27/07/2024 9:31 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

प्रदेश के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन भारतीय पेसापालो टीम में

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो)

दाड़लाघाट

प्रदेश के 11 खिलाड़ियों का चयन भारतीय पेसापालो टीम में हुआ। पेसापालो एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ रमेश राजपूत ने बताया कि भारतीय पेसापालो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 जुलाई से फिनलेंड में आयोजित होगी। जिसमे हिमाचल प्रदेश के सात खिलाड़ी चार महिला और तीन पुरुष खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पेसापालो एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ रमेश राजपूत ने बताया कि नेशनल पेसापालो प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब किया गया। जिसमे हिमाचल की महिला वर्ग की टीम ने सिल्वर मेडल व दितीय स्थान प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि हाल ही में ट्रायल बेस का वर्ल्ड कप 6 दिन का कैंप हरियाणा के काल्पी नामक स्थान पर हुआ। जिसमे इस खेल की बारीकियां महत्वपूर्ण कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। खेल के कोच हुताशन शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सात खिलाड़ी आस्था शर्मा,साक्षी,ऊमा,गरिमा ठाकुर और पुरुष वर्ग में प्रकाश ठाकुर,गौरव व विशाल हिमाचल का ही नही बल्कि भारत वर्ष का सम्मान बढ़ाएंगे।

Leave a Reply