कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
राखी के पश्चात गुगा महाराज की छड़ी यात्रा आरम्भ हो गई है।गुगा नवमी तक इस यात्रा में गुगा महाराज के भक्त गांव गांव तक छड़ी के साथ पैदल चल कर गुगा महाराज के सुंदर गीत सुनाते हुए यात्रा करते है।इस दौरान रात्रि में गुगा महाराज का डेरा भी लगता है व पूरी रात गुगा जी महाराज के भजन का आनन्द लिया जाता है।इस दौरान इन टोलियों द्वारा इकठ्ठा हुए धन,आटा ,गुड़ सहित अन्य खाद्य पदार्थो से गुगा नवमी पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।कुनिहार क्षेत्र में भी नरेश कुमार की अगुवाई में एक स्थानिय टोली गुगा जी महाराज के सुंदर गीतों को गुनगुनाती कुनिहार बाजार में छड़ी यात्रा के साथ निकली है।इस टोली द्वारा गुगा जी की जीवन गाथा का सुंदर गुणगान परंपरिक वाद्य यंत्रों व सुरताल के साथ किया जा रहा है
व लोग बहुत ही श्रद्धा व भक्ति भाव से गूगा जी महाराज के गीतों को सुनते है ।
बाइट:—नरेश कुमार
Month: August 2025
-

गुगा महाराज की छड़ी यात्रा चलेगी गुगा नवमी तक।
-

अंबुजा फाउंडेशन की ओर से पकोटी गांवों में किया गया वन महोत्सव का आयोजन ।
दाड़लाघाट
अंबुजा फाउंडेशन की ओर से गांव पकोटी में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण,हरियाली को बढ़ावा देने और जल स्रोतों के संरक्षण पर जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन खंड अधिकारी दाड़लाघाट सुदर्शन रहे, जिन्होंने पौधारोपण के महत्व और जलवायु संतुलन में वनस्पति की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीएवी अंबुजा स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर भावनात्मक भाषण प्रस्तुत किए और हर व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाने का आग्रह किया। अंबुजा फाउंडेशन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख संजय ने कहा अंबुजा फाउंडेशन सतत विकास,हरियाली और पर्यावरण संतुलन के लिए लगातार कार्य करता आ रहा है। ग्रामीणों और छात्रों की भागीदारी इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। स्प्रिंगशेड परियोजना के अध्यक्ष बाबू राम ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों,वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों की मरम्मत जैसे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। इस आयोजन ने ग्रामीणों,किसानों और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और भी मजबूत किया।इस अवसर पर कुल 60 किसानों ने भाग लिया।
-

सावन के चौथे सोमवार को शिव तांडव गुफा कुनिहार में होगा भव्य धार्मिक महोत्सव
कुनिहार
सावन मास की पवित्रता और शिव भक्ति की आभा में नहाया चौथा सोमवार इस बार अनादिकालीन शिव तांडव गुफा, कुनिहार के लिए विशेष बनने जा रहा है। गुफा विकास समिति व शंभू परिवार के सौजन्य से विशाल भंडारे और भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष राम रतन तंवर एवं उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर* ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा का निर्वाह नहीं, बल्कि शिव प्रेम और भक्ति की अनूठी अभिव्यक्ति है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और सभी शिवभक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भोले बाबा का पूजन-अर्चन, जलाभिषेक करें, भजन-कीर्तन में शामिल हों और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होने वाली भव्य शिव चौकी होगी, जिसमें हरिओम म्यूजिकल ग्रुप कालका के कलाकार अपनी मधुर आवाज़ और भक्ति सुरों से वातावरण को शिवमय कर देंगे। साथ ही हनी आर्ट ग्रुप धर्मपुर की ओर से आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी जो श्रद्धालुओं को दिव्य और अद्भुत अनुभव प्रदान करेंगी। -

