27/07/2024 1:27 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु के नेतृत्व में 24 घण्टे 7 दिन लोगो की समस्याओं के समाधन के लिये कर रही कार्य–संजय अवस्थी।

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक
कुनिहार, अक्षरेश शर्मा:-
अर्की विधायक एवं सीपीएस संजय अवस्थी ने वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की की पंचायत बखालग के गावं बांवा में जनता की समस्याओं को सुना। व संजय अवस्थी अपने विधानसभा क्षेत्र में कृष्ण लाल वर्मा के गृह प्रवेश पर पहुंचे थे। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका ढोल बाजे के बीच फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीपीएस संजय अवस्थी ने लोगो से उनकी समस्याओं के समाधान बारे चर्चा की।

विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि आज उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कृष्ण लाल वर्मा के गृह प्रवेश में उपस्थिति दर्ज करवाई ओर उन्हें बधाई देने के बाद जनता की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार प्रदेश के जुझारू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में 24 घण्टे 7 दिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री के निर्णय लेने की दक्षता से प्रदेश की जनता एक नायक के रूप में देखती है व उनके कार्यो से प्रभावित है।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप,पूर्व पँचायत उपप्रधान सुरेंद्र पाठक, पूर्व बीडीसी सदस्य कांता चन्देल, युंका प्रदेश सचिव भीम सिंह ठाकुर, रोशन ठाकुर, हेमन्त वर्मा, नरेश ठाकुर , दयाराम वर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply