27/07/2024 8:06 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

दाड़लाघाट के कराड़ाघाट में महायज्ञ सम्पन्न।

[adsforwp id="60"]
अर्की आज तक
दाड़लाघाट(ब्यूरो):
प्रदेश में भारी वर्षा से हुई तबाही में सैंकड़ों लोगों की अकाल मृत्यु हुई है और सैंकड़ों लोग बेघर हुए है। इस आपदा में अपनी जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और घायल हुए लोगों के शीघ्र ठीक होने की कामना के लिए शुक्रवार को कराडाघाट मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों और राज्य के अन्य लोगों के सहयोग से महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में 51 विद्वान ब्राह्मणों ने भगवान शिव  और गायत्री माता की विशेष पूजा अर्चना कर यज्ञ मैं आहुति दी। इस मौके पर आचार्य मुकेश पाठक व तनुज ने बताया की किसी भी दुर्घटना प्रभावितों की मदद के लिए एक संस्था बनाई जाएगी जो विपत्ति के समय में प्रभावित लोगों की मदद करेगी। उन्होनें कहा कि महायज्ञ का उद्देश्य इस आपदा के संकट को दूर करना है। उन्होनें लोगों से भी आह्वान किया कि इस संकट की मुक्ति के लिए सामूहिक या निजी तौर पर भी जप,तप व यज्ञ करें।मुकेश व तनुज ने विश्वास जताया की प्रभु कृपा से ये संकट जल्द दूर होगा। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply