Month: January 2025

  • राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के छात्र विवेक गुप्ता ने ।

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा

    उद्यमेने हि सिध्यंती कार्यानी न मनोरथे
    अर्थात्
    सिर्फ़ इच्छा करने से काम पूरे नहीं होते बल्कि मेहनत करने से ही व्यक्ति के काम पूरे होते है।कुछ इस तरह की मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के छात्र विवेक गुप्ता ने ।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के छात्र विवेक गुप्ता ने भारत मौसम विभाग द्वारा 13-14 जनवरी को भारत मंडप में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर जेएनवी कुनिहार सहित हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है ।
    भारत मंडप नई दिल्ली में 14 जनवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की और से विवेक गुप्ता को मोसम विज्ञान के निदेशक व विश्व विज्ञान संगठन के स्थाई प्रतिनिधि डॉ मृत्युंजय महापात्र द्वारा अवार्ड एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
    विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कांत यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विवेक की इस उपलब्धि पर विद्यालय को गर्व है ।विवेक ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है ।उन्होंने विद्यालय के छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों सहित विवेक के अभिभावकों को बधाई दी व विद्यालय के इस होनहार छात्र जोकि एकेडमी सहित खेलकूद व अन्य सभी गतिविधियों में हमेशा आगे रहता है के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    23-01-2025

    ♈ मेष :

    आज मेष राशि के सितारे कहते हैं कि आपकी बोलचाल की कला कमाल की रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि एक भले इंसान के रूप में बनी रहेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय में आपको आज व्यावहारिकता का लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद का समय उत्साह से भरा रहेगा, इसके बाद किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    23-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको अपनी मेहनत और लगन शीलता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में और कारोबार में सफलता से जहां आपका मन उत्साहित होगा वहीं विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए इनसे सतर्क रहें। बुद्धि और विवेक से काम करें और सोच विचार कर आर्थिक फैसले लें। बड़ों की उपेक्षा न करें, उनका मार्गदर्शन आज सफलता में सहायक होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायक पलों का आनंद लेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    23-01-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहेगा। दिन की शुरुआत से ही आप सक्रिय रहेंगे और विभिन्न योजनाओं पर काम करेंगे। धर्म-कर्म में आपकी निष्ठा रहेगी। लेकिन मन को आपको स्थिर रहेगा एक साथ कई तरह के विचारों की वजह से मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष आज आपका सामान्य बना रहेगा। आज आपको सहयोगियों से सहयोग मिलेगा लेकिन आज आपको उन लोगों से सतर्क रहना होगा जो स्वार्थ के लिए आपसे रिश्ता रखना चाहते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क

    23-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत के मामले में अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह आप सुस्ती और आलस महसूस करेंगे। आज का दिन आपका खर्चीला भी रहेगा आपको अपने बजट का ध्यान रखना चाहिए। सेहत के मामले में भी आज धन खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी न किसी बात को लेकर तनाव बढेगा। आपके लिए सलाह है कि आज जोखिम वाले कार्यों से बचें और वाणी को संयमित रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    23-01-2025

    ♌ सिंह :

    आज सिंह राशि के जातक बेहद भावुक रह सकते हैं। आप किसी की बातों से जल्दी निराश और नाराज हो सकते हैं। किसी की बातों और व्यवहार से आप जल्दी खुश और नाराज हो सकते हैं। घर के बच्चों या बुजुर्गों की बातें मन को परेशान करेंगी लेकिन विरोध नहीं करेंगे। आज कार्यक्षेत्र पर ध्यान कम रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपका मन इधर-उधर भटकेगा। दिन के मध्य तक कारोबार में मंदी रहेगी, उसके बाद कुछ लेन-देन के बाद धन का आगमन खर्च चलाने के लिए पर्याप्त होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    23-01-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन आपके लिए दौड़-भाग वाला रहेगा, व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ आज आपको सुख-सुविधाओं के लिए भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना होगा। घर पर कुछ अतिरिक्त खर्चों के कारण आपका बजट आज हिल सकता है। व्यय की तुलना में आय कम होने से संचित कोष में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा, किसी प्रियजन से मिला उपहार आनंदित करेगा। लाभ और अतिरिक्त आय का साधन बनेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    23-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, आपको सामाजिक या अन्य काम से यात्रा करनी पड़ेगी और इसके कारण आपकी पूर्व निर्धारित योजनाएं प्रभावित होंगी। कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वासन ही मिलेगा। पैसों से जुड़े पुराने मामले आज ज्यादा उलझ सकते हैं। पारिवारिक माहौल आज अस्त-व्यस्त रहेगा, परिवार के सदस्यों में एकता होने पर भी मतभेद के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। शाम का समय आपका मधुर और रोमांटिक बीतेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    23-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहेगा। मन में एक साथ कई विचार और योजनाओं का प्रवाह आपको परेशान करेगा और आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। आसपास का वातावरण न चाहते हुए भी आपको क्रोध करने पर मजबूर कर देगा। कार्यस्थल पर आर्थिक मामलों को लेकर किसी से अनबन होने की आशंका है। धन की आमद के लिए दिन भर प्रयास करते रहेंगे, दिन के मध्य में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी, लेकिन बचत नहीं हो पाएगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    23-01-2025

    ♐ धनु :

    सितारे कहते हैं कि आज का दिन धनु राशि के लिए लाभकारी है। दिन के पहले भाग से ही धन लाभ की संभावना रहेगी, व्यापारियों को दिन भर थोड़ा-थोड़ा लाभ होता रहेगा, शाम तक अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज बचत का विशेष ध्यान रखें, भविष्य में लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के विचार आएंगे, बेहतर होगा कि आज की बजाय दो दिन बाद ऐसा करें। महिलाएं इधर-उधर की बातें में उलझने से बचें नहीं तो परिवार में परेशानी होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    23-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखकर काम करना होगा अगर मनमर्जी चलाने की कोशिश करेंगे तो आपको परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना होगा। कारोबार के मामले में दिन आपके लिए लाभप्रद लेकिन उलझन भरा रहेगा। किसी सहयोगी और कर्मचारी की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। खासतौर पर जो लोग अकाउंट और इंश्योरेंस क्षेत्र से जुडे हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    23-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। लेकिन काम के समय आलस्य की वजह से आपको परेशानी और नुकसान हो सकता है। आज दोपहर तक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी, लोगों को व्यवहार करना सिखाएंगे, लेकिन लचीले रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, एक साथ कई स्रोतों से धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर परिवार में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप आज धर्म कर्म के कार्यों में भी सहभागी हो पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    23-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आप जो सोचेंगे उसके विपरीत कार्य होने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सतर्क रहना चाहिए, चोरी या अन्य कारणों से आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग भी लापरवाही के कारण गलतियां करेंगे, जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा। आज कड़ी मेहनत के बाद भी धन लाभ के कम अवसर मिल सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

  • अर्की नगर पंचायत द्वारा बेसहारा बैलों का रेस्क्यू, गौशाला भेजे गए

    अर्की

    अर्की नगर पंचायत ने शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा बैलों को रेस्क्यू कर सिरमौर जिले के गौशाला में भेजने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अभियान में गोकुल धाम गौशाला, नगर पंचायत कर्मचारियों और अर्की वेटरनरी टीम का संयुक्त प्रयास रहा।

    नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में घूम रहे बेसहारा बैलों के कारण सड़क हादसों की संभावना बढ़ गई थी, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि इस समस्या को हल करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि अर्की नगर में घूम रही लगभग सभी बेसहारा गायों को आश्रय प्रदान किया जा चुका है।

    प्रधान अनुज गुप्ता ने इस प्रयास के लिए गोकुल धाम गौशाला के संचालक और ओपन हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन जगत शर्मा की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत का लक्ष्य है कि भविष्य में कोई भी बेसहारा गौधन अर्की नगर की सड़कों पर न घूमे।

  • रामलीला क्लब अर्की द्वारा प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन

    अर्की

    रामलीला क्लब अर्की द्वारा आज रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है, जो एक वर्ष पहले अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से प्राप्त हुआ था।

    रामलीला क्लब के प्रधान अजय रघुवंशी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम के गुणगान में अपनी भागीदारी निभाएं। इस भजन-कीर्तन के माध्यम से सभी भक्तों को आध्यात्मिक उर्जा प्राप्त होगी और वे प्रभु श्रीराम की महिमा में डूब सकेंगे।

    यह आयोजन रामभक्तों के लिए एक विशेष अवसर है, जहां वे भगवान श्रीराम के भजनों का आनंद ले सकते हैं और इस धार्मिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

  • कुनिहार पंचायत के ऊँचा गांव में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत कुनिहार पंचायत के ऊँचा गांव मे क़ृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का बुधवार को समापन हुआ ।इस शिविर में कुनिहार क्षेत्र से करीब 30 किसानो ने भाग लिया व प्राकृतिक खेती करने बारे विभागीय अधिकारियों से जाना ।
    तकनीकी प्रबंधक डॉक्टर रजनी वर्धन ने बातचीत में इस दो दिवसीय शिविर की जानकारी देते हुए बताया,कि कुनिहार पंचायत में आयोजित इस शिविर में करीब 30 किसानो ने प्राकृतिक खेती बारे प्रशिक्षण लिया ।
    आज की भागम भाग जिदंगी में इंसान रसायनिक युक्त साग सब्ज़ी सहित अन्य उत्पादों के उपयोग से अनेकों बीमारियों से ग्रस्त हो चुका है ।हर्बल खेती से कैसे इन बीमारियों से निजात मिले,शिविर में किसानों को विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा अमोल पालेकर खेती में बिना रसायनिक खादों व अन्य रासायनिक उत्पादों को बिना प्रयोग किए घर में देशी गाय के गोबर व गोंच से ही कैसे खाद व कीटनाशक स्प्रे तैयार कर हर्बल खेती की जा सकती है ,के बारे मे स्थानीय किसानो को विस्तृत जानकारी दी गई व किसानों को बीज भी वितरित किया गया ।

  • कुनिहार के कोठी घाटी में नया अस्पताल बनाने की मांग।

    कुनिहार
    कुनिहार विकास सभा के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ नागरिक धनीराम तनवर जगदीश ठाकुर भागमल तंवर देवी राम मेहता संतराम बाबूराम तंवर नागेंद्र ठाकुर धर्म सिंह भागमल चौहान सोहनलाल अनिल बिटु दिनेश तनवर नरेश कुमार ज्ञान गर्ग सोहनलाल गर्ग भगवान सिंह युवा मंडल कोठी एवं महिला मंडल ने संयुक्त बयान देकर मांग की है कि जैसा कि आजकल समाचार पत्रों से ज्ञात हो रहा है कि कुनिहार में नया अस्पताल बनाने के लिए किसी उचित स्थान का चयन किया जा रहा है। सभी कोठी निवासियों एवं सामाजिक संस्थाओं की मांग है कि कोठी घाटी में कुनिहार सपाटु मेन रोड पर करीब 60 साल से खसरा नंबर 418 में 29‌ बिघा 4 बिशवा शामलात जो शिक्षा विभाग व कुछ स्वास्थ्य विभाग के नाम दर्ज है जिसका जनहित में आज तक किसी भी सरकार ने उपयोग नहीं किया है जबकि यह कोठी गांव की शाम लात भुमी थी कुछ साल पहले यहां पर करीब दो बीघा इसी खसरा में स्वास्थ्य विभाग को देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी फिर इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस भूमि पर अटल आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा की मगर सालों से इस पर कुछ भी नहीं हो रहा है सभी सरकारे इस भूमि को जनहित में इस्तेमाल करने के लिए नाकाम रही है जिस कारण यह सैकड़ो करोड़ों रुपए की भूमि बंजर पड़ी है जबकि कहां जा रहा है कि अस्पताल बनाने के लिए करीब 5 बीघा भूमि चाहिए मगर यह तो 29 बीघा भूमि जो बिल्कुल मेन रोड के साथ मौजूद है जहां पर अस्पताल के साथ-साथ डॉक्टर मेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टर बनाने के लिए भी बहुत जगह है जहां पर जितना बड़ा अस्पताल हर प्रकार की लेबोरेटरी ऑपरेशन थिएटर बना सकती है। अगर सही रूप में प्रदेश सरकार कुनिहार व उसके साथ लगती 20 पंचायतों का भला करना चाहती है तो इसी उचित स्थान पर यह कार्य किया जाए और जो सिवांहा में भी सालों से एनिमल हसबेंडरी के पास बेकार भूमि पड़ी है उसे पर भी कई सालों से जनता मांग करती आ रही है कि वहां पर पॉलिटेक्निक कॉलेज या आई,टी,आई बनाया जाए ताकि यहां के आसपास के करीब दो, तीन सौ गांव है उन्हें लाभ प्राप्त हो सके। इस मांग को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु जी वह माननीय विधायक अवस्थी जी को भी आग्रह सहित भेजा गया ।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    22-01-2025

    ♈ मेष :

    आज के दिन आप बोलने में आगे रहेंगे, जहां आपको नहीं बोलना चाहिए, वहां भी बोल सकते हैं, जिससे आपको घर के बड़ों की डांट सुननी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि एक अच्छे इंसान के रूप में बनी रहेगी। कार्य व्यवसाय में व्यावहारिकता का लाभ भी मिलेगा और आपकी योजनाएं भी सफल होंगी। माता पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से धन लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    वृष
    22-01-2025

    ♉ वृषभ :

    कई दिनों की मेहनत का फल आज सफलता के रूप में पाकर उत्साहित रहेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कारोबार में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद जरूरत के मुताबिक पैसा आसानी से मिल जाएगा। बड़ों की उपेक्षा न करें, उनका मार्गदर्शन आज सफलता में सहायक होगा। पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात फाइनल हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: हरा

    मिथुन
    22-01-2025

    ♊ मिथुन :

    दिन की शुरुआत से ही मन में बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू होंगी, लेकिन कोई न कोई कमी उनके साकार होने में आड़े आएगी। धर्म-कर्म में निष्ठा रहेगी, लेकिन इधर-उधर अधिक घूमने-फिरने के कारण पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। आज किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन कहीं अटक सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और घर में किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    कर्क
    22-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं रहने वाला है। आज भी आप सुबह से ही शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे लेकिन व्यस्तता के कारण इसे नजरअंदाज कर देंगे, जिसके कारण दोपहर के आसपास अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। नौकरी पेशा जातक आज आमदनी वृद्धि के लिए किसी अन्य कंपनी में इंटरव्यू की तलाश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आज शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं न कहीं से पैसा जरूर आएगा, लेकिन आज फिजूलखर्ची के कारण लाभ और व्यय बराबर रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: चंदन

    सिंह
    22-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कारोबार-व्यवसाय में अच्छी वृद्धि होगी और आपके रुके हुए कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो जाएंगे। पिता की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। भाइयों के साथ मिलकर घर के रिनोवेशन की योजना बनाएंगे और माता का भी सहयोग मिलेगा। लाभ प्राप्ति के लिए बनाई गईं योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शाम का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    कन्या
    22-01-2025

    ♍ कन्या :

    व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ आज आपको सुख-सुविधाओं के लिए भागदौड़ भी करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत सफल भी होगी। कारोबार में नई मशीनरी या अन्य कारणों से धन खर्च हो और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। निवेश करने से भविष्य में अच्छा लाभ होगा और अटके धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा, किसी प्रियजन से मिला उपहार सम्मान, लाभ और अतिरिक्त आय का साधन बनेगा। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: पीला

    तुला
    22-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपको सामाजिक या अन्य काम से यात्रा करनी पड़ सकती है और इसके कारण आपकी पूर्व निर्धारित योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। घर में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे परिवार में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे और हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा

    वृश्चिक
    22-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का स्वभाव कल की अपेक्षा से थोड़ा नरम रहेगा, लेकिन आसपास का वातावरण न चाहते हुए भी आपको क्रोध करने पर मजबूर कर देगा। कार्यस्थल पर आर्थिक मामलों को लेकर किसी से अनबन होने की आशंका बन रही है। धन की आमद के लिए दिन भर प्रयास करते रहेंगे और आपके प्रयास सफल भी होंगे। किसी से अटका धन प्राप्त हो सकता है लेकिन पारिवारिक जरूरतों पर खर्च भी हो जाएगा। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: हरा

    धनु
    22-01-2025

    ♐ धनु :

    कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिलेगी और आपकी छवि में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग भी मिलेगा। आज बचत का विशेष ध्यान रखें, भविष्य में लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती के साथ व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद

    मकर
    22-01-2025

    ♑ मकर :

    आज के दिन आपको बहुत से ऐसे लोग मिलेंगे, जो बिना मतलब की राय देंगे लेकिन आप अपनी समझदारी और योजनाओं पर डटे रहें अन्यथा सही दिशा में चल रहा काम भ्रम के कारण गलत राह पकड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से अन्य रोजगार की तलाश करेंगे। व्यापारियों को आज व्यापारिक कार्यों की वजह से भागदौड़ करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय किसी प्रियजन के साथ व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा

    कुंभ
    22-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और एक साथ कई स्रोतों से धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को आज व्यापारिक कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी प्रियजन के साथ बाहर धूमने जाने की योजना बनाएंगे। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शाम के समय आस पड़ोस में किसी से भी वाद विवाद करने से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद

    मीन
    22-01-2025

    ♓ मीन :

    आप जो सोचेंगे उसके विपरीत कार्य करने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कार्यक्षेत्र में अधिक सावधान रहना चाहिए, चोरी या अन्य कारणों से आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। नौकरीपेशा लोग लापरवाही के कारण गलतियां कर सकते हैं, जिसकी वजह से अधिकारी सख्ती दिखा सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी धन लाभ के लिए लोगों को राह देखनी पड़ेगी। परिवार का सहयोग मिलते रहने से आपकी कई समस्याएं कम भी होंगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: ग्रे

  • पीएमश्री राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय अर्की स्कूल क्लस्टर कमेटी की हुई बैठक

    अर्की

    पीएमश्री राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय अर्की स्कूल क्लस्टर कमेटी की बैठक रावमापा छात्र अर्की के प्रिंसीपल राज कुमार गौतम की अध्यक्षता में कई गई। जिसमें नगर पंचायत अर्की के प्रधान अनुज गुप्ता विशेष रूप में उपस्थित हुए। बैठक का आरंभ कमेटी सचिव केंद्राध्यक्ष महेश कुमार गर्ग द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत कर किया गया। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व माह में की गई बैठक की समीक्षा कर किया गया। इसके उपरान्त इस माह के लिये निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की गई। जिसमें एजेंडा बिंदु संसाधनों की परस्पर शेयरिंग करने बारे जेसी आईसीटी लैब, पुस्तकालय अध्यापक शेयरिंग, और एमडीएम तथा मॉर्निंग असेंबली की शेयरिंग आदि। इसके अलावा स्कूलों में अतिथि भोजन को बढ़ावा देने के लिये समुदाय को बढ़ावा देने बारे आपदा प्रबंधन योजना बनाने व बच्चों तथा लोगों को जागरूक करने बारे चर्चा की गई। बैठक में मुनीश कमल प्रवक्ता, महेंद्र गौतम प्रवक्ता,दीपक गुप्ता हीमा ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष नीलम गुप्ता, दीपिका, कमलेश, मुमताज सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया

  • सयंतक मणि व कृष्ण सुदामा की अटूट मित्रता की कथा के साथ सात दिवसीय कथा को दिया गया विराम ।

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    विकास खंड कुनिहार के कोठी पंचायत के शाकली गांव मे जियालाल के घर चल रही श्री मदभागवत महापुरान कथा के अंतिम दिन पीठासीन ब्यास संदीप वशिष्ठ ने समयनतक मणि व सुदामा से मित्रता की सुंदर कथा सुनाते हुए कहा ,कि ऋषि सुखदेव ने राजा परीक्षित से कहा कि राजा सत्रजीत के पास स्म्यंतक मणि थी ,जिसे उसके भाई ने रात को चुरा लिया और उसका झूठा आरोप श्री कृष्ण पर लगा दिया।कृष्ण मणि को ढूँढने जंगल मे एक गुफा मे पहुँचे जहा जामवंत थे।जामवंत के साथ इस गुफा में 28 दिनों तक श्री कृष्ण जी का युद्ध हुआ व जामवंत ने अपनी पुत्री का विवाह श्री कृष्ण के साथ किया और स्मयांतक मणि उन्हे सौंप दी। कृष्ण ने उस मनी को राजा स्त्रजीत को दिया इस तरह से उन पर लगा झूठा कलंक मिटा।
    इस तरह सुक देव जी ने राजा परीक्षित को सुदामा की मित्रता सहित अनेक कथाएँ सुनाई तथा परीक्षित को मृत्यु के भय से मुक्त किया । उन्होंने राजा से कहा कि मृत्यु अटल है जो इस संसार मे आया है उसे एक दिन जाना ही है। श्री कृष्ण जी जब मनुष्य रूप मे आये तो उन्हे भी यह देह त्यागनी पड़ी।
    आज की कथा मे सेंकडो भगतों ने कथा को श्रवन किया। इस अवसर पर अनिल गर्ग, राकेश ठाकुर, विजय, सुभाष, इंद्र पाल शर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, चेत राम तनवर, राजेश जोशी, व अन्य विशेष रूप से उपस्थिति रहे।

  • कुनिहार पंचायत के ऊँचा गांव में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ।

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत कुनिहार पंचायत के ऊँचा गांव मे क़ृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का आयोजन हुआ।शिविर में 30 किसानो ने भाग लिया।
    इस अवसर पर तकनीकी प्रबंधक डॉक्टर रजनी वर्धन विशेष रूप से उपस्थित रही ।उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय किसानो को प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया की यह शिविर आगामी दो दिन चलेगा,जिसमे प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदों के बारे मे जानकारी दी।