Month: December 2024

  • राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित

    दाड़लाघाट

    राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल ने मंच का संचालन किया। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी अनिता कौंडल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन अमूल्य है और हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि हमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए,गाडी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए और किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए। साथ ही उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने भी विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार का नशा करने पर गाड़ी न चलाने का आग्रह किया। मीडिया प्रभारी अमर सिंह वर्मा ने बताया कि इसके अलावा छठी से आठवीं,नवीं से दसवीं और जमा एक व जमा दो कक्षाओं के लिए निबंध लेखन,चित्रकला,नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 150 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

  • हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की बैठक में मबया गया पेंशन दिवस

    दाड़लाघाट

    हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की बैठक में पेंशन दिवस मनाया गया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी डीएस नकारा की भूमिका को याद किया गया, जिनके कारण आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी याद ताजा की जाती है। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा की और 1 जनवरी 2016 के बाद के कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित रखने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बैठक में कमल चौहान,कमल ठाकुर,प्रेम केशव,संत राम,परस राम चौधरी,सुहारु,नानकु,फुलु राम,ध्यान सिंह,विजय ठाकुर,जय सिंह,पुरुषोत्तम और धनी राम ने भाग लिया।

  • शारदा पब्लिक स्कूल कश्लोग ने मनाया अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    दाड़लाघाट

    शारदा पब्लिक स्कूल कश्लोग ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। जिसमें अंबुजा फाउंडेशन दाडलाघाट के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि भूपेंद्र गांधी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया,जिसके बाद मुख्य अध्यापक तरुण गांधी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा और बोर्ड की कक्षाओं में 2023-24 के वार्षिक परिणाम में कक्षा तीसरी में तनिष 97,कक्षा पांचवीं में तनुष 90 और कक्षा आठवीं में लता देवी 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्राची ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। जिनमें गणेश वन्दना,नाटी,लोक नृत्य,हरयाणवी नृत्य,राजस्थानी नृत्य और मोबाइल और नशे से दूर रहने के लिए एक नाटक शामिल था। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें अपने लक्ष्यों को पूर्ण करने में मदद करती है। उन्होंने स्कूल स्टाफ और प्रबंधन की तारीफ की और पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान अनिल कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया और शिक्षा के महत्व को साझा किया। उन्होंने छात्रों को खेल-कूद,कृषि और बागवानी में भी रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन दाडलाघाट के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी,मुख्य अध्यापक तरुण गांधी,स्कूल के संस्थापक मुकश शर्मा,एसएमसी प्रधान अनिल कुमार,स्कूल स्टाफ,अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंजपिपलु ने मनाया अपना वार्षिक वितरण समारोह

    अर्की

    राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंजपिपलु में वार्षिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम सरस्वती वंदना व वन्दे मातरम से कार्यक्रम का आगाज किया गया पाठशाला प्रबन्धन द्वारा मुख्यतितिथि अधिवक्ता उच्च न्यायायल व शिमला नगर निगम वार्ड नम्बर 7 की पार्षद अनिता शर्मा का स्वागत किया गया व उसके पश्चात मुख्यतितिथि का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया छोटे छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए
    उसके पश्चात विद्यालय की मुख्याध्यापिका द्वारा पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गयी व पाठशाला में शारीरिक शिक्षक की 2021 से चली रिक्त पद को अभी तक नही भरा जा सका उसके लिए भी सरकार से आग्रह किया
    वहीं मुख्यातिथि द्वारा बच्चों ओर उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए कहा कि आज नारी शक्ति आगे आ रही है वहीं बच्चों को उनकी इच्छाशक्ति के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिये जिस से उनके अंदर की प्रतिभा उजागर होकर बच्चे के भविष्य को उज्ज्वल होने में सहायता मिलेगी आज बच्चों में बढ़ती मोबाइल लत के लिए उसके माता पिता को भी पहले खुद मोबाइल के प्रति ज्यादा मोह न रखकर उन्हें उनकी प्रतिभा के अनुसार उनके साथ समय व्यतीत करना चाहिये जिस से बच्चों की मोबाइल लत छोड़ने में भी सहायता मिलेगी वही अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ समय व्यत्तित करें जिस से बचें माता पिता से खुलकर बात करके मोबाइल और नशे से खुद दूरी बना लेंगे कार्यक्रम के अंत मे वार्षिक रिपोर्ट सहित उत्कृष्ट छात्रों को समानित किया गया इस अवसर पर भूमती विद्यालय के प्रिंसिपल हेमराज गौड़ मुख्यद्यपिका अनिता शर्मा एस एम सी अध्य्क्ष अंजू कुमारी बड़ोग पंचायत उप प्रधान धर्मसिंह चौधरी बी डी सी सदस्य व प्रदेश महासचिव हिमाचल युवा कोंग्रेस शशि कांत गौतम कला अध्यापक रत्न शर्मा शास्त्री चन्द्र प्रकाश टीजीटी सुरेंद्र कुमार जे बी टी किरण बाला व पाठशाला स्टाफ सहित ग्रामीण मौजुद रहे

  • टेक चंद बने हिमाचल प्रदेश सीमेंट महासंघ के अध्य्क्ष

    दाड़लाघाट

    हिमाचल प्रदेश में सीमेंट उद्योग में अदानी समूह के प्रवेश के बाद श्रमिकों और कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया है। इसके चलते श्रमिकों ने अपनी एकजुटता के लिए हिमाचल प्रदेश सीमेंट महासंघ का गठन किया है। महासंघ के गठन के पीछे मुख्य कारण अदानी समूह के प्रबंधक वर्ग द्वारा कर्मचारियों और श्रमिकों पर दबाव डालना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना है। इससे उद्योग में तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं,जिससे ग्रामवासी और पशुधन पर्यावरण से परेशान हैं। इस दौरान हिमाचल प्रदेश सीमेंट महासंघ महासंघ का गठन किया गया। संघ के पदाधिकारियों में टेक चंद सीमेंट उद्योग दाड़लाघाट को अध्यक्ष,जरनेल सिंह ग्राडिंग यूनिट नालागढ़ को कार्यकारी अध्यक्ष,राजेश कुमार एसीसी बरमाणा को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष,बलविंदर सिंह को सह-कोषाध्यक्ष,गोविंद बिट्टू को प्रेस सचिव,रमन कुमार को सचिव,मनप्रीत सिंह को सचिव,नीलम कुमार को उपाध्यक्ष,संजू कुमार को उपाध्यक्ष और जय थापा को कार्यालय सचिव बनाया गया है। अल्ट्राटेक कामगार सीमेंट संघ बागा (मांगल) में आयोजित आमसभा में संघ के पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिमाचल प्रदेश सीमेंट उद्योग में कहीं भी श्रम कानून का उल्लंघन और मजदूरों का शोषण होगा,तो सभी एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर जन संपर्क अभियान के तहत ट्रक चालक,परिचालक,होटल,दुकानदारों को पोस्टर वितरित किए गए,जिसमें भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्ष की उपलब्धियां बताई गईं। कार्यक्रम में 250 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशपाल हैटा,अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा,जिला मंत्री सोलन राजू भारद्वाज,सीमेंट के सह प्रभारी कालाराम कश्यप,जिला सोलन के उद्योग प्रभारी ह्रदय राम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • मांगल (बागा) में देवभूमि क्लब समत्याडी द्वारा आयोजित कब्बड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

    दाड़लाघाट

    अर्की तहसील के मांगल (बागा) में देवभूमि क्लब समत्याडी द्वारा आयोजित कब्बड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व मांगल पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष,पूर्व अर्की युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पूर्व अर्की कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी,पूर्व जिला सोलन कांग्रेस सचिव एवं कोविड वारियर चौहान कृष्णा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में मांगल,बैरल और बागा करोग पंचायत की लगभग 16 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला सहनाली और बागा के बीच हुआ। जिसमें सहनाली टीम ने विजय हासिल की। कब्बड्डी के फाइनल मुकाबले में पडियार और बागा का मुकाबला हुआ,जिसमें पडियार टीम ने विजय हासिल की। चौहान कृष्णा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और नगद राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमें अपने क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। देवभूमि क्लब समत्याडी के इस सफल आयोजन के लिए चौहान कृष्णा ने 8100 रुपये दिए और उपस्थित जनता का आभार जताया। इस अवसर पर प्यारे लाल चौहान,हीरालाल चौहान,हरि राम पंवर,नगीन ठाकुर,दौलत राम,प्रधान महिला मंडल समत्याडी रामप्यारी,लालमन चौहान,संजीव पंवर,सोमदत्त अवस्थी,राहुल अवस्थी,कमल सेन,मनसा राम,विकास ठाकुर,कुलदीप ठाकुर,मृदुल शर्मा और विकास चौहान उपस्थित रहे।

  • दो दिवसीय जितेंद्र ठाकुर मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ चोधरी कॉम्प्लेक्स के खेल मैदान में

    दाड़लाघाट

    दाड़लाघाट में दो दिवसीय जितेंद्र ठाकुर मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन चोधरी कॉम्प्लेक्स के खेल मैदान में हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। नेहरू युवा क्लब के प्रधान मनू और शशि ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें चोधरी ब्रदर टीम ने खिताब जीता,जबकि तून टीम उपविजेता रही। राजेंद्र ठाकुर ने युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी,बंटू शुक्ला,हीरा लाल,फौजी राजू,बंसत सिंह ठाकुर सिंघु,महेंद्र,धर्मपाल शर्मा धर्मा,नरेश ठाकुर,सोहन लाल,राहुल चोधरी,कर्म चंद चौधरी,जगदीश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

