27/07/2024 8:08 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (24-08-2023)

मेष
24-08-2023

आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कानूनी मामले में लाभ मिलने वाला है। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप इससे काफी राहत महसूस करेंगे। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगें। घर परिवार के मामलों में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छोटी या बड़ी, किसी प्रकार की यात्रा का संयोग है। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृष
24-08-2023

आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

मिथुन
24-08-2023

आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है। कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तों को खराब कर सकती है, इसलिए काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। सतत प्रयासों से चीजें आपके पक्ष में रहेगी। सकारात्मक रवैया अपनाएं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प चुनना अच्छा होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपको आनंद मिलेगा और लाभ भी होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। यात्रा नए संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कर्क
24-08-2023

कर्क राशि वाले आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का प्रयास करें। आज आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। इस वजह से बाहर जाना मुश्किल होगा। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद साबित होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

सिंह
24-08-2023

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कन्या
24-08-2023

कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे अथक प्रयास और एक नई शुरुआत करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे और कोई पुराना ऋण भी चुका सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

तुला
24-08-2023

आज पत्नी के साथ थोड़ी अनबन होने से आपकी मानसिक चिंता थोड़ी सी बढ़ सकती है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको नए अनुभव हासिल होंगे। बिजनेस के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे सेहत में नरमी के आसार हैं। आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

वृश्चिक
24-08-2023

आज आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

—————————————

धनु
24-08-2023

आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अदभुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आये तो वहां सोच-समझ कर जाएं, हो सकता है कि वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करें या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। जाना नितांत आवश्यक हो तो अपने किसी करीबी को बताकर जाएं और किसी को साथ ले लें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तरbr>
भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

मकर
24-08-2023

निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल साबित हो सकता है। आज आप अपनी भावनाएं और टेंशन अच्छी तरह शेयर कर सकेंगे। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित भी करेंगे। परिवार में किसी प्रकार का अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा रंग

—————————————

कुंभ
24-08-2023

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग

—————————————

मीन
24-08-2023

कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं। अब समाप्त हो जाएंगी। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सशस्त्र बलों में करियर की तलाश करने वालों को कुछ अतिरिक्त प्रयासों से ही सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

 

Leave a Reply