Month: June 2024

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की में सोमवार को किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में सोमवार को किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    अर्की आजतक

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह आयोजन डॉक्टर अरुण ठाकुर एनसीसी ऑफिसर की अगवाई में कैडेट द्वारा पूर्ण किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी के 30 कैडेट्स ने भाग लिया । पौधारोपण के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व बनता है यदि पर्यावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित होगा तभी प्रकृति को विनाश से बचाया जा सकता है। उन्होंने कैडेट से कहा कि जब तक वर्षा ऋतु आरंभ नहीं हो जाती वे इन पौधों को पानी देकर के जीवन देते रहेंगे।

  • 13 वर्षीय पार्थ ने 41 किलो के भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का बढ़ाया मान

    13 वर्षीय पार्थ ने 41 किलो के भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का बढ़ाया मान

    अर्की आजतक

    अर्की दाड़लाघाट

    उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दानोघाट के सेर गलोटिया गांव के 13 वर्षीय पार्थ ठाकुर ने शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित सुपर चैंपियन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2024 में 41 किलो के भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और पार्थ की मेहनत और लगन की सराहना हो रही है। पार्थ के पिता नरेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सेइकोकाई कराटे इंटरनेशनल एकेडमी द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें देश भर के युवा कराटे प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पार्थ शिमला के दयानंद पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। पार्थ न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।
    इस प्रतियोगिता में पार्थ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। फाइनल मुकाबले में पार्थ ने डीएवी कण्डाघाट के खिलाड़ी को एक-सात के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह जीत उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पार्थ की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार,स्कूल और गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। पार्थ ठाकुर की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पार्थ के कोच और स्कूल के अध्यापकों ने भी उसकी इस सफलता पर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। पार्थ की इस जीत ने क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया है कि वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और समर्पण से काम करें। नरेश ठाकुर ने बताया कि पार्थ ने लगातार तीसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीता है। पार्थ ठाकुर ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसमें सभी बच्चों के लिए एक संदेश है कि नशे से दूर रहने का एकमात्र विकल्प खेलों में अपनी भागीदारी दिखाना है और अपने जीवन को सफल बनाना है।

  • 11 जून को रहेगी इन स्थानों पर बिजली गुल आज ही निपटा ले काम

    11 जून को रहेगी इन स्थानों पर बिजली गुल आज ही निपटा ले काम

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत 132 केवी चमाकड़ी पुल सब स्टेशन में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 11 जून को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि इस दौरान 11 जून को विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट, चंडी,ग्याना, धुन्दन,भराड़ीघाट,नवगांव ओर कंधर के तहत आने वाले सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन का मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा।

  • 12 को रहेगी इन स्थानों पर बिजली गुल पहले ही निपटा ले काम

    12 को रहेगी इन स्थानों पर बिजली गुल पहले ही निपटा ले काम

    अर्की आजतक

    अर्की

    अर्की उपमंडल के अधीन 11 केवी एचटी लाइन के रखरखाव हेतु अर्की विद्युत अनुभाग के अंतर्गत बातल, जखोली, क्यार,पोखटू और डुमेहर विद्युत विभाग के अंतर्गत बनोह, मांडला, पपलोटा, सेरी, देवरा, गंबरपुल, नानत, पलयाड, और आसपास के क्षेत्र में बिजली दिनांक 12 जून 2024 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता कि नीरज कुमार कतना ने दी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • मन्जयाट में बड़ी माली रही हनी खड़वाली रोहतक के नाम