  • दाड़ला कॉलेज में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सोलन के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आरटीओ,परिवहन विभाग सोलन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सोलन के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रोड़ सेफ्टी क्लब की प्रभारी सह आचार्य मारग्रेट सेबेस्टियन ने बताया कि रोड़ सेफ्टी से जुड़ी जानकारियों को हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से बताया। रोड़ सेफ्टी क्लब के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर क्लब द्वारा किए गए जागरूकता कार्यक्रमों का विवरण भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर सभी विद्यार्थी व प्राध्यापकगण मौजूद रहे।

  • महिला शक्ति सहायता ग्रुप दून ने अपनी संस्था के दो साल पूरे होने पर किया लॉटरी कार्यक्रम

    कुम्हारहट्टी (सोलन)

    महिला शक्ति सहायता ग्रुप दून नामक संस्था ने अपने दो साल पूरे कर लिए है ये संस्था गरीब महिला की सहायता करती है दो साल पूरे होने पर कुम्हारहट्टी मे राजा वीरभद्र सिंह कॉम्पलेक्स मे लॉटरी का कार्यक्रम रखा था इस कार्यक्रम में विशेष मुखाअतिथि दून विधायक श्री राम कुमार चौधरी कुलतार सिंघ ठाकुर रहे वीना रघुवशी और महिला शक्ति सहायता ग्रुप ने मुख्यअतिथि को समृति चिन्ह देकर सामानित किया दून विधायक राम कुमार चौधरी ने पर्ची निकाल के लॉटरी का पहला इनाम 51000 अंजना जी को दिया बाकी इनाम कुलतार ठाकुर जी ने निकाले जिसमे 2 वशिंग मशीन 2 ओवन 3 गर्म कम्बल 2 प्रेश 2पानी के कैम्पर और दूसरा इनाम 25000 का और तीसरा इनाम 11000 का था वीना रघुवशी ने बताया की ये ग्रुप लगभग दो साल पहले शुरु किया था जिसमे आज लगभग 7000 से ज्यादा महिलाए जुड़ी है और हर महीने 120 रूपये इकठे करके गरीब महिला की मदद करती हैं जिसमे किसी गरीब बेटी की शादी का समान देकर या धन राशि दे कर सहायता करते है महिला सहायता ग्रुप दून की सदस्यों ने वीना रघुवंशी जो की इस संस्था की अध्यक्ष है उन्हे अंजना जी और सापना जी ने टोपी और शॉल पहनाकर समानित किया कार्यक्रम में हिमाचली नाटी पंजाबी डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा कुलतार जी ने अपनी तरफ से महिला शक्ति सहायता ग्रुप को 25000 की राशि भेंट की वीना रघुवंशी ने बताया की जो महिला उनके ग्रुप के साथ जुड़ी है उनके लिए ये ग्रुप दुकान खोलने गाय भैंस खरीदने के लिए राशि देती है। आने वाले समय में महिला शक्ति सहायता ग्रुप दून अनेक प्रकार के आचार गाय भैंस का घी और प्राकृतिक ओषधियां ले कर आएंगे जिसे महिलाओ को रोजगार मिलेगा इस मौके पर विशेष रूप से कुलतार सिंघ ठाकुर. जेनव चंदेल मंजू शर्मा अंजना सीमा अनिता जिया लाल  चमन प्यारेलाल और 500 से अधिक महिलाए उपस्थित रही

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    17-12-2024

    ♈ मेष :

    आपको अपने किसी खास रिश्तेदार या पड़ोसी का सहयोग मिल सकता है। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चा पर ध्यान दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बुखार हो सकता है, इसलिए बदलते मौसम में अपना ध्यान रखें। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर बनेगा और अपने जीवनसाथी से बिजनेस का कोई नया आइडिया आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के प्रेम में बदले नजर आएंगे। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कार्य सुचारू तरीके से होंगे।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 8

    शुभ रंग : गुलाबी

    वृष
    17-12-2024

    ♉ वृषभ :

    आप काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। दोस्तों के साथ तालमेल बढ़िया होगा और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जिससे तनाव कम होगा। आपके परिवार में खुशी का दिन रहेगा। किसी की शादी की बात चल सकती है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो थोड़ा सावधानी रखें। जीवनसाथी से बात ना बिगाड़े उनकी सलाह मानने से आपको कोई फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो का दिन प्यार को बढ़ाएगा। आप अपने इगो को साइड रखें और देखेंगे प्यार कितना खूबसूरत है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    मिथुन
    17-12-2024

    ♊ मिथुन :

    पैसे को लेकर स्थिति अच्छी होगी। कहीं से रुका हुआ, पैसा वापस आने से मन में हर्ष होगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी डील कर रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे और आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। काम को लेकर स्थितियां बिल्कुल आप के पक्ष में होंगी, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    कर्क
    17-12-2024

    ♋ कर्क :

    मन को समझाने के बहुत तरीके हैं, लेकिन खुद को अकेला महसूस करना अच्छी बात नहीं है। इससे बाहर निकलने की कोशिश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों से मानसिक शांति मिलेगी। पूरे जोश के साथ के दिन की शुरुआत करेंगे और आपकी इनकम अच्छी रहेगी। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार होगा और आप अपनी संतान को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में गलतफहमी के चलते किसी भ्रम का शिकार हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    सिंह
    17-12-2024

    ♌ सिंह :

    अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। काम को लेकर स्थिति अच्छी होंगी। आप इंटरनेट के जरिए, कोई नई नौकरी का ऑफर पा सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए गृहस्थ जीवन में खुशी भरेगी, लेकिन जीवन साथी किसी रोग से ग्रस्त हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बहुत खुश महसूस करेंगे और हो सकता है कि आप अपने प्रिय से शादी करने का सपना साकार करने की बात करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    कन्या
    17-12-2024

    ♍ कन्या :

    अपने काम में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका खूब मन लगेगा और आप जल्द से जल्द अपना काम निपटा लेंगे और खाली समय में अपने साथियों के साथ गपशप का भी समय निकाल लेंगे। परिवार के लोग काफी खुश होंगे। घर का माहौल थोड़ा धार्मिक हो सकता है। कुछ रिश्तेदारों के आने से रौनक आ सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि इसका असर आपके गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़ा निराश हो सकते हैं। इसके लिए उनसे बात करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    तुला
    17-12-2024

    ♎ तुला

    तुला राश‍ि वाले के जातक अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं तो कुछ आप ही अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। इसल‍िए मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। क‍िसी के बारे में कुछ भी खराब न सोचें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग

    वृश्चिक
    17-12-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आपको थोड़ा परेशान करेगी और इससे बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए ज्यादा विचार ना करें और खुद को अकेला ना छोड़े। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खूबसूरत रहेगा। आपका जीवन साथी पूरी कोशिश करेगा कि आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला सके। आपको भी उनकी यह अदा बहुत पसंद आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी अधिक खुश होंगे और अपने प्रिय से मिलने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेंगे। शाम का समय अपने प्रिय के साथ बिताना आपकी प्राथमिकता में होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    धनु
    17-12-2024

    ♐ धनु :

    धनु राश‍ि के जातकों को किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। इसके अलावा अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। अगर कहीं अरसे से आपका धन रुका हुआ है तो वह भी आपको म‍िल सकता है। लेक‍िन इसके ल‍िए आपको प्रयास जरूर करना होगा। अपनी पार‍िवार‍िक ज‍िम्‍मेदार‍ियों में क‍िसी तरह की लापरवाही न करें। अन्‍यथा र‍िश्‍तों में दूर‍ियां आ सकती हैं। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    मकर
    17-12-2024

    ♑ मकर :

    आप अपने अनुभव और अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन लगभग सभी क्षेत्रों में करेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और अपने विरोधियों पर भी भारी पड़ेंगे। यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आज का दिन आपकी तैयारियों को आगे बढ़ाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन एक संपूर्ण सुखद जीवन के रूप में दिखाई देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर सजग रहेंगे और वह अपने प्रिय से सच्चाई की उम्मीद करेंगे क्योंकि उनके मन में कुछ गलतफहमी होगी, जिसे दूर करना जरूरी होगा। काम को लेकर स्थिति आज बहुत बढ़िया होगी। उनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कुंभ
    17-12-2024

    ♒ कुंभ :

    ज्यादा सोचने से पेट में अजीब सी बेचैनी होगी। पूजा-पाठ या धार्मिक कामों पर अच्छा खर्च करेंगे। भाग्य आपका प्रबल रहेगा, जिससे काम के सिलसिले में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके साथी भी आपको सपोर्ट करेंगे, लेकिन आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए बातें सोच समझ कर करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनावपूर्ण रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा एनर्जी टिक होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: चंदन रंग

    मीन
    17-12-2024

    ♓ मीन :

    आपके मन में नई ताजगी लेकर आएगा। अपनी संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके मन में हर्ष की भावना भर देगी। जीवन साथी से भी प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। यह मुस्कुराहट आपके चेहरे पर दिन भर रहेगी यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो भी आज आप अपने प्रिय के साथ नज़दीकियां बढ़ाते हुए नजर आएंगे। आपको किसी को भी कड़वा बोलने से बचना होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग