27/07/2024 8:02 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

28 जुलाई – आज का इतिहास

आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

🎉 विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं। विलुप्त होते जीव जंतु और वनस्पति की रक्षा का विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संकल्प लेना ही इसका उद्देश्य है।

28 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

💡 इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने 1586 में यूरोप को आलू से अवगत कराया।

💡 कैप्टन बेरिंग ने 1741 में माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।

💡 प्रशिया और ऑस्ट्रिया ने 1742 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

💡 पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा 1821 में की।

💡 भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शेल द्वारा पहचान के लिए 1858 में पहली बार फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल किया गया

💡 अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को 1866 में वैधानिक मान्यता मिली।

💡 अमेरिकी विदेश मंत्री विलियम एच सिवार्ड ने 1868 में पूर्व दासों को नागरिकता देने के लिए संविधान में 14वें संशोधन को मंजूर करने की घोषणा की।

💡 आज ही के दिन प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत 1914 में हुई थी।

💡 विश्‍व हेपेटाइटिस डे 28 जुलाई 1925 को मनाया जाता है।

💡 नीदरलैंड के एम्सटर्डम में नौवें ओलंपिक खेल का शुभारंभ 1928 में हुआ।

💡 ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग 1959 में शुरु हुआ।

💡 चंद्रमा की तरफ1964 में रेंजर 7 का प्रक्षेपण, 4308 तस्वीरें भेजी।

💡 नासा ने 1983 में वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।

💡 वियतनाम आसियान का सदस्य 1995 को बना।

💡 ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य 1997 में बना।

💡 पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या 2001 में की गई।

💡 इराक के बाकूबा शहर में 2004 को एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।

💡 सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा 2005 में किया।

💡 पाकिस्तान सरकार ने 2007 में विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।

💡 निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी तेहरान 2008 को रवाना हुए।

💡 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2014 में इजरायल और हमास के बीच मानवता के आधार पर तत्काल और अनिश्चितकालीन संघर्षविराम के लिए आपात बैठक बुलायी।

28 जुलाई महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

💡 विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

💡 वर महोत्सव दिवस

💡 विश्व हेपेटाइटिस दिवस

 

Leave a Reply