27/07/2024 5:07 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

चमत्कार युवक मंडल बुईला की हुई बैठक बनाई गई नई कार्यकारिणी

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

चमत्कार युवक मंडल बुईला की एक बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विक्की ठाकुर को युवक मंडल बुईला का प्रधान चुना गया। जबकि बॉबी ठाकुर को उपप्रधान व कमलेश ठाकुर को कार्यकारणी में सचिव का दायित्व सौंपा गया। प्रवीण ठाकुर को कोषाध्यक्ष व विशाल ठाकुर,करण ठाकुर,अमन ठाकुर,गौरव ठाकुर को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। युवक मंडल बुईला के नवनियुक्त प्रधान विक्की ठाकुर ने कहा की सभी युवाओं का लक्ष्य समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करने का रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश भारी त्रासदी से जूझ रहा है जिसमें सभी युवाओं की भागीदारी होना जरूरी है। बैठक में सदस्य रमन ठाकुर,ललित ठाकुर,जतिन ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply