Month: August 2025

  • टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में विभिन्न पदों पर भर्ती

    सोलन ( बद्दी )
    पवन कुमार सिंघ

    टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इन पदों में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असाइनमेंट मैनेजर (भूतपूर्व सैनिक), स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। आइए जानते हैं इन पदों के लिए क्या योग्यताएं और वेतन निर्धारित किए गए हैं:

    • असाइनमेंट मैनेजर (4 पद)
    • योग्यता: 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और आर्मी के जेसीओ रैंक से सेवानिवृत्त सैनिक
    • आयु सीमा: 35 से 50 वर्ष
    • वेतन: 33,975 रुपये
    • सिक्योरिटी सुपरवाइजर (10 पद)
    • योग्यता: 12वीं और ग्रेजुएशन
    • आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष
    • वेतन: 22,537 रुपये
    • सिक्योरिटी गार्ड (120 पद)
    • योग्यता: 10वीं और 12वीं
    • आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष
    • वेतन: 18,236 रुपये
    • स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड (20 पद)
    • योग्यता: 10वीं, 12वीं और फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा
    • आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष
    • वेतन: 20,294 रुपये
    • कंप्यूटर ऑपरेटर (8 पद)
    • योग्यता: 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और कंप्यूटर में डिप्लोमा
    • आयु सीमा: 22 से 35 वर्ष
    • वेतन: 21,094 रुपये
      साक्षात्कार 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग लेना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 72075-00008 पर संपर्क किया जा सकता है ।
  • भाजपा नेता डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि कांग्रेस अगर चुनाव जीते तो चुनाव आयोग ठीक अगर हारे तो गलत

    भाजपा नेता डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि कांग्रेस अगर चुनाव जीते तो चुनाव आयोग ठीक अगर हारे तो गलत

    सोलन
    पवन कुमार सिंघ

    कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनाव आयोग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। भाजपा नेता डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के बारे में एक ही राय रखते हैं – अगर वे जीतते हैं तो चुनाव सही तरीके से हुआ है और अगर हारते हैं तो चुनाव आयोग गलत है। उन्होंने प्रतिभा सिंह को याद दिलाया कि 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर चुनाव आयोग को सही माना गया था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में हारने पर चुनाव आयोग को गलत ठहराया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की इस रणनीति से साफ होता है कि वे अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और इसके लिए वे चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बिहार में होने वाले चुनावों में भी कांग्रेस की हार को लेकर बहाने बनाने की कोशिश की जा रही है । वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं और वे चुनाव आयोग में कार्रवाई करने वाले लोगों को नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं । चुनाव आयोग पर आरोप: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी के आरोप लगाए हैं। भाजपा का पलटवार: भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। चुनाव आयोग का जवाब: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं।

  • अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में श्रावण मास के चौथे सोमवार को विशाल भंडारा, भक्तों की उमड़ी भारी भीड़।

    अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में श्रावण मास के चौथे सोमवार को विशाल भंडारा, भक्तों की उमड़ी भारी भीड़।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    श्रावण मास के चौथे सोमवार पर अनादिकालीन शिव तांडव गुफा, कुनिहार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली भक्तों ने अपने आराध्य भोले बाबा का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर बिलपत्र व पुष्प अर्पित किए। शंभू परिवार व गुफा विकास समिति द्वारा यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे की शुरुआत की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 4 बजे हरी म्यूजिकल ग्रुप, कालका ने भोले बाबा की चौकी सजाकर शिव भक्ति के भजन प्रस्तुत किए, वहीं हनी आर्ट ग्रुप, धर्मपुर ने आकर्षक झांकियों से भक्तों का मन मोह लिया।हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते गुफा धाम में दिनभर भक्तिरस का माहौल बना रहा।

  • सयुंक्त संघर्ष समिति के महासचीव इन्द्र पाल ने प्रदेश के अन्य संघटनों को भी साथ आने का किया आह्वाहन ।

    सयुंक्त संघर्ष समिति के महासचीव इन्द्र पाल ने प्रदेश के अन्य संघटनों को भी साथ आने का किया आह्वाहन ।


    कुनिहार
    7 अगस्त को प्रदेश के सभी प्रमुख पेंशनर महासंघ जिसमें हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ,हिमाचल प्रदेश भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ,हिमाचल प्रदेश सचिवालय एवं अन्य महासंघ ,हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन, हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच ,हिमाचल विद्युत सर्व कर्मचारी संघ ,हिमाचल प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय सेवा निवृत कर्मचारी संघ ,हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर संघ ,पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ज्वाइंट एक्शन फ्रंट ,हिमाचल हितकारी पेंशनर संघ के सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया इस बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारी ने पेंशनरों की प्रमुख मांगों को मनवाने के लिए एक संयुक्त मोर्चा बनाने के आवश्यकता पर बल दिया। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश संघर्ष समिति के महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया है, भारतीय राज्य पेंशन महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा को महासचिव का दायित्व दिया गया तथा निर्णय लिया गया कि आगामी एक माह के अंदर संघर्ष समिति में शामिल सभी प्रदेश अध्यक्षों व महासचिवों को इस समिति का सदस्य बनाया जाएगा तथा जो अन्य संगठनों के पदाधिकारी वर्षा के कारण रास्ते बंद होने के कारण नहीं पहुंच पाए थे उन्हें भी आमंत्रित कर संघर्ष समिति में शामिल किया जाएगा तथा उसके बाद विधिवत रूप से संघर्ष समिति की अधिसूचना कर दी जाएगी और प्रदेश सरकार को प्रमुख मांगों के संदर्भ में एक ज्ञापन नोटिस भेजा जाएगा तथा उसके बाद जिला व उपमंडल तथा ब्लॉक स्तर पर इसका गठन किया जाएगा।
    संघर्ष समिति की प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के सभी वित्तीय लाभ महंगाई भत्ते की 13% किस्त वह 110 माह के महंगाई राहत की बकाया राशि का भुगतान ढाई वर्षो से लंबित करोड़ों रुपए के चिकित्सा बिलों का भुगतान लोकल अर्बन बॉडी के पेंशनरों को 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के आधार पर अन्य विभागों की तरह पेंशन दी जाए तथा उन्हें नगर पालिका अधिनियम सर्विस एक्ट के तहत निर्देशक शहरी विकास विभाग के द्वारा पेंशन दी जाए इसके अतिरिक्त पथ परिवहन निगम के पेंशनरो को दी जाने वाली मासिक पेंशन का स्थाई समाधान करने के लिए 2 अक्टूबर 1974 की अधिसूचना को रद्द कर पूर्व की स्थिति को बहाल किया जाए या पथ परिवहन निगम को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में मर्ज किया जाए तथा उन्हें भी राज्य के अन्य पेंशनरो के साथ सभी वित्तीय लाभ समय पर दिए जाएं तथा गठित की गई संयुक्त संघर्ष समिति के लिए प्रदेश स्तर पर जेसीसी का गठन किया जाए तथा सरकार वार्ता के लिए आमंत्रित करें।
    प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश गर्ग. आर पी जोशी,राजेश जोशी, राकेश शर्मा, सोहन लाल शर्मा व गोपाल शर्मा आदि पेंशनर उपस्थित रहे।

  • स्वतंत्रता दिवस पर सरकार से पेंशनरों के वित्तीय लाभ देने की मांग।

    स्वतंत्रता दिवस पर सरकार से पेंशनरों के वित्तीय लाभ देने की मांग।


    कुनिहार
    प्रदेश पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के धनी राम तनवर संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार एवं श्यामलाल ठाकुर सतपाल शर्मा जसबीर सिंह संत राम चंदेल पतराम दीपराम ठाकुर नागेंद्र ठाकुर नेकीराम वेद ठाकुर पुष्पा सूद निर्मल ठाकुर प्रेम कंवर विनोद कुमार दिला राम श्याम लाल भाटिया चमन लाल धर्म सिंह ठाकुर रतिराम शर्मा बीना देवी जीत सिंह व समस्त कार्यकारिणी ने अपने संयुक्त बयान में सुखविंदर सिंह ठाकुर माननीय मुख्यमंत्री से मांग उठाई है,कि उन्हें अपनी घोषणाओं का मान सम्मान रखना चाहिए जबकि उन्होंने पेंशनरों के कुछ वित्तीय लाभ की घोषणा विधानसभा के अंदर की थी मगर आज तक उस 3% डीए का नोटिफिकेशन भी सरकार द्वारा ना किया गया जो बड़े दुख‌ की बात है मुख्यमंत्री जैसे पद पर आसीन व्यक्ति को तो ऐसी घोषणाएं नहीं करनी चाहिए जो झूठी निकले पुलिस पेंशनर भी इस आपदा की घड़ी में चिंतित है जहां प्रदेश में लाखों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है वह सैकड़ो लोगों ने अपने घर बार जगह जमीन मकान सब इस आपदा में खो दिया मगर मुख्यमंत्री महोदय को यह भी सोचना चाहिए कि जो पेंशनर अपने अंतिम अवस्था में गंभीर बीमारियों से पीड़ित है और जिन्हें इस वक्त अपना इलाज करवाने के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं लेकिन उनके मेडिकल बिल भी ढाई साल से नहीं दिए जा रहे हैं क्या वह भी आपदा में नहीं है। संगठन मुख्यमंत्री महोदय से पुरजोर मांग करती है कि वह इस 15 अगस्त की स्वतंत्रता दिवस पर अपनी घोषणा पूरी करें और जल्दी से इस तीन परसेंट डी ए जो घोषणा के अनुसार दिया जाना है उसका नोटिफिकेशन जारी करें और सालों से पेंडिंग पड़े मेडिकल बिलों का जल्दी से जल्दी जिला को बजट देकर उन्हें प्रदान करें ताकि जो पेंशनर मेडिकल बिल न मिलने के कारण अपना सही इलाज नहीं करवा पा रहे हैं और अपनी जिंदगी के अंतिम दिन गिन रहे हैं उनके बारे तो सोचे और उनकी इस कठिनाई को दूर करें जिन्होंने अपनी पुलिस की नौकरी के समय अपनी जवानी के 30 40 साल प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगाए हैं। संगठन आशा करती है की आप अपने इस उच्च पद की गरिमा को कायम रखते हुए हमारी इन उपरोक्त मांगों को जल्दी से प्रदान करेंगे क्योंकि सरकार को प्रदेश का हित की सोच के साथ उन पेंशनरों के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए जो अपने बीतिय लाभ के इंतजार करते हुए अपने उम्र के अंतिम पड़ाव में बैठे हैं।

  • अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था पहुंची मटेरनी के क्यारी में दिनेश के घर,परिजनों से पूछा कुशलक्षेम

    अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था पहुंची मटेरनी के क्यारी में दिनेश के घर,परिजनों से पूछा कुशलक्षेम

    अर्की

    अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था के सदस्य अर्की विधानसभा क्षेत्र की मटेरनी पंचायत के क्यारी गांव में पहुंचकर स्वर्गीय दिनेश कुमार के परिवार से जाकर मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर ने बताया की दिनेश कुमार एक गरिब परिवार से सम्बन्ध रखता था और पेशे से ड्राइवर था जोकि ट्रक चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। दिनेश कुमार के परिवार में उसकी बूढ़़ी मां, पत्नी और छोटी बेटियां है जो अभी स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहीं है। लगभग एक महिने पहले गाड़ी में ही दिनेश कुमार का हृदय गति रूकने के कारण देहांत हो गया था। दिनेश कुमार ट्रक चलाकर परिवार की आजीविका और परिवार की अन्य जरूरते पूरी कर रहा था परन्तु देहांत होने की वजह से मानो परिवार एक जगह ठहर सा गया हो। जिसको देखकर उसके परिवार की सहायता के लिए संस्था आगे आई। महेन्द्र ठाकुर ने बताया कि संस्था ने स्वर्गीय दिनेश कुमार के परिवार का कुशलक्षेम जानकर परिवार को राशन और 5100 रू की सहायता राशी प्रदान की व भविष्य में भी अन्य प्रकार की सहायता करने का भी परिवार को आश्वासन दिया। संस्था के मुख्य सलाहकार बालक राम शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय दिनेश कुमार घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था जिसके देहांत के बाद परिवार में आय का साधन नहीं रहा जिस कारण परिवार की स्थिति दंयनीय है। संस्था ने समाज के सभी सक्षम लोगों से अपील की है कि इस परिवार की सहायता के लिए आगे आएं, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें। मानवीय संवेदना से प्रेरित इस प्रयास की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। इस मौके पर संस्था के संगठन मंत्री संतोष शुक्ला, सचिव मदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, मीडिया व प्रैस सचिव आसिफ चौधरी, संस्था के सदस्य राम जी वर्मा और हरिराम ठाकुर जी साथ मौजूद रहे।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    11-08-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन कार्यों में सफलता देने वाला रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। परिवार का समर्थन मिलेगा और घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। मनचाही वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: केसरी

    वृष
    11-08-2025

    ♉ वृषभ :

    सोमवार को मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। साझेदारी के कामों में लाभ होगा। ध्यान और योग लाभदायक रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    मिथुन
    11-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन रिश्तों को संवारने का है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। पढ़ाई में मन लगेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    कर्क
    11-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं। सेहत सामान्य रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: मोती श्वेत

    सिंह
    11-08-2025

    ♌ सिंह :

    आपका आत्मविश्वास और साहस आज चरम पर रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। नए विचारों से लाभ होगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों में सफलता संभव है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    कन्या
    11-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। किसी करीबी से मनमुटाव संभव है। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों से सुखद समाचार मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हरा

    तुला
    11-08-2025

    ♎ तुला :

    सोमवार का दिन नई शुरुआत का है। किसी रुकी योजना को फिर से आरंभ कर सकते हैं। करियर में उन्नति के योग हैं। किसी बुज़ुर्ग से मार्गदर्शन मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

    वृश्चिक
    11-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी होगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर सजग रहें। परिवार में किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आत्मनियंत्रण से समस्याएं दूर होंगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    धनु
    11-08-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पुराने मित्र से संपर्क होगा। कार्यक्षेत्र में सुधार के संकेत हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    मकर
    11-08-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। घरेलू विवादों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी

    कुंभ

    11-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। परिवार में स्नेह और सहयोग बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला

    मीन
    11-08-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन धन-लाभ का संकेत दे रहा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी से उपहार मिल सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला

  • शिमला के बिशप कॉटन स्कूल के तीन छात्रों की सुरक्षित बरामदगी

    शिमला

    शिमला पुलिस ने बिशप कॉटन स्कूल (BCS), शिमला के तीन 11 वर्षीय छात्रों—अंगद (कुल्लू), हितेंद्र (मोहाली), और विदांश (करनाल)—को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ये छात्र 9 अगस्त को स्कूल से लापता हो गए थे।

    बरामदगी का विवरण:�छात्रों को कोटखाई के चैथला गाँव से बरामद किया गया। चैथला निवासी सुमित सूद को हिरासत में लिया गया है। इनपुट एक संदिग्ध वाहन से प्राप्त हुआ, जिसने जांच को दिशा दी।जिसे शिमला पुलिस के सघन प्रयास और छह घंटे के अथक परिश्रम के बाद वाहन और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया ।इस पूरे अन्वेषण को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिक नवदीप सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया । इसमें मुख्यत सभी शहर के अधिकारी और थाना प्रभारी न्यू शिमला , सीसीटीवी टीम तथा डीसीआरबी टीम की भूमिका रही । पूर्व की भाँति स्पेशल टीम ने आपराधिक अन्वेषण में अपनी दक्षता और शानदार अनुभव का परिचय दिया है।।

    जांच की स्थिति:�अपहरण का मामला – एफ आई आर संख्या- 20/25 , पुलिस थाना – न्यू शिमला , धारा 137B) दर्ज है। जांच जारी है, जिसमें सीसीटीवी, फोन रिकॉर्ड और कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से कॉल शामिल हैं।

    जारीकर्ता- एसएसपी शिमला

  • राजदरबार कुनिहार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास ने सुनाया कथा का महत्व

    राजदरबार कुनिहार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास ने सुनाया कथा का महत्व


    कुनिहार
    श्री राम लीला जन कल्याण समिति द्वारा प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर कुनिहार के राजदरबार प्रांगण में श्रीमद् भागवत महा पुराण कथा के प्रथम दिवस बाल व्यास सुश्री स्मृति भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि वेदों का सार युगो-युगो से मानव जाति तक पहुंचता रहा है। भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए कथा व्यास ने बताया कि श्रीमद्भागवत अर्थात जो श्री से युक्त है। श्री अर्थात चैतन्य,सौंदर्य, ऐश्वर्य। उन्होंने ने कहा कि यह एक ऐसी अमृत कथा है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। राजा परीक्षित ने स्वर्ग अमृत की बजाय कथामृत की ही मांग की। कथा के दौरान उन्होंने वृंदावन का अर्थ बताते हुए कहा कि वृंदावन इंसान का मन है कभी-कभी इंसान के मन में भक्ति भाव जागृत होती है परंतु वह जागृति स्थाई नहीं होती इसका कारण यह है कि हम ईश्वर की भक्ति तो करते हैं पर हमारे अंदर वैराग्य व प्रेम नहीं होता। इसलिए वृंदावन में जाकर भक्ति देवी तो तरूणी हो गई पर उसके पुत्र ज्ञान और वैराग्य अचेत और निर्बल पड़े रहते हैं। उनमें जीवंतता और चैतन्यता का संचार करने हेतु नारद जी ने भागवत कथा का ही अनुष्ठान किया। जिसको श्रवण करके वह पुनः जीवंत और सफल हो उठे। क्योंकि व्यास जी कहते हैं कि भागवत कथा एक कल्प वृक्ष की भांति है जो जिस भाव से कथा श्रवण करता है वह उसे मनोवांछित फल देती है। यह निर्णय हमारे हाथों में है कि हम प्रभु से संसार की मांग करते हैं या करतार की। कथा के दौरान संगीत मंडली ने सुमधुर भजनों का गायन किया। कथा का समापन पावन आरती के साथ किया गया। वहीं इस मौके पर श्री राम लीला जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश जोशी सहित समिति के सदस्यों व सैकड़ों महिलाओं ने श्रीमद भागवत कथा का रस पान किया।

  • सोलन पब्लिक स्कूल, सोलन ने ‘समन्वय’ अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का किया आयोजन

    सोलन पब्लिक स्कूल, सोलन ने ‘समन्वय’ अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का किया आयोजन

    सोलन

    सोलन पब्लिक स्कूल, सोलन ने 8 अगस्त 2025 को ‘समन्वय’ अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता सोलन पब्लिक स्कूल सोलन पिछले कुछ वर्षों से लगातार करता आ रहा है। इस अवसर पर सोलन ज़िला के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया। इस विद्यालय प्रतियोगिता में सुर-संगम, क्रिएटिव डांस, ग्रेट डिबेटर, वन एक्ट प्ले और टाइनी फैशनिस्टा जैसी प्रतियोगिताएँ सम्मिलित थीं।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा उपनिदेशक गोपाल चौहान ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं व विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी दिया।

    इस अवसर पर अजय राजपूत, सुरेश कुमार, पवन कुमार, श्री राजीव सूद, डॉ. के. के रैंना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और निर्णायकों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की।

    विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —
    • सुर संगम समूह गान (जूनियर वर्ग)

    1. डगशाई पब्लिक स्कूल — प्रथम स्थान
    2. आइशर स्कूल परवाणू — द्वितीय स्थान
    3. टैगोर वनस्थली कुठार — तृतीय स्थान
      • सुर संगम समूह गान (सीनियर वर्ग)
    4. आइशर स्कूल परवाणू — प्रथम
    5. बी. एल. स्कूल मॉल रोड सोलन — द्वितीय
    6. डग शाई पब्लिक स्कूल — तृतीय
      • डायनेस्टी ऑफ़ डांस (जूनियर वर्ग)
    7. सोलन पब्लिक स्कूल — प्रथम
    8. डगशाई पब्लिक स्कूल — द्वितीय
    9. टैगोर वनस्थली कुठार — तृतीय
      • डायनेस्टी ऑफ़ डांस (सीनियर वर्ग)
    10. सोलन पब्लिक स्कूल — प्रथम
    11. टैगोर वनस्थली कुठार — द्वितीय
    12. डगशाई पब्लिक स्कूल — तृतीय
      • ग्रेट डिबेटर
    13. डगशाई पब्लिक स्कूल — प्रथम
    14. आइशर स्कूल परवानू — द्वितीय
    15. सेंट लुक्स स्कूल सोलन– तृतीय • टाइनी फैशनिस्टा
    16. आइशर स्कूल — प्रथम
    17. सेंट लुक्स स्कूल सोलन — द्वितीय
    18. सोलन पब्लिक स्कूल — तृतीय

    समन्वय प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफ़ी डगशाई पब्लिक स्कूल ने जीती।

    विद्यालय की प्रबंधन निदेशिका प्रीति कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, क्षमता विकास और सहयोग की भावना का निर्माण करना है।

    मुख्य अतिथि गोपाल चौहान ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रीति कुमार ने सभी उपस्थित अतिथियों और विद्यालयों का धन्यवाद किया।