युवा क्लब दाड़लाघाट की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
दाड़लाघाट
शिव मंदिर दाड़लाघाट में युवा क्लब दाड़लाघाट की पहली बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य तरुण ठाकुर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन करना था। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा क्लब दाड़लाघाट की नई कार्यकारिणी में प्रधान कर्मचंद चौधरी,उप प्रधान खगेश शर्मा,सचिव तनुज शुक्ला,कोषाध्यक्ष चेतन ठाकुर को बनाया गया। जबकि मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता,मुख्य सलाहकार राजत भार्गव,अंकित सेन,अभिषेक ठाकुर, कानूनी सलाहकार अजय ठाकुर को क्लब में शामिल किया गया।कार्यकारिणी सदस्य में हिमेश,हिमांशु,मोहित,उदित,मनोज कुमार बनाए गए। मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता ने बताया कि बैठक में क्लब को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए,जिसमें मासिक योगदान और सदस्यता शुल्क के बारे में चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य अपनी क्षमता अनुसार योगदान करेंगे। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई,जिसमें रक्तदान शिविर आयोजित करने,सामाजिक कार्य,साफ-सफाई अभियान और अन्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में विचार किया गया। आशीष गुप्ता ने बताया कि सभी ने क्लब के विकास और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए। बैठक के अंत में क्लब के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। बैठक में मनु पंवर,तरुण ठाकुर,हिमांशु,हिमेश,मनोज,उदित,मोहित शर्मा,मधव ठाकुर,विशाल वर्मा सहित कई अन्य सक्रिय युवा सदस्य मौजूद रहे।
-

कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़े अपना सम्पूर्ण राशिफल
राशिफल (भार्गव)
मेष
10-08-2025♈ मेष :
रविवार का दिन नई ऊर्जा लेकर आएगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभ देगा। नए संपर्क भविष्य में काम आएंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: लाल
वृष
10-08-2025♉ वृषभ :
आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाने का है। काम और परिवार के बीच तालमेल ज़रूरी रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। मनोबल ऊँचा रहेगा लेकिन क्रोध से बचें। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। पेट संबंधी परेशानी से बचें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: सफेद
मिथुन
10-08-2025♊ मिथुन :
रविवार को मित्रों और परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव संभव है। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: हरा
कर्क
10-08-2025
♋ कर्क :
किसी पुराने परिचित से लाभ की संभावना है। आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, जिससे सम्मान भी मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की सलाह लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते हैं। माता से विशेष स्नेह मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: मोरपंखी
सिंह
10-08-2025♌ सिंह :
यह दिन आत्मबल से भरा रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी और समाज में सम्मान प्राप्त होगा। बुजुर्गों की सेवा से मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
कन्या
10-08-2025♍ कन्या :
रविवार को आत्मनिरीक्षण का समय मिलेगा। कोई पुरानी योजना फिर से शुरू कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, खानपान पर ध्यान दें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नौकरी में कोई नया ऑफर मिल सकता है। आलस्य से दूर रहें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: भूरा
तुला
10-08-2025♎ तुला :
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सृजनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। संतान की उन्नति से प्रसन्नता मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
वृश्चिक
10-08-2025♏ वृश्चिक :
आज किसी नई जिम्मेदारी को संभालना पड़ सकता है। संयम और धैर्य से ही सफलता संभव है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन समाधान मिल जाएगा। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: लाल
धनु
10-08-2025♐ धनु :
रविवार को लंबी यात्रा या धार्मिक स्थल की योजना बन सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। पिता से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
मकर
10-08-2025♑ मकर :
मकर राशि के जातकों को आज काम और घर दोनों क्षेत्रों में सजग रहना होगा। आलस्य से कार्यों में देरी हो सकती है। छोटी यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा लेकिन वाद-विवाद से बचें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: स्लेटी
कुंभ
10-08-2025
♒ कुंभ :
रविवार को घरेलू कामों में व्यस्तता रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आज कोई बड़ी ज़िम्मेदारी निभा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। खानपान में संयम रखें। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: आसमानी
मीन
10-08-2025♓ मीन :
मीन राशि के लिए यह दिन भावनात्मक रूप से सशक्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। धन लाभ के अच्छे योग हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से खुशी होगी। घर में धार्मिक कार्य संभव है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: नीला
-