    मन्जयाट में बड़ी माली रही हनी खड़वाली रोहतक के नाम

    अर्की आजतक

    ग्राम पंचायत देवरा के मन्जयाट में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वें दंगल का आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पँचायत प्रधान रूपसिंह ठाकुर ने शिरकत की ।दंगल की शुरुआत लखदाता महाराज की पूजा अर्चना, अखाड़ा पूजन व ढोलियों द्वारा अखाड़ा बांधने के पश्चात शुरू हुआ।
    समिति सचिव एक्स पैरा कमांडो जमालुद्दीन ने बताया छोटी माली के विजेता दीपू गम्भर पुल को 2500 सौ रुपये व गुर्ज तथा उपविजेता 2100 रुपये सौरभ अर्की को दिए गए । उन्होंने बताया कि बड़ी माली के विजेता के पहलवान हनी खड़वाली रोहतक को 3500 रुपये व गुर्ज तथा उपविजेता पहलवान रोहित अलवर को 3100।रुपये दिए गए । दंगल रेफरी सत्यप्रकाश चौहान व ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि बताया कि इस दंगल में दूर-दराज के क्षेत्रों से नामी पहलवानों ने भाग लिया ।
    इस अवसर पर समिति परफन जयसिंह ठाकुर ,मलेनी पँचायत नालागढ प्रधान हेतराम ठाकुर,पलोग पँचायत शहाबुदीन समाजसेवी रोशन लाल वर्मा बंटी टेकचंद फायर अफसर मंशाराम
    पूर्व शारीरिक शिक्षक सोहन लाल चंदेल रेफरी व अन्य गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।

  • दस्तावेज सत्यापन के जाल में न उलझाए अध्यापकों को विभाग।

    दस्तावेज सत्यापन के जाल में न उलझाए अध्यापकों को विभाग।

    अर्की आजतक


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    राजकीय क्लासिकल एंड वर्णेकुलर अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा विभाग से आग्रह किया है, कि बार बार विभाग अध्यापकों को अपने शैक्षिणक योग्यता के दस्तावेज सत्यापित करवाने के लिए जो आदेश जारी कर रहा है संघ उसका पुरजोर विरोध करता है।समस्त जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि गत वर्ष भी ऐसे ही आदेश विभाग ने सभी स्कूलों को भेजे थे तब भी संघ के विरोध के कारण इस कार्य को रोक दिया गया था परन्तु अब पुनः उसी की पुनरावृत्ति करते हुए शिक्षा निदेशक कार्यालय आदेश संख्या EDN-H(25)B(15)7/20006ENF दिनांक 01/03/2024 के अनुसार दस्तावेज सत्यापन की बात की जा रही है विशेषकर हमीरपुर जिला में इस काम के लिए अध्यापकों पर सीमाबद्ध कर विशेष दबाव बनाया जा रहा है जो अनावश्यक परेशानी का कारण बनता जा रहा है।संघ के प्रदेशाध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री,प्रदेश महासचिव देव दत्त शर्मा व अन्य सभी पदाधिकारियों ने बताया कि जब भी किसी भी कर्मचारी को किसी भी विभाग में नियुक्त किया जाता है तो नियुक्ति से पूर्व या कार्यभार संभालने से पूर्व सम्बंधित विभाग मुखिया सभी दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया को पूरी करता है और तभी उसे कार्यभार सौंपा जाता है।अब विभाग को ऐसी क्या आवश्यकता आन पड़ी है जो सभी अध्यापकों के दस्तावेजों का सत्यापन करवाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि यदि विभाग इसे अतिआवश्यक समझता है तो इस कार्य को विभाग अपने स्तर पर पूरा करते हुए इस के लिए होने वाले खर्च को स्वयं वहन करे या इस कार्य के लिए जिला उप शिक्षा निदेशक स्तर पर कोई विशेष सत्यापन समिति बनाई जाए अन्यथा अध्यापक के लिए ये कार्य को केवल मात्र मानसिक प्रताड़ना से ज्यादा कुछ नही और सत्यापन केवल अध्यापकों के दस्तावेजों का ही क्यों हो सभी कार्यालयों में तैनात सभी कर्मचारियों का क्यों नही।संघ ने माननीय शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव महोदय से विशेष आग्रह किया है कि ऐसे तुगलकी फरमान जारी करने के लिए विभाग पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं ताकि समस्त अध्यापक व्यर्थ के झमेलों से बच कर अपना अध्यापन कार्य लग्न और निष्ठा से कर सकें।

  • कुनिहार जनपद की सड़कें एक करोड़ के बजट से होगी चकाचक।

    कुनिहार जनपद की सड़कें एक करोड़ के बजट से होगी चकाचक।

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    पिछले वर्ष प्रदेश में हुई प्रलयंकारी बारिश से विकास खण्ड कुनिहार के सड़क मार्ग भी अछूते नही रहे थे। लोक निर्माण विभाग उप मण्डल कुनिहार के तहत अर्की कुणी पुल से चाहे सुबाथू सोलन मार्ग हो या फिर नालागढ़ व डुमेहर मार्ग हो हर सड़क मार्ग को कुदरत की मार झेलनी पड़ी थी।प्रलयंकारी बारिश के कारण सड़के जगह जगह मलबे से भर गई व सरकार का काफी समय सड़को से मलबा उठाने में ही चला गया। वाहन चालकों को भी इन टूटी हुई सड़को पर वाहन चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब विभाग गड्ढो में तब्दील हो चुकी सड़को को सुधारने का कार्य आरम्भ कर चुका है।
    लोक निर्माण विभाग उप मण्डल कुनिहार के हद में पड़ने वाली सड़को पर टारिंग का कार्य जोर शोर से आरम्भ हो चुका है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा से इस बारे जब बात की गई तो उन्होंने बताया,कि सुबाथू गम्बर पुल से कुनिहार की ओर टारिंग हो चुकी है व अब उप मण्डल कुनिहार की हद जाडली से कुनिहार तक टारिंग कार्य चला हुआ है व अर्की मार्ग पर कुणी पुल से पेट्रोल पंप तक जंहा सड़क ज्यादा खराब हो चुकी थी उसकी टारिंग पहले होगी।कुनिहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सड़क मार्ग करीब एक करोड़ रु की राशि से दरुस्त होगें।

  • ग्राम पंचायत पारनू के ठेरा में हुआ दंगल का आयोजन

    ग्राम पंचायत पारनू के ठेरा में हुआ दंगल का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट(सोलन)

    रोहतक के सोमवीर पहलवान ने जीती पारनु की माली।

    लखदाता पीर मेला कमेटी व ग्राम पंचायत पारनु के गांव ठेरा में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का फाइनल खिताब रोहतक के सोमवीर पहलवान ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में हरियाणा कैथल के पिटी पहलवान को हराया। दंगल में प्रदेश और देश के नामी ने दमखम दिखाया। दंगल देर शाम तक चलता रहा। पहलवानों ने अखाड़े में खूब दमखम दिखाया। माली के फाइनल में सोमवीर और पिटी के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दंगल देखने आए दर्शकों ने इसका भरपूर आनंद लिया और पहलवानों की खूब सराहना की। काफी देर तक चले मुकाबले में सोमवीर ने पिटी को मात दी और खिताब अपने नाम किया। विजेता सोमवीर को 17 हजार और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता पिटी को 15 हजार की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। मेला कमेटी प्रधान जुल्फी राम ठाकुर व पूर्व प्रधान पंचायत पारनु विद्या सागर शर्मा ने दंगल को सफल बनाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाया है। बताया कि दंगल में करीब पांच लाख रुपये की राशि बांटी गई।

  • स्यार के नेचड़ में होगी 13 जून को कुश्ती

    स्यार के नेचड़ में होगी 13 जून को कुश्ती

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    ग्राम पंचायत दाडलाघाट के गांव स्यार के नेचड़ मैदान में ट्रांसपोर्टरों द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन 13 जून को किया जाएगा। इसमें कई राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। उन्हें नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। स्यार नेचड़ में होने वाले दंगल को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। दंगल के आयोजक अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एडीकेएम) के पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा ने बताया कि पंचायत दाड़लाघाट के स्यार नेचड़ में दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस बार 13 जून को दंगल होगा। उन्होंने समस्त इलाकावासियों से इस दंगल में बढ़चढ़ कर भाग लेने व लखदाता महाराज का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

  • श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला

    श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला

    मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह आतंकी हमला रियासी जिले के कंदा इलाके में पेश आया, जहां पर आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर अचानक से फायरिंग कर दी । फायरिंग से घायल हुए बस ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिर गईं ।  बस के खाई में गिरने से कई श्रद्धांलुओं कई मौत हो गई । और कुछ लोग गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार बस श्रद्धालुओं को लेकर कटरा से शिव खोड़ी मंदिर की तरफ जा रही थी। तभी बीच रास्ते में ही आतंकियों ने बस पर फायरिंग कर दी ।