अर्की
अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत बलेरा के सुभाष युवा क्लब करोली के युवाओं को युवा नेता व स्थानीय बीडीसी सदस्य शशिकांत गौतम द्वारा क्रिकेट किट और जर्सी प्रदान की गई।
युवा क्लब के प्रधान भुपेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल गतिविधियों के लिए सुभाष युवा क्लब करोली ने स्थानीय बीडीसी सदस्य शशिकांत गौतम के समक्ष क्रिकेट किट और जर्सी की मांग रखी गई थी।
युवाओं द्वारा रखी गई इस मांग को बीडीसी सदस्य शशिकांत गौतम ने पूरा किया है। उन्होंने युवा क्लब की ओर से क्रिकेट किट और जर्सी प्रदान करने के लिए बीडीसी सदस्य शशिकांत गौतम का आभार व्यक्त किया है।
वहीं स्थानीय बीडीसी सदस्य शशिकांत गौतम ने कहा कि वह समय-समय पर युवाओं को खेल गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करने का कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। आज का युवा चिट्टे जैसे जानलेवा नशे की गिरफ्त में आ रहा है, जो देश और समाज के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि यदि युवा खेल गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे तो वह नशे से दूर रहेंगे जिससे वह स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।
इस दौरान युवा क्लब के प्रधान भुपेंद्र, उप प्रधान संदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष मदन ठाकुर, सोनी, लक्की, देवेन्द्र, तरुण, भीम चंद, चुनीलाल, यशपाल, राकेश मौजूद रहे।
Month: August 2025
-

अर्की के करोली (बलेरा) क्लब को मिली क्रिकेट किट और जर्सी।
-

कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
राशिफल (भार्गव)
मेष
09-08-2025♈ मेष :
आज आपकी नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी और टीम आप पर भरोसा जताएगी। पुराने प्रोजेक्ट में गति आएगी। घरेलू मामलों में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। छात्रों के लिए दिन प्रगतिशील है। सेहत में सुधार दिखेगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल
वृष
09-08-2025♉ वृषभ :
आज किसी पुराने मित्र से संपर्क लाभकारी रहेगा। व्यापारिक फैसलों में तेजी लाएं, लाभ होगा। धन निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से कोई खास सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
मिथुन
09-08-2025♊ मिथुन :
नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। खानपान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: नीला
कर्क
09-08-2025♋ कर्क :
आज पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। किसी रिश्तेदार से उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है – आराम लें।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: सिल्वर
सिंह
09-08-2025♌ सिंह :
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने कामों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। कोई अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। सेहत उत्तम रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: नारंगी
कन्या
09-08-2025♍ कन्या :
आज का दिन योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए उत्तम है। नौकरी में मनचाही सफलता मिलेगी। बॉस आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: आसमानी
तुला
09-08-2025♎ तुला :
आज आप अपनी बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल से सभी को प्रभावित करेंगे। लव लाइफ में मिठास रहेगी। दफ्तर में आपकी योजनाएं स्वीकृत हो सकती हैं। नया कार्यभार सौंपा जा सकता है। निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
वृश्चिक
09-08-2025♏ वृश्चिक :
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सूझबूझ से काम लें। परिवार में किसी सदस्य से बहस हो सकती है, संयम रखें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें – खासकर पेट संबंधी समस्या से बचें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: मैरून
धनु
09-08-2025
♐ धनु :
धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को नए ग्राहक मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन उपयुक्त है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पेट संबंधी विकार संभव है – संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: पीला
मकर
09-08-2025
♑ मकर :
आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। उच्च पदाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। पुराने मित्र से भेंट लाभदायक रहेगी। निवेश करने का यह उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: ग्रे
कुंभ
09-08-2025♒ कुंभ :
आज आपकी कल्पनाशक्ति आपको नई दिशा दे सकती है। लेखक, कलाकार और डिजाइन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। करियर में उन्नति संभव है। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में नयापन आएगा। पेट या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है – डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: नीला
मीन
09-08-2025♓ मीन :
आज दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आय भी संतुलन बनाए रखेगी। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हरा
-

हमीरपुर सम्मेलन में इंद्रपाल शर्मा बने प्रदेश संघर्ष समिति के महासचिव।भारतीय राज्य पेंशनर संघ सोलन ने दी बधाई।
कुनिहार
हमीरपुर में आयोजित प्रदेश के 11 प्रमुख पेंशनर संगठनों के राज्य स्तरीय संयुक्त सम्मेलन में हिमाचल पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। इस समिति में जिला सोलन से भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा को सर्वसम्मति से महासचिव नियुक्त किया गया।
इंद्रपाल शर्मा को यह जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय राज्य पेंशनर संघ, जिला सोलन के पदाधिकारियों और विभिन्न इकाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी. शर्मा, महासचिव धनीराम, कुनिहार इकाई के अध्यक्ष आर. पी. जोशी, सचिव ओम प्रकाश गर्ग, अर्की इकाई के अध्यक्ष देवी रूप, सचिव आर. आर. वर्मा, दाड़लाघाट यूनिट के अध्यक्ष मनोज कुमार, रामशहर इकाई के अध्यक्ष भाग सिंह, जयनगर इकाई के अध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर, सचिव हरदेव महाजन, नंदलाल शर्मा, हरदेव ठाकुर, परिवहन संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, बिजली बोर्ड के जगदीश चंदेल, पुलिस संघ के ओम प्रकाश गर्ग, कुनिहार से सुशील कुमार, भवानी शंकर, राजेश जोशी, भगवान सिंह, हरिदास, सतपाल और गोपाल कृष्ण सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे।
जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर ने कहा कि इंद्रपाल शर्मा पिछले काफी समय से प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे थे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की प्रमुख संस्थाओं की एकजुटता से यह संयुक्त संघर्ष समिति गठित हुई है। यह समिति पेंशनरों की मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष रखेगी और उनके अधिकारों के लिए एक बैनर तले संघर्ष करेगी। -

कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
राशिफल (भार्गव)
मेष
08-08-2025♈ मेष :
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। मनोबल ऊंचा रहेगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: लाल
वृष
08-08-2025♉ वृषभ :
आज का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता निश्चित है। किसी बात को लेकर मन में दुविधा रह सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
मिथुन
08-08-2025♊ मिथुन :
आज का दिन काफी रचनात्मक रहेगा। कला, लेखन, संगीत या डिजाइन से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापारियों के लिए लाभकारी सौदे हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: हरा
कर्क
08-08-2025♋ कर्क :
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर को लेकर कुछ अहम निर्णय लेने पड़ सकते हैं। घर-परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोंकझोंक संभव है, लेकिन शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। निवेश सोच-समझकर करें। छात्रों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: सफेद
सिंह
08-08-2025♌ सिंह :
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: नारंगी
कन्या
08-08-2025♍ कन्या :
आज का दिन आत्मनिरीक्षण के लिए अच्छा है। पिछले समय की गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और बुद्धिमानी से सब संभाल लेंगे। परिवार में कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में समझदारी रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: भूरा
तुला
08-08-2025♎ तुला :
आज के दिन आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में नई संभावनाएं बन सकती हैं। व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है। दोस्तों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चों पर थोड़ी निगरानी रखें।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: क्रीम
वृश्चिक
08-08-2025♏ वृश्चिक :
आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन आप अपनी कड़ी मेहनत से सभी बाधाओं को पार करेंगे। कोई पुराना विवाद हल हो सकता है। संतान को लेकर थोड़ी चिंता संभव है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: स्लेटी
धनु
08-08-2025♐ धनु :
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी या व्यापार में उन्नति के अवसर बनेंगे। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लाभ देगा। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: पीला
मकर
08-08-2025♑ मकर :
आज आपके काम की सराहना होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। बच्चों की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: नीला
कुंभ
08-08-2025♒ कुंभ :
आज आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पुराने संपर्क आज उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर खानपान में।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: सफेद
मीन
08-08-2025♓ मीन :
आज का दिन रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। कलाकारों और छात्रों को विशेष लाभ हो सकता है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में नयापन महसूस होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: हरा
-

11 अगस्त को न्यू बस स्टैंड के आस पास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति मेंटेनेंस कार्य के चलते रहेगी बाधित।
कुनिहार
विद्युत उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत विद्युत खंड कुनिहार के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि नए बस स्टैंड, 250 केवीए पुलिस चौकी ट्रांसफार्मर के पास पेड़ों/टहनियों की कटाई और उनकी मरम्मत एवं रखरखाव के कारण, उक्त ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दिनांक 11.08.2025 (सोमवार) को उक्त कार्य के पूरा होने तक बाधित रहेगी। जिसके कारण नए बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी इंजीनियर मोहिंदर सिंह चौधरी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल एचपीएसईबीएल कुनिहार द्वारा साझा की गई है और इससे प्रभावित सभी उपभोक्ताओं से उनके सहयोग की अपील की है । -

कुमारसेन महाविद्यालय में नशामुक्त भारत के तहत व्याख्यान का आयोजन
विनोद खाची कुमारसैन
राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में वीरवार को डॉक्टर संतोष शर्मा और प्रोफेसर लीना शर्मा के नेतृत्व में नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल अस्पताल कुमारसैन से डॉक्टर निवेदिता बतौर मुख्यातिथि व रिसोर्स पर्सन उपस्थित रही। गौर रहे कि कार्यक्रम का उद्वेश्य छात्रों को नशे के दोष प्रभाव तथा नशे से होने वाले नुकसानों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्यातिथि व रिसोर्स पर्सन रही डॉक्टर निवेदिता ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष प्रभाव व इसके बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा एक धीमी मौत है। उन्होंने कहा नशा एक स्वस्थ आदमी को भी अधमरा बना देती है। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं से आह्वाहन किया कि वे नशे जैसी जान लेवा बीमारी से दूर रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर वर्षा वर्मा ने चिकित्सक अधिकारी का महाविद्यालय आने और विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर वर्षा वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय कुमारसैन में समय समय पर नशे को लेकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में डॉक्टर संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने कि शपथ ग्रहण करवाई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे। -

चंडीगढ़ क्षेत्र की क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 का समापन ।समारोह में संजीव ठाकुर भारतीय कबड्डी के कोच ने कि शिरकत
कुनिहार
चंडीगढ़ क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन हुआ,जोकि पिछले तीन दिनों से पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार में चल रही थी ।प्रतियोगिता में संजीव ठाकुर कोच भारतीय कबड्डी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि को खेल मैदान में ले जाया गया जहां जम्मू कश्मीर-I और जम्मू कश्मीर-II के बीच फाइनल मैच चल रहा था। मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ जीतने के लिए प्रेरित किया।मैच के बाद, शीतल पेय और नाश्ते की व्यवस्था की गई और फिर समापन समारोह स्थल तक ले जाया गया।
जहाँ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल और पहाड़ी टोपी भेंट करके पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
जेएनवी बनिया देवी के विद्यार्थियों ने सुंदर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके बाद, विभिन्न समूहों से आए सभी अनुरक्षकों और मैच अधिकारियों को मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इसके बाद, मुख्य अतिथि संजीव ठाकुर और विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया, जहाँ विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न समूहों ने निम्नलिखित स्थान प्राप्त किए।- अंडर-14 में हिमाचल क्लस्टर उपविजेता
विजेता जम्मू-कश्मीर-II है। - अंडर-17 में पंजाब-II उपविजेता और विजेता जम्मू-कश्मीर-II है।
- अंडर-19 में जम्मू-कश्मीर-I उपविजेता और विजेता जम्मू-कश्मीर-II है।
जहाँ जम्मू-कश्मीर-II ने चंडीगढ़ क्षेत्र की क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 की समग्र चैंपियनशिप भी जीती।इसके बाद संजीव ठाकुर ने एक प्रेरक भाषण दिया जिसमें उन्होंने निजी जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को खेलों को करियर के रूप में चुनने और हानिकारक नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि नवोदय वह स्थान है जहाँ छात्र आत्म-निर्भरता सीखते हैं और कर्मचारियों द्वारा उनका समग्र विकास किया जाता है।
इसके बाद, प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को प्रेम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया और अपने व्यस्त कार्यक्रम से हमें इतना महत्वपूर्ण समय देने के लिए धन्यवाद भी दिया गया।
अंत में, विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य अनीता कंवर ने मुख्य अतिथि, मैच अधिकारी, कर्मचारियों और सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
- अंडर-14 में हिमाचल क्लस्टर उपविजेता
-

एस वी एन विद्यालय कुनिहार की छात्रा शगुन ने जमा दो की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश में 10 वाँ स्थान हासिल होने पर शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित।
कुनिहार
हिमाचल शिक्षा बोर्ड के जमा 2 के परीक्षा परिणाम में कुनिहार के एस वी एन विद्यालय की छात्रा शगुन ने प्रदेश भर में 10 वाँ स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के के लिए शिमला पीटर ऑफ में प्रदेश के दश जमा दो में टॉप टेन में रहे बच्चों को प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया। गौर रहे कि 2023 में 10 वीं की वार्षिक परीक्षा में भी शगुन ने प्रदेश भर में 10 वाँ स्थान हासिल किया था।टॉप टेन में जगह बनाने वाली एसवीएन कुनिहार की छात्रा शगुन ठाकुर ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। जहां शगुन पाल ने जमा 2 कक्षा में पूरे प्रदेश में दसवां स्थान व कुनिहार क्षेत्र में टॉप किया है।
शगुन ने 472/500,94.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले के साथ साथ कुनिहार क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। शगुन पाल से बातचीत में बताया कि उसने पांच से छह घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई की। जिसके चलते उसने यह मुकाम हासिल किया है।
शगुन ने बताया कि उसका सपना आई एस ऑफिसर बनना है। छात्रा ने इसका श्रेय अपने अधयापकों , अपनी माता बंधु पाल व अपने मित्रों को दिया है। शगुन ने बताया कि उसने बिना ट्यूशन के ही घर पर रहकर पढ़ाई की है। शगुन पाल का लक्ष्य एक आई एस बनकर लोगों की सेवा करना है। वहीं विद्यालय चेयर मैन टीसी गर्ग ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए शगुन पाल का बहुत बड़ा योगदान है जिसकी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है ।शगुन ने दसवीं कक्षा में भी प्रदेश में दशांवा स्थान हासिल कर विद्यालय, कुनिहार क्षेत्र व जिला का नाम रोशन किया था। वहीं शगुन की माता बंधु पाल ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।इसकी मेहनत व एस वी एन विद्यालय को इस उपलब्धि का श्रेय जाता है। वही विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग पुष्पा गर्ग ,विद्यालय प्रधानाचार्य पदमनाभम , रामेश्वर, गुरप्रीत बाजवा व विद्यालय स्टाफ ने इस उपलब्धि के लिए शगुन को शुभकानाएँ दी। -

दाड़लाघाट महाविद्यालय में स्तनपान सप्ताह का समापन समारोह हुआ आयोजित
दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वीरवार को स्तनपान सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय में विगत एक सप्ताह से वूमेन सेल के अंतर्गत स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। वूमेन सेल की प्रभारी सह आचार्य मार्गरेट सेबेस्टियन ने बताया कि इस दौरान वूमेन सेल ने स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। स्तनपान सप्ताह की शुरुआत पोस्टर मेकिंग से की गई। इसके साथ स्तनपान जागरूकता को घर घर तक पहुंचाने के लिए रैली का भी आयोजन किया गया। इसी के साथ राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के इक्कीस महाविद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय महाविद्यालय रामपुर की छात्रा रही जिसे एम्बेसडर ऑफ न्यू जेनरेशन का खिताब भी दिया गया। दूसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय कुमारसेन व तीसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय धामी की छात्रा रही।इसके अतिरिक्त स्तनपान पर शपथ ग्रहण भी करवाई गई। स्तनपान सप्ताह के समापन समारोह पर डॉ मीना शर्मा ने स्तनपान,न्यूट्रीशन व हेल्थी लाइफस्टाइल पर व्याख्यान दिया। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वुमेन सेल की प्रभारी और सदस्यों को सफल स्तनपान समारोह आयोजित करने पर बधाई दी। इसी के साथ अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को स्तनपान से जुड़े भ्रामकों को तोड़ कर इससे जुड़ी जागरूकता को घर घर तक पहुंचाने का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।
-

दाड़लाघाट महाविद्यालय में किया गया फ्रेशर पार्टी नवागमन कार्यक्रम का आयोजन
दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में फ्रेशर पार्टी नवागमन आयोजित की गई। इस समारोह में बतौर मुख्यतिथि प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने शिरकत की। प्रथम वर्ष के नवागंतुकों का स्वागत द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। समारोह की शुरूवात सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से की गई। इशिता और तनिषा ने मंच संचालक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गई। बीए प्रथम वर्ष से गीतांजलि को मिस फ्रेशर व बी कॉम प्रथम वर्ष से मिस्टर फ्रेशर मयंक गुप्ता बने। इसके इलावा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बेस्ट अटायर,बेस्ट पर्सनेलिटी व डांसिंग क्वीन जैसे टाइटल भी दिए गए। प्राचार्या ने मिस फ्रेशर को क्राउन व मिस्टर फ्रेशर को ब्रोच पहनाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी फ्रेशर्स को गिफ्ट देकर प्राचार्या ने सम्मानित किया। प्रचार्या डॉ रुचि रमेश ने नवागंतुकों का स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को अनुशासन और ईमानदारी से जीवन जीने का भी संदेश भी प्राचार्या ने दिया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण मौजूद रहे।