27/07/2024 8:02 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

रास्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ समुदाय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान।

[adsforwp id="60"]

कुनिहार अर्की आज तक (अक्षरेश शर्मा):-
विकास खण्ड कुनिहार जिला सोलन के सौजन्य से विकास खण्ड की समस्त पंचायतों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी के तहत 29 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सरयांज में महिला ग्राम संगठन बाड़ीधार,पट्टा व मनोल की महिलाओं द्वारा लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरुकता हेतुअभियां का संचालन किया गया।सामुदायिक संसाधन वक्ता चम्पा देवी द्वारा उपस्थित महिलाओं को लिंग भेदभाव पर शपथ दिलवाई । लड़के व लड़की में भेदभाव न करते हुए एक समान व्यवहार व शिक्षा देने बारे जागरूक किया ।इस दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। अनिल कुमार एरिया कॉर्डिनेटर विकास खण्ड कुनिहार ने जानकारी देते हुए बताया,कि लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरूकता अभियान 14 दिसम्बर से 11 जनवरी 2023 तक विकास खण्ड के अंतर्गत सभी पंचायतों में चलाया जायेगा।

Leave a Reply