाल खेती सम्बन्धी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में किसानों द्वारा आधुनिक तकनीक से उगाई गई नगदी फसलों सहित विकास खण्ड कुनिहार के सेल्फ हेल्फ़ ग्रुप द्वारा बनाये गए उत्पादों का भी अवलोकन किया। छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एग्रीकल्चर विषय के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को संजय अवस्थी द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ व छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।इस दौरान जिले के अग्रणी किसानों को विभाग की ओर से 10 हजार रु के चेक मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा दिये गए।
    कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञयो द्वारा प्राकृतिक खेती बारे व सरकार द्वारा प्रायोजित अनेक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में किसानों को कहा कि इस तरह के आयोजनों से किसानों को अपनी आर्थिकी मजबूत करने के लिये आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी तो मिलती ही है व साथ ही सरकार द्वारा जनहित की अनेक लाभाकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलती है।

  • चंडी में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    चंडी में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की के सौजन्य से वृत्त चंडी में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक अजय ने बताया कि शिविर में गर्भवती धात्री व किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त विभागीय योजना की भी जानकारी दी गई।

  • हनुमान बड़ोग विद्यालय में मनाया गया वीर बाल दिवस

    हनुमान बड़ोग विद्यालय में मनाया गया वीर बाल दिवस

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन मुख्याध्यापक पीसी बट्टू की अध्यक्षता में हुआ। नवम कक्षा के छात्र दिव्यांश ने इस दिवस को मनाने का उद्देश्य तथा सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के अतुलनीय बलिदान के बारे परिचय कराया। विद्यालय के कला अध्यापक विनोद कुमार ने बच्चों को जानकारी दी कि किस तरह गुरु गोबिंद सिंह जी का पूरा परिवार अपने सिद्धांतों की पालना के लिए शहीद हो गया लेकिन क्रूरता व निर्दयता के आगे नतमस्तक नहीं हुआ। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने कहा बच्चों को फतेह सिंह और जोरावर सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय हनुमान बड़ोग के सीएचटी राम चंद,नरेश कुमार,टीजीटी नरेंदर,मनोज,धर्मपाल,हेम राज,विनोद कुमार और हेम राज उपस्थित रहे।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    27 दिसंबर – आज का इतिहास

    27 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म 1822 में हुआ।

    ???? स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण 1825 में इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।

    ???? कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1861 में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

    ???? भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान 1911 में पहली बार जन गण मन गाया गया।

    ???? टोक्यो में 1923 में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए।

    ???? पर्सिया के शाह ने 1934 में पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।

    ???? तुर्की में 1939 में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

    ???? वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए 1945 में विश्व बैंक की स्थापना की गई।

    ???? 29 सदस्य देशों के साथ 1945 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।

    ???? नीदरलैंड ने 1949 में आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।

    ???? द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद 1945 में मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।

    ???? फ्रांस ने 1960 में परमाणु परीक्षण किया।

    ???? बेल्जियम और कांगो के बीच 1961 में राजनयिक संबंध बहाल हुए।

    ???? दुनिया की सबसे लंबी गुफा केव आफ स्वैलोज़ की खोज 1966 में एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।

    ???? चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 1968 में प्रशांत महासागर में उतरा।

    ???? उत्तरी कोरिया में 1972 में नया संविधान प्रभाव में आया।

    ???? झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में 1975 में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

    ???? अफ़ग़ानिस्तान ने 1979 में राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।

    ???? सोवियत सेना ने 1979 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।

    ???? यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर 1985 में चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

    ???? आस्ट्रेलिया में 2000 में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।

    ???? भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने 2001 में अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।

    ???? संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में पाक आतंकवादी संगठन उम्मा-ए-तामीर ए बो के खाते सील करने के आदेश दिये।

    ???? ईव नामक पहले मानव क्लोन ने 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।

    ???? भारत ने 2004 में तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।

    ???? सन 2007 में रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।

    ???? सन 2008 में वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

  • कैसा रहेगा आज का दिन जाने अपने राशिफल में

     

    आज के लिए राशिफल (27-12-2023)

    मेष
    27-12-2023

    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको आवश्यक काम के चलते कहीं जाना पड़ सकता है। आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपने यदि किसी डील को फाइनल किया, तो वह आपके लिए भविष्य में अच्छा लाभ लेकर आएगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    वृष
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम की पूरी नीति बनाकर चलना होगा। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसकी बातों में ना आए। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। इसमें आप अपनी शारीरिक समस्याओं पर भी पूरा ध्यान दें। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मश्वरा आवश्यक करें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मिथुन
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़नेसे बचने के लिए रहेगा। आप वरिष्ठ व सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। धन संबंधित मामलों में कोई जोखिम ना उठाएं और किसी को धन बिना लिखा पढ़ी के न दें, अन्यथा धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय अवश्य निकले।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कर्क
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपका कोई सपना पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको किसी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपका सिर दर्द बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    सिंह
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। प्रशासनिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अच्छा प्रमोशन मिल सकता है। आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। माता जी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आपको संतान के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    कन्या
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको पार्टनरशिप में कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान की कुछ गलतियों को आप नजर अंदाज ना करें। आपको कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा होने में आपको समय लगेगा। आप किसी की कही सुनी सुनी बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    तुला
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई नुकसान के होने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए कोई भी डील फाइनल करने से बचे। आपने यदि अपने खान-पान में लापरवाही बरती, तो धन संबंधित समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। आप किसी को बड़ी रकम उधार में ना दे, नहीं तो समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने से ज्यादा और के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका काम लटक सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम बनते बनते लटक सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में अपनी पुरानी गलतियों से सावधानी बरतनी होगी। काम पूरा न होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। अगर अधिकारी आपसे कोई गलत बात कह रहे हैं तो उनकी हां में हां न मिलाएं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपको परिवार में लोगों की बातों का पूरा मान रखना होगा। किसी से कोई वादा न करें,नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    धनु
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : सुनहरा रंग

    —————————————

    मकर
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। उनके साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति के मिलने से समस्या आ सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कुंभ
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिससे आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपका कार्य करने में भी मन कम लगेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक लाभ न मिलने से वह परेशान रहेंगे। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    मीन
    27-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी एक अलग पहचान बनेगी और आप किसी से बातचीत बहुत ही संभलकर करें। वाहन के प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बाद पक्की हो सकती है, जिसके कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से बचना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :27 – 12 – 2023(बुधवार)
    सूर्योदय :07.10 am
    सूर्यास्त :05.44 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :06.03 pm
    चंद्रास्त :08.16 am
    चन्द्र राशि :मिथुन
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 15
    पूर्णिमांत महीना :पौष 1
    पक्ष :कृष्ण 1
    तिथि :पूर्णिमा 06:03 AM तक, बाद में प्रतिपदा
    नक्षत्र :आद्रा 11:28 PM तक, बाद में पुनर्वसु
    योग :ब्रह्म 02:41 AM तक, बाद में इन्द्र
    करण :बालव 06:21 PM तक, बाद में कौलव 06:46 AM तक, बाद में तैतिल
    राहु काल :12.00 – 1.30 pm
    कुलिक काल :10.30 am – 12.00 pm
    यमगण्ड :7.30 – 9.00 am
    अभिजीत मुहूर्त :01:00 PM – 02:41 PM
    दुर्मुहूर्त :12:06 PM – 12:48 PM