27/07/2024 7:56 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम में कृष्ण जन्म पर खिला ब्रह्म कमल पुष्प।ठाकुर जी को किया अर्पित-आचार्य भगत राम नड्डा

[adsforwp id="60"]
कृष्ण जन्म पर ब्रह्म कमल की महक से महका तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम

अर्की आज तक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम कुनिहार एक बार फिर महका ब्रह्म कमल पुष्प की महक से। पिछले दो तीन वर्षों से तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम कुनिहार में लगातार खिल रहा ब्रह्म कमल पुष्प इस बार कृष्ण जन्म के पावन अवसर पर खिला है।आश्रम संचालक भगत राम नड्डा ने अर्की आज तक से विशेष बातचीत में बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्म से पूर्व रात्रि 11:55 पर यह पुष्प आश्रम में खिला व इस पावन पवित्र पुष्प को तोड़ कर कृष्ण जन्म पर ठाकुर जी को अर्पित करने का सौभाग्य मिला। पुष्प के खिलने से आश्रम महकती सुगन्ध से पावन हो गया है।आचार्य नड्डा के अनुसार रात्रि में दो घण्टो के लिए खिलने वाला यह पुष्प कई बीमारियों के लिए लाभ दायक है। ब्रह्म कमल पुष्प अधिकतर उतरी भारत मे ही खिलता है व कुनिहार क्षेत्र में भी अब लोग इस पुष्प को पुरी पावनता के साथ उगा रहे है। पुराणों के अनुसार ब्रह्मा जी की नाभि से ब्रह्म कमल पुष्प का उल्लेख आता है।आचार्य जी के अनुसार जंहा यह ब्रह्म कमल खिलता है उस धरा पर ब्रह्मा जी का साक्षात वास होता है।

Leave a Reply