27/07/2024 9:15 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

27 जुलाई – आज का इतिहास

आज केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस

 

👤 केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 27 जुलाई को मनाया जाता है। केरिपुबल मूलत: क्राउन रिप्रेंजेन्टेटिव पुलिस के नाम से 27 जुलाई, 1939 को नीमच मध्य प्रदेश में प्रथम बटालियन के साथ स्थापित किया गया। स्वतंत्रता के बाद क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस को केरिपु बल में परिवर्तित कर दिया गया। अत: बल के लिए 27 जुलाई एक विशेष महत्व का दिन है तथा प्रत्येक वर्ष इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बल की दूसरी बटालियन आज़ादी के बाद तुरन्त बनी थी और तीसरी बटालियन 1956 में बनी थी। केरिपुबल आतंकवाद, नक्सलवाद तथा अन्य भयावह हालातों का सामना करता है। आज इसकी संख्या एक से बढ़कर 217 बटालियन की हो गई है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल विश्व का सबसे बड़ा एवं पुराना बल बन गया है।

27 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

🎴 रूस और तुर्की ने 1713 में शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

🎴 पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना 1789 में हुई थी।

🎴 दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना 1836 में हुई।

🎴 अमेरिकी शहर कैंटन में 1862 को हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।

🎴 फिलिप प्राट ने 1888 में पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

🎴 इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा 1889 में ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।

🎴 बाल गंगाधर तिलक 1897 में पहली बार गिरफ्तार किये गये।

🎴 प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने 1921 में इंसुलिन के खोज की घोषणा की।

🎴 ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन 1922 में हुआ।

🎴 चीन के यांग जी और होआंग नदी में 1935 को आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।

🎴 कार्टून चरित्र बग्स बनी 1940 में पहली बार चलचित्र ए वाइल्ड हेयर में पर्दे पर आया।

🎴 अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी 1962 को जेल में बंद।

🎴 चीन के तंगशान में 1976 को हुए विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।

🎴 प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा 1982 में हुई।

🎴 आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने 1987 में टाइटेनिक का मलबा खोजा था।

🎴 निशानेबाज जसपाल राणा ने 1994 में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

🎴 उक्रेन में 2002 को एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।

🎴 संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।

🎴 अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का 27 जुलाई को निधन हो गया। वे 100 साल के थे। वे कुछ दिन से निमोनिया से पीड़ित थे।

🎴 रूसी प्रक्षेपण यान नेपर 2006 को ज़मीन पर गिरा।

🎴 ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने 2007 में लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

🎴 सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को 2008 में नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

27 जुलाई महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎴 केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस

 

Leave a Reply