जन्माष्टमी पर्व पर कुनिहार में होने वाली भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ ।बाल व्यास स्मृति भारद्वाज अपनी मधुर वाणी से करेगी भागवत कथा का बखान ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से जन्माष्टमी पर्व होने वाली भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार शाम कलश यात्रा से हुआ ।इस दौरान रामलीला जन कल्याण समिति के सभी सदस्य व क्षेत्र की महिलाओं ने बाल व्यास स्मृति भारद्वाज व भागवत पुराण का स्वागत सिविल हॉस्पिटल के पास विधिवत पूजा अर्चना से किया ।इस दौरान सभी ने कलश यात्रा सिविल हॉस्पिटल के पास से निकाल का कुनिहार बाज़ार होते हुए कथा स्थल प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर के पास राज दरबार परिसर पहुंची ।कलश स्थापना के पश्चात सभी ने भजन कीर्तन किया ।
जन्माष्टमी पर्व पर श्रीमद् भागवत कथा 10 से 16 अगस्त तक नित्य दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
रामलीला जन कल्याण समिति प्रधान रितेश जोशी ने कुनिहार जनपद के सभी कथा प्रेमियों से जन्माष्टमी पर्व पर होने वाली कथा श्रवण करने का आग्रह किया है ।समिति द्वारा इस बार जन्माष्टमी को आकर्षक व धूमधाम से मनाने के लिए विशेष तैयारियाँ की है ।15 अगस्त को भगवान कृष्ण जन्म को पर भव्य झांकियों द्वारा भव्य वि स्मरणीय बनाया जाएगा ।16 अगस्त को दंही हांडी प्रतियोगिता आयोजित होगी ।भागवत कथा को पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा । -

बरसाती पानी से हुआ सेब बागवान को नुकसान
विनोद खाची कुमारसैन
उपमंडल कुमारसैन के तहत् ओडी कोटगढ़ संपर्क मार्ग गांव कनार के कुई नाला के पास सड़क के पास कलवट न होने से भारी बरसात का सारा पानी एक बागवान के सेव के बगीचे में जा घुसा। जिसे बागवान को काफी नुक़सान का सामना करना पड़ा। बता दें कि बीते दिन भारी बरसात से जहां लोकनिर्माण विभाग की सड़क को काफ़ी नुकसान हुआ, वहीं संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पर कलवट न होने से बरसात का सारा पानी सेब के बग़ीचे में गिरा। बरसात से प्रभावित बागवान प्रशोतम ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार लोकनिर्माण विभाग मंडल कुमारसैन को अवगत कराया कि सड़क पर कलवट लगाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसे काफ़ी हद तक लोकनिर्माण विभाग मंडल कुमारसैन की लापरवाही करार दिया गया है। बीते वर्ष भी उन्होंने सड़क पर कलवट लगाने के लिए लोकनिर्माण विभाग मंडल से गुहार लगाई। -

नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
दाड़लाघाट
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वाधान में और अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के दिशा निर्देश के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतू एक पहल नशे से मुक्त स्वस्थ जीवन और स्वस्थ व्यवहार को प्रेरित करने के लिए कार्यकम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एचआर क्लस्टर हेड अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दिग्विजय शर्मा,हेल्थ सुपरवाइजर मीना शर्मा,प्रधानाचार्य डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन अनुपल सागर,सीएचओ किरण गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव और लघु नाटिका का मंचन किया और एक रैली भी भी निकाली। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। दिग्विजय शर्मा ने अपने संबोधन भाषण में नशे से होने वाली शारीरिक और मानसिक स्वास्थ पर चर्चा किया। मीना शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के कई प्रकारों की चर्चा किया,तम्बाकू का सेवन, मदिरापान,गुटखा,अफीम,चिट्ठा इत्यादि से होने वाली गम्भीर व्यक्तिगत,सामाजिक और पारिवारिक हानि की विस्तृत चर्चा किया। प्रधानाचार्य अनुपल सागर ने कहा कि एक पहल कार्यकम का उद्देश्य यह है कि बच्चों में सही आदतों का निर्माण उन्हें स्वस्थ जीवन जीने की शैली को बढ़ता है जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है। उप प्रधानाचार्य हरदीप सिंह,सुरेंद्र कुमार,कल्पना राणा और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट से संजय शर्मा,अजीत कुमार सिंह और नीलम ठाकुर उपस्थित रहें।
-

स्वयंसेवियों को दी गयी प्राथमिक चिकित्सा ट्रेंनिग व जानकारी
दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस एवं जिला रेड क्रॉस शाखा के संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पैटर्न लेखराज कौशिक,स्टेट कॉर्डिनेटर वीरेंद्र बिष्ट व लीडिंग फायरमैन कुलदीप कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में स्वयंसेवियों को प्राथमिक चिकित्सा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्वयंसेवियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संदर्भ में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त हृदयाघात के समय दी जाने वाली सी पी आर ट्रीटमेंट भी स्वयंसेवियों को सिखाई गई। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने इस मौके पर राज्य युवा रेड क्रॉस सोसायटी के सभी सदस्यों का स्वागत किया। रेड क्रॉस की प्रभारी सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी मुख्य रूप से मानव कल्याण से जुड़ी है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में जन सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी के सभी स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।
-

अर्की कल्याण संस्था ने बाघल होटल दाड़लाघाट को निजी क्षेत्र में लीज पर देने के निर्णय पर रोक लगाने की उठाई मांग
दाड़लाघाट
अर्की कल्याण संस्था की कार्य समिति ने बाघल होटल दाड़लाघाट को निजी क्षेत्र में लीज पर देने के निर्णय पर रोक लगाने की मांग उठाने का निर्णय लिया है। अर्की कल्याण संस्था के सयोंजक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बाघल होटल दाड़लाघाट का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है और इसे निजी क्षेत्र में देने से इसका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। संस्था प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर रोक लगाने के लिए प्रदेश के राज्यपाल को शीघ्र ही एक ज्ञापन सौप ने जा रहीं हैं जिसमें संस्था की ओर से दिए जाने वाले ज्ञापन में इस होटल् के भौगोलिक,व्यवसायिक,धार्मिक और भावनात्मक कारणों को शामिल किया है। संस्था उनसे आग्रह करेगी कि इस होटल को पर्यटन विकास निगम के नियंत्रण में ही रखा जाए। अर्की कल्याण संस्था के सयोंजक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बाघल होटल शिमला से 40 किमी दूरी पर दाड़लाघाट में स्थित है और इसका निजी क्षेत्र में जाने से शिमला से सुंदर नगर और बिलासपुर तक कोई भी निगम का होटल नहीं रहेगा। होटल की अनदेखी और रखरखाव की कमी के कारण आय प्रभावित हुई है,जिसमें गत 1996 के बाद से कोई प्रभावी कार्य नहीं हुआ है। बाघल रियासत के ईष्ट देवी-देवताओं के मूल स्थान और बाघल नाम की विरासत को निगम के नियंत्रण में ही रखा जाना चाहिए। दाड़लाघाट में एशिया के सबसे बड़े अंबुजा सीमेंट उद्योग और अन्य उद्योगों के कारण इस होटल की आय बढ़ने की संभावनाएं हैं। ठाकुर का कहना है कि होटल के विस्तारीकरण के लिए मैरिज हॉल के निर्माण से आय में भारी इजाफा हो सकता था,लेकिन निगम ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बे साइड एमीनीटी होटल का अनावश्यक बोझ बाघल होटल पर है,जिसमें घाटे का मुख्य कारण है। वर्ष 2019 में इस होटल की वार्षिक आय लगभग 95 लाख थी,जो घटते-घटते मार्च 2025 तक 85 लाख हो गई। होटल की जर्जर हालत और अभी भी इस भवन की छतों से अन्दर बारिश का पानी टपकता है,जो इस होटल की आय को प्रभावित करता है। इन सीमेन्ट उद्योगों में परिवहन,सरकारी सभाओं की सम्भावित बैठकों,इनके लिए ट्रांसपोर्ट बीमा कम्पनीयों, ट्रासंपोर्ट जगत से जुड़े टाटा मोटर,अशोका लेलैंड,भारतबैज महेन्द्रा सहित सभी बड़ी कम्पनीयों के बड़े अधिकारी भी अपने व्यवसाय के संबंध में दाड़लाघाट तथा आस-पास आते रहते हैं और इसी होटल में रुकना चाहते हैं। परन्तु होटल की जर्जर हालत के कारण नहीं रूक पाते हैं जोकि आय को प्रभावित करता है। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उच्च वेतनमान वाले कर्मचारियों की नियुक्ति के कारण भी होटल की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। अर्की कल्याण संस्था के सयोंजक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जल्द ही राज्यपाल से मिलकर अनुरोध करेंगे कि वे हिमाचल प्रदेश सरकार को इस निर्णय को वापस लेने और बाघल होटल को पर्यटन विकास निगम के अधीन ही संचालित करें।