27/07/2024 8:49 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

8 सितंबर – आज का इतिहास

आज विश्व साक्षरता दिवस

 

🎉 दुनिया से निरक्षरता को समाप्त करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 17 नवंबर, 1965 के दिन 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाने का फैसला लिया था।

8 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎬 जॉन XXI का 1271 में पोप के रूप में चयन।

🎬 गाजी मलिक 1320 में दिल्ली का सुल्तान बना।

🎬 स्टीफन उरोस चतुर्थ ने 1331 में खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।

🎬 टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने 1449 में चीन के सम्राट को बंधक बनाया।

🎬 इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने 1504 में अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पणकिया।

🎬 ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने 1514 में रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया।

🎬 फ्रांस ने 1549 में इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

🎬 इंग्लेंड में 1553 को लिचफिल्ड शहर का निर्माण हुआ।

🎬 मैक्सीमिलियन को 1563 में हंगरी का राजा चुना गया।

🎬 चीन और रूस ने 1689 में नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।

🎬 जेनेवा में 1864 को रेड क्रॉस की स्थापना हुई।

🎬 ए. टी. मार्शल ने 1899 में रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।

🎬 बोस्टन में 1900 को पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।

🎬 अमेरिका ने 1900 में ग्रेट ब्रिटेन को हराया।

🎬 टेक्सास के गैलवेस्टोन में 1900 को चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत

🎬 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1942 को बम्बई (अब मुंबई) सत्र में भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया।

🎬 द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने 1943 में मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की।

🎬 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।

🎬 जेनेवा में 1952 को काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।

🎬 चीन ने 1962 को भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।

🎬 लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने 1966 में साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।

🎬 आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को 1967 में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

🎬 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए 1967 में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।

🎬 चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे 1986 में एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।

🎬 जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया 1988 में अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।

🎬 अफगानिस्तान में 1988 को नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।

🎬 मैसिडोनिया गणराज्य 1991 में स्वतंत्र हुआ।

🎬 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1991 में उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।

🎬 चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने 1994 में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये।

🎬 इजरायल और जॉर्डन को 1994 में जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला।

🎬 अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को 1997 में प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।

🎬 निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को 1998 – 2001 में सौंपी गयी।

🎬 भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2000 में संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।

🎬 नेपाल में 2002 को माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।

🎬 इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन 2003 में चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

🎬 महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में 2006 को मालेगाँव बम धमाके हुये।

🎬 सर्वोच्च न्यायालय ने 2008 में कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।

🎬 प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने 2008 में भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।

🎬 भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए 2009 में रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।

🎬 पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

8 सितंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎬 विश्व साक्षरता दिवस

🎬 विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस

🎬 राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा

🎬 मैसिडोनिया गणराज्य का स्वतंत्रता दिवस

🎬 माल्टा में विजय दिवस

 

Leave a Reply