27/07/2024 4:57 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय :भीम सिंह ठाकुर

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो)

नया सवेरा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने अभी हाल ही में भाजपा के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक जसवा प्रागपुर विक्रम ठाकुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है! उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र में हमें सरकार और उसकी नीतियों का खंडन व विरोध करने का पूरा अधिकार होता है ,लेकिन जिस प्रकार से पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक विक्रम ठाकुर द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी के लिए किया गया वह बहुत ही निंदनीय है! भारतीय जनता पार्टी व इस के नेता जनता के जनादेश को भी सहन नहीं कर पा रहे हैं ,इसलिए आए दिन अभद्र टिप्पणियों पर उतर आए हैं व भाजपा के नेता लोकतंत्र के मर्यादाओं को भूल चुके हैं !ठाकुर ने कहा कि इन्हें अपनी भाषा शैली पर संयम व नियंत्रण नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की संस्कृति इन चीजों को कभी भी बढ़ावा नहीं देती है !

Leave a Reply