27/07/2024 8:04 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज का लिए राशिफल

मेष
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आलस्य के कारण आपके कुछ काम आपके लिए समस्या बन सकते हैं। साझेदारी में काम करने से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और आपकी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी लीक हो सकती है। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओ से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से आप बेवजह किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के कामों में यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मिथुन
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा, क्योंकि आप किसी नये बिजनेस को करने की योजना बनाएंगे और रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आज गति मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने से बचना होगा और आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कर्क
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आपको उसकी सुधबुध लेनी होगी और आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे और आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

भाग्यशाली दिशा :दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

—————————————

सिंह
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको किसी काम को करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करनी होगी और किसी काम के लिए आप बिना सोचे समझे हां ना करें। संतान आपसे किसी वस्तु के फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपने लक्ष्य पर फोकस बना कर रखें, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। आपको किसी काम के लिए अपने मित्रों से मदद मांगनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

—————————————

कन्या
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी होगी और आप अपने पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को भी सुधारने में कामयाब रहेंगे। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखें और किसी से आज कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गुलाब का रंग

—————————————

तुला
21-06-2023

आज के दिन आपकी आध्यात्मिक विषयों में पूरी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने से आज खुशी होगी, लेकिन आप अपनी परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाएं रखें। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप आज किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आप अपने लक्ष्य पर सूझबूझ से आगे बढ़े और किसी से धन उधार लेने से बचें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों पर आप पूरा ध्यान देंगे और अपने कामों के लिए आप सूची बनाएंगे, तभी आप उन्हें समय से पूरा करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन आपका घर परिवार में यदि सदस्यों में कोई वाद विवाद हो, तो आप उसे सुलझाएं उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आपका कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए आज तनाव लेकर आ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

धनु
21-06-2023

आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। अपनों के साथ प्रेम और स्नेह बना रहेगा। किसी सामूहिक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार में सुविधा बढ़ेंगी और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप आगे बढ़ेंगे।करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। आपकी किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा होगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

मकर
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाकर आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप जोखिम लेने से बचें। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। आपको कुछ अपरिचित लोगों के बहकावे में नहीं आना है और यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आप कुछ बचत की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान लगाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है और आपके परिवार में परस्पर स्नेह बना रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढे़गी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें और आप अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गेरूआ रंग

—————————————

मीन
21-06-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर भाईचारे की भावना बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे। अधिकारियों से बातचीत करते समय आप तालमेल बनाए रखें। घर परिवार के आवश्यक कार्यों को आज गति मिलेगी और आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

Leave a Reply