27/07/2024 8:38 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

29 अगस्त – आज का इतिहास

आज राष्ट्रीय खेल दिवस

 

🔥 भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये। वह भारतीय और विश्व हॉकी में एक महान हस्ती हैं। उनके लिए सबसे प्रसिद्ध स्मारक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार है जो भारत में खेलों में जीवन भर की उपलब्धि के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है।

29 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाये

💠 सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने 1612 में पुर्तग़ालियों को हराया।

💠 पुर्तगाल ने 1825 में ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

💠 ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने 1831 में पहली बार विद्युत परिवर्तित्र (ट्रांसफार्मर) का प्रर्दशन किया।

💠 ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने 1833 में कानून का रूप लिया।

💠 ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने 1842 में नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।

💠 अफ़ीम युद्ध 1842 में समाप्त।

💠 गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना 1898 में हुई।

💠 सेंट लुईस (अमेरिका) में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1904 में हुई।

💠 न्यूजीलैंड सैनिकों ने 1914 में जर्मन समोआ पर कब्जा किया।

💠 अमेरिकी कांग्रेस ने 1916 में जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।

💠 नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में 1932 को अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।

💠 रूस में 1941 को जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

💠 ब्रिटिश ने 1945 में हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

💠 मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत भारत में शिक्षा को समर्पित ‘शिक्षा विभाग’ को 1947 में पुर्नस्थापित किया गया। हालांकि इस विभाग के नाम उसकी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों में स्वतंत्रता के बाद भी समय-समय पर कई बदलाव किए जाते रहे हैं। वर्तमान समय में मंत्रालय के पास शिक्षा के दो विभाग हैं : उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग।

💠 भारत की केंद्र सरकार ने 1947 में अपनी अगुवाई में शैक्षिक नीतियों एवं कार्यक्रम बनाने और उनके क्रियान्‍वयन पर नज़र रखने के कार्य को जारी रखा है। डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में 1947 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये एक प्रारूप समिति का गठन किया गया।

💠 सोवियत संघ ने 1949 में अपने पहले परमारणु बम का गुप्त परीक्षण किया। इस प्रकार परमाणु हथियारों के मैदान में अमरीका के साथ एक अन्य देश ने प्रवेश किया और दोनो देशों के मध्य शक्ति संतुलन स्थापित हुआ। इसके बाद अमरीका और रुस के मध्य शीत युद्ध आरंभ हुआ जो सोवियत संघ के विघटन तक जारी रहे।

💠 रूस ने 1953 में पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

💠 कांग्रेस ने 1957 में नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।

💠 चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में 1974 को लोकदल पार्टी स्थापना।

💠 कर्नल राबुका ने 1987 में फिजी को गणराज्य घोषित किया।

💠 बुल्गारिया की स्टेडका कोस्टांडिनोवा ने 1987 में महिलाओं की उंची कूद में विश्वन रिकार्ड बनाया।

💠 डेन ओब्रिवन ने 1991 को डेकाथलोन में 8812 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड बनाया।

💠 आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में 1996 को वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

💠 पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 1998 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

💠 बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने 1999 में संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

💠 न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन 2000 में शुरू हुआ।

💠 पश्चिम एशिया में 2001 को पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।

💠 पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।

💠 कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को 2003 में ज़िम्मेदार ठहराया गया।

💠 इराक के पवित्र शहर नजफ़ में 2003 को हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

💠 एथेंस ओलम्पिक का समापन 2004 में हुआ ।

💠 तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने 2008 को सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

💠 झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने 2008 को विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।

💠 मिश्र की सेना द्वारा २०१२ में चलाए गए ईगल अभियान के दौरान 11 संदिग्घ आतंकवादी मारे गए।

💠 चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में 2012 को हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।

29 अगस्त महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

💠 राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस

Leave a Reply

Advertisement