27/07/2024 9:37 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

कैसा रहेगा आपका आज का दिन

[adsforwp id="60"]

आप के लिए राशिफल (28-04-2023)

मेष
28-04-2023

आज लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। कानून विरोधी कोई ऐसा कार्य न करें जिसके संज्ञान में आने के बाद बड़ी परेशानी झेलनी पड़े। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। अपने दैनिक कार्यों की पूर्ति के बाद दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाकर खुशियों का पल बिताने का मन करेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

वृष
28-04-2023

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और अपनी तेज बुद्धि और कार्यकुशलता के कारण आप अपने दिन को बढ़िया बनाएंगे। आप अपनी किसी पुरानी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे और उससे इनकम भी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग आपका मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पिताजी का भी सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मिथुन
28-04-2023

पका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कारोबार की गति धीमी होने से आप थोडा परेशान होंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों को सहयोगी से फ़ोन पर मदद मिलेगी। भाई से रिश्ते में सुधार होगा। शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशियाँ आयेंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कर्क
28-04-2023

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आज की शाम एक यादगार शाम बनेगी। स्वयं की सोच को बदलें, न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर कंट्रोल रखें। इष्टदेव की आराधना सहायक रहेगी। नौकरी में कार्यभार कम रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। बिगड़े हुए कामों का पूरा करने का कोशिश करें। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे। धन लाभ की संभावना है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

सिंह
28-04-2023

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कन्या
28-04-2023

आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। परिवार के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो जातक गवर्नमेंट जॉब यानि सरकारी नौकरी करते है, उनका प्रमोशन होने के योग बन रहे है। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आज कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

तुला
28-04-2023

आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मन को नकारात्मक विचारों से निकाल सकारात्मक विचारों की ओर केन्द्रित करें। धैर्य बनाए रखें। स्वयं के अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना पड़ेगा। भावुक न हों क्योंकि इससे आप सफलता से दूर हो जाएंगे। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
28-04-2023

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कामों में सफलता मिलेगी। मन हर्षित होगा। आप अपनी कार्यकुशलता का फायदा अपने काम में उठाएंगे। आपका बॉस भी आपकी तारीफ करेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा ।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

धनु
28-04-2023

आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। पार्टनर के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

मकर
28-04-2023

आज आप और आपका साथी आश्चर्यचकित करने का प्रयास करेंगे। लम्बे वक्त से चले आ रहे भवन पारिवारिक विवाद का अन्तिम दिन है। महत्त्वपूर्ण काम निपटाने में जुटे रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। छात्रों को समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा अहंकार से नुकसान आप को ही है। अपने प्यार, मोहब्बत का गर्मजोशी से इजहार करिये, वैसा ही जवाब आपको अपने साथी से मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
28-04-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का दखलअंदाजी करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इनकम के मामले में आज आप लकी रहेंगे और आप को उत्तम धन मिलेगा। विरोधियों से थोड़ा सावधान होने की कोशिश करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मीन
28-04-2023

आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तें और मजबूत होंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। लवमेटस के रिश्तें में नयापन आयेगा। आपके कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

————————————-

Leave a Reply