27/07/2024 8:28 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की ) में धूमधाम से मनाया गया नववर्ष।

[adsforwp id="60"]

अर्की :- अर्की आज तक (ब्यूरो) :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) ने नूतन वर्ष 2023 का आगाज रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता जी ने की। मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात अंतर सदनीय
प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, एकलगान, समूह गान व लोकनृत्य प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया व नव वर्ष के इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मनाया। लोक नृत्य में कल्पना चावला सदन ने प्रथम स्थान, भगत सिंह सदन ने द्वितीय एवं महात्मा गांधी सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूह गान में कल्पना चावला सदन प्रथम, भगत सिंह सदन द्वितीय एवं सावित्रीबाई फुले तृतीय स्थान पर रहे। एकल गान में भगत सिंह सदन प्रथम, कल्पना चावला सदन द्वितीय एवं सावित्रीबाई फुले तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त नव वर्ष को रंगीन बनाने के लिए विद्यालय में रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें भगत सिंह सदन प्रथम, महात्मागांधी गांधी सदन द्वितीय एवं सावित्रीबाई फुले तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नए वर्ष को रंगीन बनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त सी शक्ति, मीरा बाई सी भक्ति, रामचंद्र सा ज्ञान, करण सा दान, भगत सिंह सा देश प्रेम, व अपनों सा अमर प्रेम वर्ष 2023 में सभी को मिले। मंच संचालन राकेश रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के एस.एम.सी. अध्यक्ष श्री टेकचंद जी, चन्दु राम सिमर, अमिता कौशल, अनिल अरोड़ा, ओम प्रकाश शर्मा, शान्ता देवी, हेमलता, दिनेश कुमार, सरला, नीलम, अनिल गौतम, मोहिंद्रा, कमलेश, देवीचंद, योगेश, पवन, गीता राम, अर्चना, देवेन्द्र, घनश्याम, ऊषा, सरोज, रिया, हेमराज व चन्द्र प्रकाश अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply