27/07/2024 10:05 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

21 जुलाई – आज का इतिहास

आज चेतन चौहान का जन्मदिन

 

👤 चेतन प्रताप सिंह चौहान (21 जुलाई 1947 – 16 अगस्त 2020) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट क्रिकेट मैच खेले। इनका जन्म तो बरेली में हुआ था लेकिन इनके भारतीय सेना में ऑफीसर होने के कारण उनकी पोस्ट पुणे, महाराष्ट्र में हो गयी थी इस कारण बाद में ये अपने पिता के साथ पुणे आ गए थे। इन्होंने ज्यादातर क्रिकेट मैच 1970 के दशक में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर के साथ पारी की शुरुआत करते हुए खेले। चेतन चौहान निफ्ट के चेयरमैन रहे। साथ ही वो उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले के नौगांव सादात के विधान सभा के सदस्य थे एवं उत्तर प्रदेश सरकार मे खेल एवं युवा मामले मंत्री भी रहे।

21 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

🎯 युवा हेरो स्ट्रैटस ने 356 ईपू में अपनी प्रसिद्धि के लिए प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल आर्टिमिस के मंदिर में आग लगा दी।

🎯 औरंगजेब ने 1658 में अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।।

🎯 बेल्जियम ने 1831 में नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की, लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।

🎯 कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर हाॉल स्टार थियेटर की शुरुआत 1883 में हुई।

🎯 लॉर्ड के मैदान पर 1884 को पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

🎯 ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने 1888 में टायर और टयूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।

🎯 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस ने 1904 में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ

🎯 सोवियत संघ ने 1940 में एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

🎯 संविधान ने 1947 में राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकृत किया।

🎯 इंडोनेशिया में पहला राजनीतिक चुनाव 1947 को शुरू हुआ।

🎯 श्रीलंका (तब सीलोन) में 1960 को सीरीमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

🎯 भारत चीन के बीच सीमा पर 1962 में युद्ध हुआ ।

🎯 काशी विद्यापीठ को 1963 में विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।

🎯 नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर 1969 को कदम रखा।

🎯 इन्सैट-1 सी को 1988 में इन्सैट प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाने के लिए 93.5° पूर्व स्थिति के लिए कोरू से 21 जुलाई, 1988 को प्रमोचित किया गया था।

🎯 संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 2004 में भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

🎯 वांशिगटन में 2007 को चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

🎯 हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब 2007 में हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज जारी की गई।

🎯 प्रतिभा पाटिल 2007 में भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

🎯 नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को 2008 में नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

🎯 बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने 2013 में बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

Leave a Reply