27/07/2024 9:26 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

संत निरंकारी ब्रांच दाड़लाघाट द्वारा अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का अभियान का आयोजन किया जाएगा

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट अर्की आजतक (भार्गव)

संत निरंकारी ब्रांच दाड़लाघाट में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज निरंकारी राज पिता के पावन सानिध्य में 26 फरवरी को अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का अभियान का आयोजन किया जाएगा।ब्रांच के मुखी विद्या सागर ठाकुर ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा के आदेश के अनुसार यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रि यानिंब्ट रूप देना है।इस परियोजना का मुख्य बिंदु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।ठाकुर ने बताया कि इस परियोजना संपूर्ण भारत वर्ष के लगभग 1000 स्थानों के 730 शहरो 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में विशाल रूप से आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply