27/07/2024 6:29 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आपतक राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज का राशिफल (11-04-2023)

मेष
11-04-2023

आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृष
11-04-2023

आज आप खुद पर काफी ध्यान देंगे। कुछ नए वस्त्र खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर प्रयोग करेंगे। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में नतीजे सामान्य रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मिथुन
11-04-2023

कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जायेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को फ़ोन पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बच्चें आपके साथ गेम खेलने की जिद्द करेंगे। दिनचर्या में बदलाव आने से आपको अपना कार्य पूरा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कर्क
11-04-2023

आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपको अपने शांत को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। व्यवसायिक सन्दर्भ में आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। काम पर जाने का मन नहीं होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

सिंह
11-04-2023

आज आप किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान पर और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। मानसिक रूप से तनाव में कमी आएगी। संतान पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी और दिनों के मुकाबले आज कुछ सुधार लेकर आगे बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य प्रबल होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कन्या
11-04-2023

आज भाग्य आपके साथ रहेगा। किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने के लिए अपने खास दोस्तों से सलाह लेंगे। आज आप ज्यादा दिन से रुका हुआ कोई घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। लवमेटस में नोक-झोक होने की सम्भावना बन रही है, उचित होगा कि एक दुसरे से बात करते समय संयम रखे। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। गायत्री मंत्र का 11 बार जप करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

तुला
11-04-2023

बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। काम में मन नहीं लगेगा। जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। किसी कठिन पेशवर स्थिति में रास्ता निकालने में कामयाब रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
11-04-2023

आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों का अच्छे से निभाएंगे। किसी बात को लेकर चिंतित भी होंगे, जिसके मूल में आपके परिवार की स्थिति होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

धनु
11-04-2023

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन शानदार है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचरियों का काम समय से पूरा हो जायेगा। आज जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आयेगा। इस राशि के घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। कोई दोस्त आपसे सहायता मांगेगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलाने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज घर पर ही हनुमान जी का पूजा करें, घर में पॉजिटिविटी आयेंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मकर
11-04-2023

किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। शैक्षणिक स्तर पर राहत वाला समय रहेगा। अपने साथी के दृष्टिकोण से परेशान होंगे, और उनसे समर्थन की उम्मीद करेंगे। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें। दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कुंभ
11-04-2023

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत कमजोर रहने से एक तनाव बना रहेगा लेकिन परिवार के लोगों का साथ आप को मजबूती देगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवन साथी के माध्यम से लाभ के योग बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मीन
11-04-2023

आज दोस्तों से आपके रिश्ते मधुर होंगे। आज योग्यता और अनुभव से काम पूरा हो सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को सीनियर्स से प्रोत्साहन मिलेगा। आज जीवनसाथी से सहयोग से कोई घरेलू काम पूरा करेंगे। आज अप घर पर अलग- अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, जिसमे आप उस विषय से जुड़े लोगों से फ़ोन पर सलाह लेंगे। हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं, रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

Leave a Reply