19/01/2025 8:49 pm

संघोई के नेहरू युवक मंडल मलावण की बैठक बाबूराम की अध्यक्षता आयोजित की गई।

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट,17 जनवरी अर्की आज तक (ब्यूरो): पंचायत संघोई के नेहरू युवक मंडल मलावण की बैठक बाबूराम की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में नेहरू युवक मंडल के चुनाव करवाए गए जिसमे पुरानी कार्यकारणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकरणी में प्रधान पुनीत बंसल,उप प्रधान योगेश ,महासचिव भगत सिंह को चुना गया।जबकि सह सचिव मनोज ,कोषाध्यक्ष हरीश बंसल,लेखपाल संतराम बंसल,प्रेस सचिव खेमराज,सलाहकार हरी कौशल और मुख्य सलाहकार के लिए हेमराज को कार्यकारणी में शामिल किया गया। बैठक में पंचायत प्रधान संघोई जगत राम,मनसा राम,धनी राम,ओमदत,राम लाल,देवी चंद,नारायण सिंह,दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply